राशिफल

राशिफल 29 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान विष्णु की असीम कृपा, अटके घरेलू काम होंगे पूर्ण, संपति में भी होगा इजाफा, बाकी भी जानें अपना हाल

Rashifal 29 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन लाभ दे सकता है। सट्टा व लॉटरी से धन कमाने के चक्कर से दूर रहें। आय के नए स्रोत सामने आ सकते हैं। किसी की बातों में आकर खुद का नुकसान करवाने से बचें। सहकर्मी के साथ तालमेल बैठाकर काम करेंगे। कोई आपकी भावनाओं को ठेस पहुंचा सकता है। बाहर के खानपान से परहेज करना होगा। शरीर में थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

ग्रह स्थितियां आपके पक्ष में है। मानसिक और आत्मिक सुख शांति का अनुभव रहेगा। कोई उत्साहवर्धक सूचना मिल सकती है। घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात हो सकती है। कारोबार अच्छा चलेगा। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक गतिविधियों में भी व्यतीत करें। छोटी-छोटी समस्याओं से घबराने की बजाय हिम्मत से काम लें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी शुभचिंतक की प्रेरणा व आशीर्वाद से आपका कोई उद्देश्य पूरा होगा। घर में विवाह योग्य सदस्य के लिए उचित रिश्ता आ सकता है। मेडिकल क्षेत्र से जुड़े लोगों को काम से संबंधित हुई छोटी गलती की वजह से बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। कोर्ट कचहरी के मामलों से दूर रहें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। खानपान में सुधार करने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज के दिन आपका पूरा ध्यान धन प्राप्ति पर रहेगा। इसमें आप काफी हद तक सफल भी रहेंगे लेकिन गलत निर्णय लेने से परेशानी भी उठानी पड़ सकती है। भ्रम की स्थिति से दूर रहने का प्रयास करें। अगर भवन निर्माण संबंधी कोई काम रुका हुआ है तो आज उससे संबंधित कोई महत्वपूर्ण निर्णय भी ले सकते हैं। थकान और अनिद्रा की परेशानी महसूस होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर तथा व्यवसाय दोनों ही क्षेत्र में आप उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। नौकरी में तबादला तथा पदोन्नति के योग हैं। जीवनसाथी से सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। लेकिन वर्तमान परिस्थितियों की वजह से लापरवाही बरतना उचित नहीं है।  परिवार की चिंता रहेगी। अविवाहित लड़कियों के लिए रिश्ता आ सकता है या पक्का हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

वैवाहिक जीवन के लिए विशेष दिन है। संतान की जरूरतों पर ध्यान देना होगा। आप जिन कामों को करने के लिए चुनेंगे, वे आपको उम्मीद से ज्यादा फायदा देंगे। समाज व परिवार दोनों क्षेत्रों के कामकाज पूरे हो सकते हैं। धन के मामले में आज जोखिम उठाने से बचें। छोटे निवेश से ही लाभ प्राप्त करने की कोशिश करें। मित्रों का सहयोग काम अधूरा बनवा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

नया कार्य प्रारंभ करने की योजना बना रहे हैं तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। आपकी मिलनसारिता व धैर्यवान प्रवृत्ति आपके जीवन में आनंद का संचार करेगी। स्थायी संपत्ति में वृद्धि होगी। इस समय यात्रा को टालना हितकर रहेगा। स्वास्थ्य की बात करें तो आपको अपनी सेहत को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। खान-पान पर भी ध्यान दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। इन संबंधों पर आंख मूंदकर भरोसा न करें। उधार दिया हुआ पैसा मिलने की संभावना है। मनपसंद भोजन का आनंद प्राप्त होगा। कुछ जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिल सकता है। पारिवारिक रिश्तों की डोर मजबूत रखने के लिए आपसी विश्वास को कमजोर न पड़ने दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

कुछ बातों में काफी इंतजार करने के कारण आपके अंदर का संयम खत्म होता जा रहा है और जिस लक्ष्य को पाने की आपके अंदर की इच्छा थी, वह भी कम नजर आएगी। भूमि व भवन की खरीद-फरोख्त हो सकती है। आज लेन देन में आपसे कोई बड़ी गड़बड़ी हो सकती है। रोजगार की चिंता रह सकती है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज के दिन कामकाज में मन सामान्य दिनों से थोड़ा कम लगेगा। समय बेहतर ढंग से बिताने के लिए अपनों से गपशप कर सकते हैं। बच्चों पर बहुत अधिक अंकुश ना लगाएं। किसी भी दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने से पूर्व उसे अच्छी तरह अवश्य पढ़ें। दांपत्य जीवन में खुशहाली रहेगी। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा। गलत खान-पान के कारण अपचन की समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

ज कुछ अनापेक्षित निजी मुद्दे आपके सामने आ सकते हैं। उनसे आपको आश्चर्य तो जरुर होगा, लेकिन आप संतोषजनक तरीके से उन्हें सँभालने में कामयाब होंगे। ध्‍यान रखें क‍ि आज शीघ्रता और भावुकता में लिया गया निर्णय भव‍िष्‍य में आपके ल‍िए द‍िक्‍कतें खड़ी कर सकता है। खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। किसी मूल्यवान वस्तु के खोने अथवा चोरी होने की आशंका है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। आज आप कुछ नया करने की कोशिश कर सकते हैं। घर में कोई मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। खर्चा के मामले में थोड़ा संभलकर रहें। कृपया किसी भी प्रकार की उधारी देने का काम ना करें, वसूली मुश्किल है। परिवार में सुख-शांति कायम रहेगी। आपके स्वभाव में थोड़ा नकारात्मक बदलाव आ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर आपके हाथ से बार बार गिरती है ये चीजे तो होने वाला है कुछ अशुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button