राशिफल

राशिफल 19 फरवरी 2022 : आज पद प्रतिष्ठा के मामले में भाग्यशाली रहेंगे ये जातक, सुख समृद्धि में भी होगी वृद्धि, लेकिन इन पर रहेगी भगवान शनि की टेढ़ी चाल

Rashifal 19 February 2022 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 February 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बता दे कि इस राशि के लोग अगर उच्च शिक्षा हासिल करने के लिए विदेश जाने की योजना बना रहे है, तो कुछ महीनों के लिए इसे टाल दीजिये। इसके इलावा किसी के साथ बहस न करे और आज आपको तनाव तथा स्वास्थ्य से संबंधित मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक सामंजस्य उचित बना रहेगा। प्रेमी-प्रेमिका को अपने संबंध उचित बनाए रखने के लिए एक दूसरे की भावनाओं को समझना जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

गौरतलब है कि इस राशि के लोगों की यात्रा करने की योजना बन सकती है और पुराने दोस्तों से मुलाकात हो सकती है। जहाँ एक तरफ शुभ समाचार की प्राप्ति होगी, वही दूसरी तरफ वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। इसके साथ ही आज मन का डर खत्म होगा और व्यापार में लाभ होगा। बदलते मौसम का सकारात्मक तरीके से लुफ्त उठाएं। अपनी दिनचर्या और खानपान को संयमित रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर हम मिथुन राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों की समझदारी की खूब तारीफ होगी और आज अपने संबंधों को लेकर आप जितनी कोशिश करेंगे, उससे आपका रिश्ता काफी लम्बे समय तक अच्छा चलेगा। इसके साथ ही आज आपको उत्साहपूर्ण समाचार मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह तथा मार्गदर्शन पर अवश्य अमल करें, निश्चित ही आपके लिए बेहतरीन साबित होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों के परिजनों को इनकी जरूरत पड़ सकती है और आप हमेशा उनकी मदद करने के लिए तैयार रहेंगे। हालांकि आज कल आपका मन पढ़ाई से भटक रहा है, तो पढ़ाई पर जरूर ध्यान दे। इसके इलावा जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधे हुए है, उन्हें सतर्क रहने की जरूरत है। शरीर में डिहाइड्रेशन बढ़ता हुआ नजर आ रहा है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

समय का ठीक से इस्तेमाल न करने की वजह से आपके ऊपर काम का दबाव बढ़ सकता है। आर्थिक मामलों में आज आप जो भी फैसला करेंगे, उससे आपको लाभ ही होगा। इसके साथ ही आपको हाथ आये हुए मौकों को नहीं गंवाना चाहिए। धार्मिक आचरण करेंगे। व्यापार गति पकड़ेगा। मन में किसी बात को लेकर असमंजस की स्थिति रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपके विनम्र तथा मधुर स्वभाव की वजह से लोकप्रियता बनी रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है। प्रेम जीवन में दिक्कतें आ सकती हैं। परिवार से दूरी आपको समस्या दे सकती है। आर्थिक और व्यापारिक मामलों में सुधार के प्रयास सफल होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। रेडीमेड कपड़ों के कारोबारी लाभ में रह सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज कोई ऐसी दुखद सूचना मिलने वाली है कि आप भी आश्चर्यचकित रह जाएंगे। विपरीत परिस्थितियों को काबू पाने में आपका प्रयास सफल रहेगा। पुराने दोस्तों को मिल आप बहुत खुश नजर आ सकते है। अभिमान में आकर कड़वा ना बोलें, नहीं तो जीवन साथी दुखी हो सकता है। आयकर अधिकारियों के लिए अधिक अनुकूलता वाला समय रह सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिस्थितियां अति अनुकूल है। कार्य आसानी से संपन्न होंगे। आपका अधिकतर ध्यान स्वयं के ऊपर केंद्रित रहेगा। पार्टनर और आपके बीच सामंजस्य और प्रेम बना रहेगा। आज के दिन मीठी चीजो का सेवन न करें। विपरीत परिस्थितियों में आपको बुद्धिमानी से काम लेने की जरूरत है। अपनी कार्यकुशलता बढ़ाने के लिए नयी तकनीकों का सहारा लें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

यह बहुत सारी जिम्मेदारियों के साथ परिवार के मोर्चे पर एक व्यस्त दिन होगा। वाहन सावधानी से चलाना अति आवश्यक होगा, नहीं तो दुर्घटना हो सकती है। परिवार का माहौल आपको सांत्वना देगा। घरेलू सुख-साधनों के पीछे अधिक पैसा खर्च हो सकता है। ऑफिस में अपने कामकाज को लेकर ज्यादा गंभीर रहें। आपकी छोटी सी गलती भी नुकसान दे सकती हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे आपको काफी लाभ मिलेगा। कुछ अपने लिए नया करने की चेष्टा कर सकते हैं। फिजूलखर्चों को कम करने की कोशिश करें। जीवनसाथी के साथ बेहतर तालमेल बनेंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संपन्न हो सकती है। आप आपके बच्चे के स्वास्थ को लेकर चिंतित हो सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

खरीदारी और धन लेन-देन के लिए दिन अनुकूल रहेगा। अचानक किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जाना पड़ सकता है। गाड़ी के प्रयोग में लापरवाही मत कीजिए। सरकारी विभाग में कार्यरत लोगों को मिला-जुला फायदा मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। निवेश करने के मामले में समझदारी से काम लीजिए। कोई चौंकाने वाले समाचार मिल सकते है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपके संवाद कौशल द्वारा कठिन समय में भी योग्य तरीके से व्यवहार आप कर पाएंगे। कभी-कभी मन में नकारात्मक विचार उठने से आप अपने लक्ष्य से भटक सकते हैं। अचानक दूर संचार माध्यम से कोई खुशखबरी मिलने की वजह से आप काफी प्रफुल्लित होंगे। दांपत्य जीवन में जरूर थोड़ा तनाव का सामना करना पड़ सकता है। स्वास्थ्य मजबूत रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 February 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : ऐसी ”नाभि” वाली महिलाएं होती हैं बेहद भाग्यशाली, बनती है श्रेष्ठ पत्नी, मिलता है राजयोग का सुख

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button