राशिफल

राशिफल 20 अक्टूबर 2020 : आज इन राशियों को मिलेगा बजरंग बलि हनुमान से खास आशीर्वाद, लक्ष्य प्राप्ति की और होंगे अग्रसर

Rashifal 20 October 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 October 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

लंबे समय से रुके काम आज बनने की संभावना है। घर में उत्सव का सा माहौल रहेगा। नया घर या गाड़ी लेने के लिए प्रयत्न कर रहे है तो जल्दी ही ये स्वपन पूरा होने वाला है। काम से मन को भटकने ना दें। नाक-गले का खास ध्यान रखें। पारिवारिक जीवन सामान्य रहेगा लेकिन खर्च बढ़ सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नौकरीपेशा वाले लोग अपने काम में मेहनत करते नजर आएंगे। आपको अपने काम से अभी उम्मीदें ज्यादा हैं, लेकिन थोड़ा सा धैर्य रखें। पति-पत्नी में सामंजस्य मधुर बना रहेगा। सेहत सही रहेगी लेकिन खान पान का ध्यान रखें। कोई अप्रिय समाचार मिलने से मन में उदासी भी रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अपनी सोच सकारात्मक रखें। बाहर वालो का भरपूर सहयोग मिलेगा। काम के सिलसिले में की गयी यात्रा फलदायी हो सकती है। फार्मेसी से जुड़े लोगों को अधिक अनुकूलता रह सकती है। आज आपकी जल्दबाजी आपको मुसीबत में डाल सकती है। निजी जीवन में सुख रहेगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

खर्चों पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। भूमि, वाहन आदि संबंधी खरीदारी को लेकर ऋण लेने का प्लान बन सकता है। आप कहीं जाने की योजना बना सकते है लेकिन योजना सफल नहीं होगी। प्रेम जीवन को लेकर कुछ चुनौतियां बनी रहेंगी। अपना खान-पान और दिनचर्या को एकदम संयमित रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

फिलहाल आर्थिक स्थिति को लेकर थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। औरों को बदलने की कोशिश आपको ही तकलीफ देगी। मन की शान्ति बाधित रह सकती है। आज कुछ महत्वपूर्ण कार्य निपटा सकते हैं। वर्तमान वातावरण तथा मौसमी बदलाव से अपना बचाव रखें। गाय को रोटी खिलाएं मनोकामना पूर्ण होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Hanuman

आज का दिन मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। परिवार के साथ किसी बात को लेकर बहस ना करें। अपने लक्ष्य को ध्यान में रखकर मेहनत करेंगे तो सफलता मिलने के पुरे आसार है। लोगों के साथ सकारात्मक बने रहें। निजी सम्बन्ध की ओर विशेष ध्यान दें कुछ सम्बन्ध टूटने के कगार पर है। हनुमान जी को लड्डू चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज आप खुलकर खर्च भी करेंगे और अपनी कुछ जिम्मेदारियां भी निभाएंगे। किसी काम को लेकर आप मुसीबत में भी पड सकते हैं। वाहन रखरखाव पर खर्च कर सकते हैं। काफी समय से कोई रुकी हुई पेमेंट भी मिल सकती है। आपका प्रिय आप पर गुस्सा दिखा सकता है। तनाव और थकान सता सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

परिवार के प्रति आपकी जिम्मेदारी को आप बखूबी निभाते हैं फिर भी परिवार वाले कई बार आपसे नाखुश हो जाते है। किसी अनुभवी व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आपका मित्र बन सकता है। सोचे हुए काम पूरे हो सकते हैं। कोई पालतू जानवर आपको नुक्सान पहुंचा सकता है। आज महंगी खरीदारी न करें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अगर इस समय आप कहीं नया मकान बनाने की सोच रहे है तो यह समय अनुकूल नहीं है। पैसों से जुड़े कुछ काम आज रूक सकते हैं। पारिवारिक जीवन से असंतोष रहेगा, किसी चीज की कमी सता सकती है। अजनबी लोगों से किसी भी प्रकार का व्यवहार या सलाह लेने से परहेज रखें। बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी प्रोजेक्ट को लेकर काम शुरू कर सकते है जो भविष्य में आपको मुनाफा देगा। युवा वर्ग अपने करियर के प्रति ज्यादा सजग रहें। पारिवारिक जीवन में सुख शांति रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्ति अपने उच्चाधिकारियों से संबंध खराब ना करें। बदलते मौसम का प्रभाव स्वास्थ्य पर पड़ सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी पडोसी से आपको हानि हो सकती है सजग रहें। लेन-देन के मामलों में लापरवाही से नुकसान होने की संभावना है। पारिवारिक जीवन में किसी कमी को लेकर आज थोड़े दुखी हो सकते हैं। आय के स्रोत बने रहेंगे इसलिए आर्थिक समस्या उत्पन्न नहीं होगी। भगवान बजरंग बलि की दया दृष्टि आप पर बनी रहेगी। कार्यक्षेत्र में आपका सम्मान बढ़ेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज के दिन आप अपने आप में खोए रहेंगे। आर्थिक फायदे के लिए कोई आपको प्रेम जाल में फंसा सकता है। जमीन जायदाद से जुड़े मामलों को निपटाने के लिए आज का दिन बढ़िया दिन रहेगा। किसी काम को लेकर बहुत प्रशंसा प्राप्त करेंगे। गलत खानपान का असर सेहत पर देखने को मिलेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 October 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : केवल आठ मंगलवार करे ये काम, हनुमान जी दूर कर देंगे आपका हर संकट

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button