राशिफल

राशिफल 24 जनवरी 2022 : आज इन जातकों के जीवन में भोलनाथ लायेंगे खुशियां, सभी प्रयास होंगे सफल, सरकारी पक्ष से मिलेगा लाभ, लेकिन इनको आर्थिक स्थिति करेगी बेचैन

Rashifal 24 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

घर व कार्यस्थल पर कुछ अप्रत्याशित चीजें घटित होंगी, जिनसे कुछ देर के लिए हैरान हो सकते हैं। दूसरे क्या सोचते हैं, इसका विचार किए बिना अपने काम को लगातार करते रहें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी। कानूनी अड़चन दूर होगी। लाभ के अवसर हाथ आएंगे। पैसों की स्थिति को लेकर थोड़ा विचार भी कर सकते हैं। बैंकिंग क्षेत्र के कार्मिकों को झटका लग सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

भाग्य आप के पक्ष में है समय का भरपूर फायदा उठाएं। धन बचाने से संबंधित कुछ प्लानिंग करनी चाहिए। आज रिश्तों के लिए समय निकालना आपके लिए मुश्किल हो सकता है। आप अपने विवेक द्वारा परिस्थितियों को सामान्य कर लेंगे। किसी की चिकनी चुपड़ी तथा लुभावनी बातों में ना आएं। फालतू खर्च होगा। अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखना जरूरी है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य संबंधी दिक्कत आने से कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे भी रह सकते हैं। इस समय सकारात्मक रहना बहुत जरूरी है। विद्यार्थी और युवा वर्ग दूसरों से मदद लेने की बजाय स्वयं अपने भविष्य संबंधी गतिविधियों को क्रियान्वित करें। घर के सदस्यों में आपसी तालमेल प्रेम पूर्ण रहेगा। प्रेम संबंधों को भी विवाह के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिल सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपके लिए चुनौतीपूर्ण स्थिति बन सकती है। आपका पारिवारिक जीवन सौहार्दपूर्ण बना रहेगा। आज आप कुछ विशेष पकाने की कोशिश कर सकते हैं। आप अपने भाई-बहनों के साथ कुछ नया प्लान कर सकते हैं। कुछ नई जिम्मेदारियां भी आपको मिल सकती है। नए संपर्क बनेंगे जो लाभकारी होंगे। भला करने के चक्कर में आप खुद परेशानी में आ सकते हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज आर्थिक परेशानियों से कुछ हद तक निजात मिलेगी तथा स्वयं को ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। कड़ी मेहनत से आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे। पारिवारिक वातावरण सुखद रहेगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। आपके मन में जो भी बातें घूम रही हैं, उन पर किसी और के साथ सोच-विचार करेंगे, तो फायदा होगा। आपके पास समय भी ज्यादा रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

दैनिक कार्य गति सामान्य रूप से चलेगी। मानसिक रूप से आप स्वस्थ व प्रसन्नचित्त महसूस करेंगे। अपनी जिम्मेदारियों को बेहतरीन तरीके से पूरा करेंगे। पार्टी व पिकनिक का आनंद मिलेगा। घर-बाहर प्रसन्नता रहेगी। कुछ लोग आपकी हिम्मत तोड़ने की कोशिश करेंगे, लेकिन आपको अपने लक्ष्य पर ध्यान केंद्रित करके रखना होगा। सीढ़ियाँ उतरते समय विशेष ध्यान रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन आपके लिए उत्तम फलदायक रहेगा। यदि परिवार में कोई विवाद चल रहा है, तो वह आज हल होगा। अपने किसी नजदीकी मित्र द्वारा ही आलोचना होने से आपका मनोबल टूट भी सकता है। विद्यार्थियों को परीक्षा की तैयारी में जुटने की आवश्यकता है। स्वास्थ्य अति उत्तम रहेगा। किसी खास मामले को लेकर परिवार से बातचीत हो सकती है।‌ प्रेम जीवन के लिए दिन अच्छा है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपको अपना कार्य पूरा करने में थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। कभी -कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। जमीन जायदाद संबंधी मामलों को शांति और गंभीरता से सुलझाने का प्रयास करें। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। कभी-कभी आलस और सुस्ती हावी हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिस काम की शुरुआत आप कर रहे हैं, वह शुरुआत में आपको तकलीफ दायक और कठिन महसूस होगा, लेकिन इससे फायदे मिल सकते हैं। बदलाव की वजह से आप अपने प्रयत्नों में सतर्कता रख सकते हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी और नई तकनीकी जानकारी के प्रति रुझान बढ़ेगा। अनैतिक प्रवृत्तियों से दूर रहें। आज यात्रा सुखद और मनोरंजक होगी। संगीत के प्रति रुझान बढ़ेगा। जीवनसाथी से संबंध थोड़े बेहतर होंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस वक्त इन कामों के लिए ग्रह स्थिति अनुकूल है, इसलिए कोशिश करते रहे। परिवार के किसी सदस्य की शादी के रिश्ते की बात भी चल सकती है। मित्रों से कुछ कष्ट की सम्भावना है अत: सम्भलकर रहें l परिवार के साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छा लाभ का योग है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपको भागीदारी में लाभ होगा। संतान से दूर रह रहे लोगों को आज अपने बच्चों से मुलाकात होगी। अनुकूल परिस्थिति निर्मित होने पर आप हरेक कार्य आज सरलतापूर्वक पूरा कर सकेंगे। मन में प्रसन्नता रहेगी। दूसरों पर चिल्लाने के बजाय समझदारी से काम लें। स्थानांतरण के बाद नयी जगह कार्यभार ग्रहण करने के लिए शुभ समय की प्रतीक्षा कर रहे थे, तो अब वह समय आ गया है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

खर्चा के प्रति कंजूसी करना आप के परिवार के लिए दिक्कतें उत्पन्न कर सकता है। नकारात्मक प्रवृत्ति के लोगों के साथ कोई भी संपर्क ना रखें, इनकी वजह से आपके बनते कार्यों में विघ्न आ सकता है। कोई एक्स्ट्रा काम हाथ में लेने के पहले इस बात का जरूर ध्यान रखें कि आपको रोज की कुछ जिम्मेदारियां भी निभानी हैं। अनाज गोदाम वाले कारोबारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला समय है। श्रम की अधिकता रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : बहुत कम लोगों को आते है ये सपनें, अगर आपको आये तो समझ लेना बहुत जल्दी होने वाला है आपका भाग्य उदय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button