राशिफल

राशिफल 26 फरवरी 2022 : आज इन जातकों पर पड़ेगा भगवान शनि का शुभ प्रभाव, बनेंगे सभी बिगड़े काम, लेकिन इनको झेलना पड़ेगा विपरीत चाल का असर, पढ़ें अपना राशिफल

Rashifal 26 February 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 26 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय अनुकूल है। नई-नई बातों की जानकारियां मिलेंगी। आपकी संवेदनशीलता परिवार और रिश्तेदारों के मनोबल को बनाकर रखेगी। विपरीत परिस्थितियों में आपको अपने जीवनसाथी और परिवार का पूर्ण सहयोग मिलेगा। प्रेम प्रसंगों में निराशा देखनी पड़ सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी भी काम को करने से न पीछे न हटें। आज आपके करियर को नई दिशा मिल सकती है। विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा प्राप्ति के लिए बड़े लोगों की मुलाकात लाभदायक रहेगी। खर्चों पर थोड़ा कंट्रोल रखें। व्यापार में प्रतिस्पर्धा रहेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है। आपके मान-सम्मान पर कोई आंच आ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

कुछ नकारात्मक प्रवृत्ति के लोग आपके कार्यों में विघ्न डालने का प्रयास करेंगे। किसी भी प्रकार की यात्रा को आज स्थगित ही रखें, क्योंकि इसमें समय व्यर्थ होने के अलावा और कुछ हासिल नहीं होने वाला है। घर की पर्सनल बातों को किसी से साझा न करें। विद्यार्थी अधिक परिश्रम करें। संम्पति का विवाद उभर सकता है। रोजगार में वृद्धि होगी। कार्य के प्रति किया गया प्रवास मनोनुकूल रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन मध्यम फलदाई रहेगा। मन सकारात्मक विचारों से प्रभावित रहेगा। आंखें मूंद कर किसी के ऊपर भरोसा मत कीजिए। बच्चों की सेहत और शिक्षा को लेकर चिंता हो सकती है। परिवार से जुड़े कार्यों को आज प्राथमिकता दें यदि कोई कार्य पेंडिग चल रहा है तो उसे आज निपटा लें। नींद ठीक से ना होने के कारण चिड़चिड़ापन महसूस हो सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नौकरी में तरक्की व स्थानांतरण के योग है। कलात्मक लोगों को शोहरत और सफलता मिलने की उम्मीद है। घर-परिवार में सुख शांति रहेगी। प्रेम संबंधों में मजबूती आएगी। विद्यार्थी सफलता प्राप्त करेंगे। आपका आकर्षण बढ़ेगा। किसी पुराने रिश्तेदार या परिचित से मिलने वाले स्नेह से भी आप आत्मविभोर होंगे। शारीरिक रूप से सकारात्मक बने रहने के लिए ध्यान और मेडिटेशन उत्तम साधन है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कार्यक्षेत्र की बात की जाए तो आज का दिन आपके लिए अत्यधिक लाभकारी साबित होगा। आप अपने प्रतिद्वंदियों को कड़ी टक्कर दे सकते हैं। शिक्षा-प्रतियोगिता के लिए भी समय अनुकूल नहीं है। आप फिजूल के खर्च को कम करने का प्रयास करेंगे तो आपके भविष्य के लिए पैसे इकट्ठे में आसानी होगी। आई टी और मीडिया से जुड़े जातक सफल रहेंगे। लव लाइफ में आज हर्षित रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोग अगर कोई जरूरी काम करना चाहते है, तो शाम का समय आपके लिए एकदम सही रहेगा। हालांकि जल्दबाजी करने से काम बिगड़ भी सकता है। बता दे कि आपकी तरक्की में मुश्किलें भी आ सकती है और आपसी संबंधों में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। कंधे में जकड़न महसूस हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सामाजिक रूप से आज आपकी सराहना होगी। आप अपने विरोधियों पर हावी रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित हो सकते हैं। नई दोस्ती हो सकती है। मंगल काम बन सकते हैं। कार्यक्षेत्र और बिजनेस में सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहे और चोट तथा रोग से बचे। इसके साथ ही पैसों का लेन देन करने से भी आपको बचना चाहिए।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी भी व्यक्ति या परिस्थिति की वजह से संतुलन बिगड़ने न दें। लोगों के साथ अच्छा संवाद बनाए रखते हुए, आपको अपने विचार स्पष्ट रखने होंगे। पैसों से संबंधित व्यवहार करते समय पारदर्शिता बनाए रखें। किसी व्यक्ति के गलत कदम से आपको नुकसान हो सकता है। इसके इलावा वाहन चलाते समय अगर सावधानी बरतेंगे तो ज्यादा बेहतर होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

कामकाज के मोर्चे पर आज का दिन काफ़ी अच्छा रहने वाला है। पैतृक संपत्ति को लेकर विवाद की आशंका है। धन संबंधित आपके प्रयास सफल होंगे। चिंता तथा तनाव रहेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति पर अंधविश्वास न करें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।  स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। आज अकेले ही सारी जिम्मेदारियां उठानी पड़ेगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज के दिन प्रसन्नता से भरपूर रहेंगे, दिल की बात अपनों से साझा करें। कार्यकुशलता से कमाई के नए साधन खोज पाएंगे। ऑफिशियल कामकाज भी समय पर दक्षता से पूरा होगा। आजकल आपको थोड़ा हाइजिनिक रहना चाहिए। कामकाजी महिलाओं को घरेलू वातावरण में कुछ तनाव का सामना करना पड़ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपके जीवन में कोई बड़ा बदलाव आ सकता है। इस परिवर्तन का सकरात्मक परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। किसी आनंदोत्सव में भाग लेने का अवसर प्राप्त हो सकता है। अगर आप नौकरी करते हैं तो बॉस के साथ तालमेल अच्छा रहेगा। आपकी मेहनत से वे काफी प्रभावित होंगे। खनन व्यवसायियों के लिए समय राहत भरा रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 26 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इस दिन भूलकर भी न करे पैसों का लेन देन, नहीं लगती राजा से रंक बनते देर, आर्थिक रूप से ये दिन माना जाता है शुभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button