राशिफल

राशिफल 20 मई 2022 : आज इन जातकों के किस्मत के सितारे देंगे भरपूर साथ, माँ लक्ष्मी की कृपा से भरे रहेंगे धन धन्य के भंडार, दुखों का होगा निवारण

Rashifal 20 May 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 May 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। जो व्यक्ति इस समय प्रेम संबंधो में नहीं है उन्हें एक अच्छी खबर मिल सकती है। आप अपनी कला और क्रिएटिव ज्ञान से लोगों को मोहित कर सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज के दिन किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण आपको लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय जरूर बिताएं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका कोई जरूरी काम आज पूरा हो जायेगा। लंबी यात्रा पर भी जा सकते हैं। प्रेम जीवन में आनंद आएगा। पारिवारिक सुख में कमी का योग बना हुआ है। आज भाइयों से विवाद उत्पन्न हो सकता है, वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, सेहत में आ रहे छोटे-छोटे बदलाव भी आपकी चिंता बढ़ा सकते हैं। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई के प्रति लापरवाही करना नुकसानदायक रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। रिश्तेदारों की आर्थिक मदद करनी पड़ सकती है। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे थे उनके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे। प्रेम जीवन में सकारात्मक बदलाव आने की संभावना है। भविष्य को लेकर मन में आशंका बनी रहेगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

किसी पुराने निवेश का फायदा मिल सकता है। खानपान में रुचि बढ़ेगी। आप अपने किसी भी काम में जल्दीबाजी ना करें अन्यथा कार्य बिगड़ सकता है। नौकरी में बड़े अधिकारी आपके कामकाज से काफी खुश रहेंगे। आज काम करने का मन ना होने की वजह से कुछ घरेलू कार्य बाधित हो सकते है। शारीरिक और मानसिक थकान हावी हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

ग्रह स्थिति पूर्णता आपके पक्ष में है। उन्नति के नए-नए अवसर मिलने वाले हैं। उचित समय पर सही निर्णय लेने का प्रयास करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। इस समय अपनी फाइलें और डॉक्यूमेंट संभालकर रखें। घर के बड़े सदस्यों का आशीर्वाद बना रहेगा। पारिवारिक समस्याओं को सुनें व समझें और उसके बाद ही कोई निर्णय लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन और दिनों के मुकाबले कुछ राहत देने वाला होगा, फिर भी तनाव बना रह सकता है, इसलिए सावधानी बरतें। जीवनसाथी से कष्ट पूर्ण बातें ना करें। प्रेम जीवन जीने वालों को उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ेगा। उधार दिए हुए या अटके हुए रुपए-पैसे की वापसी आज संभव है। किसी यात्रा पर जाने का मन बना रहें है तो कुछ दिनों के लिए टाल दे। विद्यार्थियों के लिए आज उत्तम फलदायी दिन रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

जीवन में अनुशासन लाना जरूरी होगा। जो जातक सेहतमंद हैं, उन्हें किसी बीमार की सेवा करनी पड़ सकती है। जो लोग पहले से किसी रिश्ते से जुड़े हैं, वे आज अपने पार्टनर के लिए समय निकाल पाएंगे। रोजमर्रा की बातों से थोड़ा ब्रेक लेकर खुद की बातों पर भी ध्यान दें और काम से संबंधित जिम्मेदारी किसी और के साथ भी बांटने की कोशिश करें। धार्मिक स्थल की यात्रा हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

सूझबूझ द्वारा लिए गए निर्णय आर्थिक रूप से आपको और अधिक मजबूत और सक्षम करेंगे। किसी अपरिचित व्यक्ति से अपनी योजनाओं को शेयर ना करें। ब्लड प्रेशर तथा डायबिटिक लोग अपना विशेष ध्यान रखें। खासतौर से महिलाएं अपने स्वास्थ्य के प्रति सजग रहें। परिवार का माहौल सकारात्मक रहेगा। बढ़े हुए खर्च के कारण आप चिंतित हो सकते हैं।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

लोगों में दूसरे के प्रति स्नेह और प्रेम की भावना रहेगी। धन के मार्ग में बहुत रुकावटें आएंगी। नए वाहन के खरीदने का भी योग है। आज किसी बड़ी समस्या में फंसते-फंसते बचेंगे, जल्दबाजी में निर्णय न लें। दूसरों के मामले में हस्तक्षेप ना करें तथा अपने काम से ही मतलब रखें। अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने पर काम करें। प्रॉपर्टी में निवेश का सही समय है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। आपका दुविधापूर्ण व्यवहार आपको मुश्किल में डाल सकता है। अपने जिद्दी स्वभाव को त्याग दें, नहीं तो किसी के साथ विवाद होने की संभावना है। आप अपनी व्यक्तिगत मर्यादा से बाहर निकलकर कुछ नई बातों का अनुभव भी ले पाएंगे। किसी झगड़े में मध्यस्थता करनी पड़ सकती है। वैचारिक स्थिरता से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप घरेलू वस्तुओं पर खर्च कर सकते है। शिक्षा के क्षेत्र में कार्य करने वालों को या शिक्षार्थियों को थोड़ी परेशानी उठानी पड़ सकती हैं। आपके बातचीत के तरीकों और विचारों के लोग सराहेंगे और स्वीकार करेंगे। किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। पैसों के लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। आज बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद तथा कुछ कष्ट मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज नए कार्य में हाथ ना डालें। पेशेवर मोर्चे पर कुछ परेशान करने वाले काम होंगे। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। विरोधियों से भी सचेत रहने की आवश्यकता होगी। व्यापार में अच्छे नतीजे मिलेंगे। नौकरी में वक्त आपके साथ होगा। आपका निर्णय सही साबित होगा। जीवनसाथी से तालमेल आपके लिए टॉनिक का काम करेगा। आज मन-मष्तिष्क को नियंत्रित रखें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 May 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button