राशिफल

राशिफल 9 अक्टूबर 2021 : इन जातकों के लिए सबसे खास रहेगा आज का दिन, भगवान शनिदेव रहेंगे मेहरबान, लेकिन इन पर टूट सकता है मुसीबतों का पहाड़

Rashifal 9 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। आज निवेश के जो नए अवसर आपकी ओर आएँ, उनपर विचार करें। लेकिन धन तभी लगाएँ जब आप उन योजनाओं का भली-भांति अध्ययन कर लें। परिवार में बड़े बुजुर्गों का सहयोग आपको सबसे अधिक मिलेगा। कमर दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन संघर्षकारक है। वैवाहिक जीवन में प्यार बना रहेगा। नौकरी या व्यापार में अच्छे परिणाम की प्राप्ति नहीं होगी। आपको अपने काम करने के तरीके में कुछ बदलाव करने की जरूरत है। स्वास्थ्य सुख में प्रसन्नता बनी रहेगी। सर्जिकल आयटमों के थोक कारोबारियों के लिए अनुकूलता वाला मामला रह सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर आप अपने व्यवसाय को ले कर एक सही और अच्छी योजना बनाएं तो आपको लाभ अवश्य होगा। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें। बात प्रेम पक्ष की करे तो समय इसके लिए अनुकूल है। दूसरों से अपेक्षा पूरी नहीं होगी। कार्य की गति धीमी रहेगी। नौकरी में कार्यभार रहेगा। थकान व कमजोरी रह सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

लोगों से मदद मिलने के भी योग हैं। आर्थिक नीति का परिवर्तन सुखद रहेगा। घर-बाहर प्रसन्नता का वातावरण रहेगा। प्रेम जताने के लिए दिन ठीक है। समय पर काम पूरे हो सकते हैं। कुल मिलाकर समय खुशनुमा व्यतीत होगा। धन के संबंध में कोई भी निर्णय लेते समय सावधानी बरते, निवेश के लिए समय ठीक नहीं है। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित रखना आवश्यक है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए। घर-परिवार में आप समय नहीं दे पाएंगे। परंतु परिवार के लोग आपकी स्थिति को समझेंगे और सहयोग भी करेंगे। आपका स्वास्थ्य बहुत अच्छा रहने वाला है। आप इस समय भावनात्मक और संवेदनशील रहेंगे जिस कारण खुद को असुरक्षित भी महसूस कर सकते है। किसी विवाद का निर्णय पक्ष में रह सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। पारिवारिक जीवन में अचानक कोई पुराना मुद्दा उभर सकता है जिससे घर का माहौल आज तनावपूर्ण रहेगा। पिता के स्वास्थ्य को लेकर आप चिंतित रह सकते है। आज आपका प्रिय आपके साथ में समय बिताने और तोहफे की उम्मीद कर सकता है। शनि देव को काले उड़द चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पिछले कुछ समय से आप अपने कार्य क्षमता व पर्सनैलिटी को निखारने में बहुत अधिक मेहनत कर रहे हैं। इससे आपका आत्मविश्वास भी बढ़ रहा है। अच्छी खबर मिलने से प्रसन्नता रहेगी। पारिवारिक सहयोग प्राप्त होगा। आपको अपने रिश्तेदारों से परेशानी हो सकती है। आय में वृद्धि होगी। यात्रा करना फायदेमंद लेकिन महंगा साबित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

दिन की शुरुआत में कठिनाइयां महसूस होंगी, लेकिन आपकी इच्छाशक्ति से परिस्थितियां ठीक हो सकती हैं। छोटी-छोटी बातों से जुड़ी चिंता सता सकती है। परिवार के लोगों के साथ आपको मनपसंद खाना खाने का अवसर मिल सकता है। आज प्रेमियों के लिए समय अनुकूल नहीं है, किसी विवाद की आशंका है। जाने-अनजाने में आपकी किसी बात की वजह से परेशानी खड़ी कर सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके स्वाभाविक उत्साह और पराक्रम में वृद्धि हो रही है। संभव है आप आज किसी छुट्टी का प्लान भी बनाएं। अपने आप को समय दें। नकारात्मक सोच से बचें, किसी एक्सपर्ट या काउंसलर से मिलें। पुरानी बातों को सोच कर अपने वर्तमान को खराब न करें। किसी मित्र या पड़ोसी से अनबन होने की आशंका है, अपने क्रोध व आवेश पर काबू रखना आवश्यक है। मौसम के बदलाव संबंधी कुछ शारीरिक परेशानी हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अपने जीवनसाथी के साथ आज आपका तालमेल हो पाना कठिन रहेगा। अपनी वाणी और व्यवहार पर नियंत्रण रखें। करियर के लिहाज से कुछ जातकों को अच्छे अवसर मिल सकते हैं। अपने परिवार के साथ किसी धार्मिक जगह जाने का विचार बना सकते हैं। दूसरों का नजरिया समझने की कोशिश करें। मीडिया हाउस के कार्यक्रम-प्रोड्यूसरों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आर्थिक मामलों को लेकर परिवार से किसी प्रकार की बहस होने की संभावना है। कोर्ट सम्बंधित कोई भी कार्रवाई कुछ दिन के लिए टाल दें। किसी को दी हुई जिम्मेदारी उससे वापस लेकर किसी और को दे सकते हैं। अपनी परेशानियों में जीवनसाथी का सहयोग लें। सेहत के मामलों में खाने पीने की चीज़ों से सावधानी बरतें अन्यथा उदर विकार की समस्या हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyसभी के साथ ईमानदारी और खुलेपन से व्यवहार करना अच्छा रहेगा। आपको कुछ मामलों में तारीफ मिल सकती है। आपको आज नौकरी में अपनी जिम्मेदारियों के प्रति सावधान रहना होगा, लापरवाही आपको अपमानित करा सकती है। अपने निर्णय की वजह से परिवार के लोगों को हानि न हो, इस बात का ध्यान रखें। चिंता और तनाव के कारण नींद से संबंधित बेचैनी हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button