राशिफल

राशिफल 6 अगस्त 2021 : आज शिवरात्रि को इन जातकों पर रहेगी महादेव और माँ संतोषी की खास दया दृष्टि, किसी सच होते सपने की तरह बीतेगा आज का दिन, मिलेगीं अपार खुशियां

Rashifal 6 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी रिश्तेदार से संबंधित परेशानी में आपको आर्थिक मदद करनी पड़ सकती हैं। आपके रुतबे में कोई कमीं नहीं आएगी। परिवार में चहल-पहल बनी रहेगी। शारीरिक थकान की वजह से उत्साह कम होगा। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। व्यापार से जुड़े हुए लोगों को उतार-चढ़ाव भरी परिस्थितियों से गुजरना पड़ेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें। व्यापार में नुकसान होने की सम्भावना है। अपने वरिष्ठों की उपेक्षा का सामना करना पड़ेगा। मन में नकारात्मक भावनाएं न आने दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। व्यावसायिक यात्रा सफल रहेगी। बकाया वसूली के प्रयास सफल रहेंगे। शरीर में बढ़ती गर्मी की वजह से त्वचा से संबंधित विकार उत्पन्न हो सकते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप कुछ नया करने का सोच-विचार कर सकते हैं। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। पार्टनर की मनमानी को अनदेखा न करें। आपकी सलाह सबके लिए लाभकारी रहेगी। आप दूसरों के साथ परिचय करने में न चूके। सेहत में बदलाव दिखने की वजह से आपकी चिंता बढ़ेगी। किसी एक ही बात पर पूरी तरह से फोकस बनाए रखने के कारण आपको नए आइडियाज भी प्राप्त होंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

नौकरीपेशा लोग अपने काम को गंभीरता से लें। लापरवाही की वजह से सीनियर लोगों के साथ संबंध खराब भी हो सकते हैं। बदलते परिवेश में अभी ज्यादा लाभ की उम्मीद ना रखें। मामूली बात पर विवाद संभव हैं। किसी कागजात को बिना देखे हस्ताक्षर न करें। बहुत विश्वास वाला व्यक्ति ठेस लगा सकता है। थकान व कमजोरी रह सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyअचानक आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे मन प्रसन्न रहेगा। आप भविष्य की योजनाओं पर गहराई से सोच सकते हैं। प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों का ऑफिस में किसी बात को लेकर मतभेद होने की संभावना है। परिवार के साथ मनोरंजन और दर्शनीय स्थलों पर पैसा खर्च करने की उम्मीद है। रुचि का खानपान कर सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

अपने कामकाज में नया प्रयोग करने में आप सफल हो सकते हैं, दिन आपके लिए ठीक है। अधिकारी आपकी तारीफ करेंगे। विचारों की भरमार से मानसिक थकान का अनुभव कर सकते हैं। राजकीय मामलों में निर्णय आपके पक्ष में हो सकता है। किसी नजदीकी मित्र की सलाह आपके लिए उपयोगी रहेगी। हल्की-फुल्की खांसी, जुकाम जैसी स्थिति रह सकती है। आयुर्वेदिक इलाज से आपको राहत मिलेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रिलेशनशिप में स्थिरता नजर आएगी, लेकिन व्यक्तिगत बातों की वजह से आपको थोड़ी नाराजगी महसूस हो सकती है। परिवार और बच्चों के साथ बिताया समय आपको फिर ऊर्जा से ऊर्जावान कर देगा। अनजान इंसान से बात करते वक्त सही भाषा का इस्तेमाल करें। बैंक संबंधी कार्यों को समय पर पूरा अवश्य करें। कोई पुराना वाद-विवाद खत्म हो सकता है। कान से सम्बंधित पीड़ा संभव है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपकी इनकम भी जबरदस्त तरीके से बढ़ेगी और आपकी सेहत भी बढ़िया रहेगी। काम के सिलसिले में आज का दिन थोड़ा कमजोर रह सकता है इसलिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। नजदीकी रिश्तेदार या भाइयों के साथ बहस और वाद-विवाद की स्थिति बन सकती हैं। अपनी दिनचर्या व्यवस्थित रखना अति आवश्यक है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

समाज के कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान सम्मान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी में सहकर्मी व अधिकारी आपका सहयोग कर सकते हैं। प्रेम संबंधों में आज आपका पैसा खर्च होता दिख रहा है। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कोई नया कार्यभार आ सकता है। संतुलित आहार के साथ-साथ व्यायाम और योगा पर भी ध्यान दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। धर्म-कर्म तथा आध्यात्मिक कार्यों के प्रति रुचि लेने से पॉजिटिव ऊर्जा बनी रहेगी। बचत और निवेश की योजना बना सकते हैं। अनावश्यक पैसा खर्च करना नुकसानदायक हो सकता है। विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम भी हासिल होंगे। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआप पर बढ़ रही आर्थिक जिम्मेदारी के कारण करियर में मनचाहा बदलाव ला पाना फिलहाल आपको मुश्किल लगेगा। कोई काम जल्दबाजी व लापरवाही की वजह से खराब हो सकता है। पति-पत्नी आपसी सामंजस्य द्वारा घर की व्यवस्था को अनुकूल बनाकर रखेंगे। नया निवेश करना चाहते हैं तो आज न करें। आज के दिन रिश्तेदारों से मुलाक़ात करके आप सामाजिक दायित्वों की पूर्ति कर सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

काम की अधिकता के कारण कभी-कभी गुस्सा और चिड़चिड़ापन रह सकता है। अपने स्वभाव पर नियंत्रण रखें। किसी के व्यक्तिगत जीवन में हस्तक्षेप ना करें। वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। अपने खर्चें को नियंत्रण में रखना चाहिए। कोई नया काम सिखने का अवसर मिलेगा। आपके ज्ञान में बढ़ोतरी होगी। नौकरी या एडमिशन के लिए साक्षात्कार देने जा रहे हैं तो सफलता मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : मरने से पहले रावण करना चाहता था ये सात काम, अगर ये काम पुरे हो जाते तो आज दुनिया ही बदल जाती

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button