राशिफल

राशिफल 5 अगस्त 2022 : आज इन जातकों को मिलेगा धन-संपत्ति का लाभ, खुलेंगे तरक्की के रास्ते, लक्ष्य होंगे पूरे, प्रसन्न रहेंगी इन पर माँ संतोषी, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 5 August 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 5 August 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिस्थितियां आपके लिए अनुकूलता बनी रहने की संभावना है। दफ्तर में उच्च अधिकारियों के साथ कहासुनी हो सकती है। यदि आप समझदारी से काम नहीं लेंगे तो आप बड़ी मुसीबत में पड़ सकते हैं। हड्डी की पुरानी चोट के मामले में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरतें। लोगों से व्यर्थ उलझने से बचें। किसी नजदीकी संबंधी को लेकर आपके अंदर शक और वहम जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी के बहकावे में न आएं और खुद को स्थिर रखकर निर्णय लेने की आवश्यकता होगी। अचानक किसी प्रकार के नुकसान होने की संभावना है और झूठे आरोप भी लग सकते हैं। किसी व्यक्ति के प्रति बढ़ता हुआ आकर्षण अपने पर अधिक हावी न होने दें। नौकरीपेशा जातकों का दिन सामान्य रहेगा। लंबी दूरी की यात्रा का योग हैं। प्रॉपर्टी के लिए किए जाने वाले प्रयास से अच्छे परिणाम आने की उम्मीद कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिन भर किसी विशेष कार्य को लेकर व्यस्तता बनी रहेगी। परंतु इसके परिणाम भी बेहतरीन मिलेंगे। घर के रखरखाव संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी। युवा वर्ग अपनी किसी दुविधा के दूर होने से राहत महसूस करेंगे। भविष्य के लिए योजनाएं बनाने से पहले दिमाग को शांत करें। व्यापार से जुड़े जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही लाभदायक रहने के आसार है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

उधार दिये हुए धन की वापसी हो सकती है। अविवाहितों के लिए अच्छे रिश्ते आ सकते हैं और बात भी बन सकती है। आप अपनी योजनाओं को अंतिम रूप दे सकते हैं। आज आपको धन प्राप्ति के शुभ संकेत नजर आ रहे हैं। घर-परिवार की परेशानियां दूर होंगी। बेरोजगारों की करियर सम्बन्धी चिन्ता मिट सकती है। मन को नियंत्रित करके आगे बढ़ने का प्रयास करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज किए गए निवेश का फायदा आपको भविष्य में प्राप्त होगा। मानसिक तनाव और समस्याओं से जूझना पड़ सकता है। आपके कार्यस्थल में चीजे सुधरेंगी। आप संपत्ति संबंधित मामलों में बाधाओं का सामना कर सकते हैं। वाहन व मशीनरी इत्यादि के प्रयोग में सावधानी रखें। आपकी किसी न्यायपूर्ण बात का विरोध हो सकता है। कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज अपनी पुरानी पहचान का फायदा मिलेगा। काफी समय से रुके हुए काम भी आज आप पूरे कर लेंगे। परिवार के साथ किसू धार्मिक स्थल पर दर्शन करने के लिए जा सकते हैं। मन में उत्साह का सकारात्मक असर कार्यक्षेत्र पर पड़ेगा। किसी नए अनुबंध से आर्थिक स्थिति में मजबूती आ सकती है। पाचन प्रणाली को मजबूत बनाने के लिए पौष्टिक खानपान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आप किसी धार्मिक कार्यक्रम में हिस्सा ले सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। कुछ नजदीकी लोग ही आपके खिलाफ नकारात्मक वातावरण बनाएंगे। प्रेम प्रसंगों में किसी प्रकार की गलतफहमी उत्पन्न हो सकती है। स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा। आपका रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है।  भागीदारी में आपके फैसले फायदेमंद हो सकते हैं। योगा और व्यायाम पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आय की स्थिति में सुधार आएगा। ज्यादातर काम बिना रुकावट पूरे होते जाएंगे। किसी नए काम और लोन संबंधी मामलों पर पुनर्विचार करने की जरूरत है। राजकीय मामले निपटाने के लिए समय उचित है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही करना उचित नहीं है। आयुर्वेदिक चीजों का अधिक से अधिक सेवन करें। आप अपनी कोई बात दोस्तों से शेयर कर सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मन में कोई न कोई आशंका बनी हुई रहेगी। आज आपको अपने बड़े हुए खर्चों से मुक्ति मिलेगी। किसी अनचाही यात्रा पर जाना पड़ सकता है जिससे मानसिक रूप से थोड़ा कष्ट होगा और आप थोड़ा व्यस्त रहेंगे। किसी रिशतेदार के घर अचानक जाना पड़ेगा। माता की ओर आर्थिक सहयोग मिलेगा। कार्य पूरी एकाग्रता से करें, आपके लिए लाभकारी होगा। धन के लेन-देन में लाभ प्राप्त करेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज एक ही विचार और एक ही बात पर पूरा ध्यान देने की कोशिश करें। अपना काम निकलवाने में आप माहिर रहेंगे। कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी‌। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। आप अपना पैसा किसी शुभ गतिविधि पर खर्च कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज का दिन को चुनौतीपूर्ण रहने के आसार हैं। बड़े लक्ष्य को छोटे हिस्सों में बांट कर काम करने की आवश्यकता होगी। एक वक्त पर एक ही काम करने पर जोर दें। आपके अंदर बढ़ रही चंचलता की वजह से आपको खुद के लिए तकलीफ हो सकती है। जो लोग आप की निंदा करते थे आप से जुड़ना चाहेंगे। अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्छा है, आपकी बाधाएं दूर हो सकती हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

मकान बदलने के योग हैं। भूमि संबंधित नए अनुबंध हो सकते हैं। व्यवसाय में लाभ की स्थिति बनेगी। आपके पुराने मित्रों से आपकी भेंट होगी जिनके साथ मिलकर आप पुरानी यादें ताजा करेंगे और उनके साथ घूमने-फिरने का आनंद लेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। स्थानांतरण के लिए आवेदन करना है तो ऐसा कर सकते हैं। संतान से सम्बंधित चिन्ताएं अधिक हो सकती हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 5 August 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button