राशिफल

राशिफल 3 अक्टूबर 2022 : आज इन जातकों को उठानी पड़ सकती है परेशानी, कार्यस्थल पर है मान हानि के योग, लेकिन इन पर प्रसन्न रहेंगे भगवान शिव, मिलेगा कोई अच्छा समाचार

Rashifal 3 October 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 October 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपने कार्यक्षेत्र को बढ़ाने के लिए किसी मित्र से आर्थिक मदद मिल सकती है। आपका आत्मविश्वास बढ़ा हुआ रहेगा। परिवार के सदस्यों से नोकझोंक व तकरार हो सकती है। आज आप बिना सोचे-समझे कोई कार्य न करें। आत्मसंयत रहें। क्रोध के अतिरेक से बचें। नौकरी में अफसरों से मतभेद हो सकते हैं। माता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का खर्च अधिक हो जाएगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

व्यावसायिक रूप से दिन शुभ है। जिस प्रोजेक्ट और असाइनमेंट पर आप वर्तमान में काम कर रहे हैं, वह भविष्य में नई संभावनाओं को खोल सकता है। लोगों को खुश करने की कोशिश करें, लेकिन खुद का भी ध्यान रखें। अपरिचित लोगों के साथ कोई भी व्यवहार अथवा लेनदेन करते समय बहुत ही सावधानी बरतने की आवश्यकता है। इंडोर खेलों के कोच अच्छा अवसर प्राप्त कर सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज के दिन एकाग्रता बनाएं रखें। अपने मेहमानों से खराब बर्ताव न करें। कोर्ट कचहरी के मामलों में आपका पक्ष मजबूत हो सकता है। कारोबार भी बढ़ेगा। हेल्थ में लंबी बीमारी से जूझ रहें लोगों को अब आराम मिलना शुरू हो जाएगा। अधीनस्थ लोगों की मदद आपको मिल सकती है। शारीरिक रूप से कुछ थकान और कमजोरी महसूस करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। पार्टनरों का सहयोग समय पर प्राप्त होगा। यात्रा की योजना बनेगी। घर-बाहर कुछ तनाव रहेगा। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। अपने प्रिय के साथ पर्याप्त समय बिताने की संभावना है। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके आज अधिकतर निर्णय सही साबित होंगे, जिनका अनुभव भी आपको तुरंत होगा। इस समय आय की स्थिति भी बहुत ही मंद रहेगी। लाभ के चक्कर में सुरक्षा संबंधी नियमों की अवहेलना ना करें। पति-पत्नी के आपसी संबंध उचित रहेंगे। किसी अविवाहित सदस्य के विवाह संबंधी कोई बेहतर रिश्ता आ सकता है। नाक-कान-गले का खास ध्यान रखें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन कामकाज के लिहाज से सामान्य रहेगा। रिश्तों को प्राथमिकता देने में किसी भी तरह की कसर न छोड़ें, समय मददगार है और आपके लिए कई अच्छी संभावनाएं खोल सकता है। आज आपको किसी मामले में बड़ा निर्णय लेना पड़ सकता है। जीवनसाथी के साथ खुशी के पल व्यतीत करेंगे। महिलाओं को सेहत के लिए ध्यान देने की आवश्यकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज का दिन भावनात्मक रहेगा। घरेलू काम थका देने वाला होगा। किसी शुभ कार्य के होने का संकेत भी सितारे दे रहें हैं। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को जिम्मेदारियों के साथ-साथ पदोन्नति की संभावना है। निराशा को दूर करने में वक्त लगेगा। अपने विचार और स्वभाव की वजह से गलत निर्णय न लिया जाए, इस बात का खास ध्यान रखना होगा। आवेश में आने की बजाय विनम्रता से काम लें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज नियमित जीवनचर्या एवं संयमित खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी के साथ बहस हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र में दूसरों के भरोसे रहने के बजाए अपनी मेहनत पर ध्‍यान दें। इससे ही आपको लाभ म‍िलेगा। नियमित योग करने से सेहत बेहतरीन रहेगी। छोटे व्यापारियों को लाभ मिल सकता है। सरकारी नियमों का विशेष कर पालन करें। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। धार्मिक कार्यों में सम्मिलित होने का मौका मिलेगा।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। परिवार के किसी युवा की सफलता पर गर्व करेंगे। कारोबारियों के लिए आज का दिन लाभप्रद रहेगा। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। पिता से अपनी इच्छा मनवा सकते हैं। विवाद की स्थिति से बचने के लिए दूसरों की निजी जिन्दगी में दखल देना बंद करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

परिवार में किसी से वाद-विवाद न करें, व्यर्थ में मुसीबत आ सकती है। ऑफिस में आपके नये दोस्त भी बन सकते हैं। दूर की यात्रा हो सकती है या इस यात्रा की योजना बन सकती है। किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में न आएं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु अनिद्रा का अनुभव महसूस करेंगे। घर की साज-सजावट में भी परिवर्तन करेंगे, इससे मानसिक स्वस्थता में भी वृद्धि होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

सामाजिक काम में सफल होंगे। आपके कामों की चर्चा होगी। किसी भी काम को शुरू करने में ज्यादा सोच-विचार करने से मौका हाथ से निकल भी सकता है। आजीविका को लेकर आप चिंता के बीच कारोबार विस्तार करने का मन बना सकते हैं। मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपका कोई खास काम समय से पूरा हो जायेगा। आज कुछ लोग आपसे सहयोग मांग सकते हैं। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। अभी भविष्य संबंधी योजनाओं को स्थगित रखना ही उचित है क्योंकि इस समय वातावरण ठीक नहीं है। पारिवारिक मोर्चे पर कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पिता के साथ गंभीर विषय पर चर्चा होगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 October 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button