राशिफल

राशिफल 19 दिसंबर 2022 : आज इन जातकों पर रहेगी भगवान शिव की कृपा दृष्टि, मिलेगी हर परेशानी से निजात, घरेलू संबंध होंगे प्रगाढ़, लेकिन ये रहे जरा सावधान

Rashifal 19 December 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 December 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज नए निवेश करने का सही समय है। बेरोजगार लोगों के लिए दिन अच्छा हो सकता है। काम की जगह चल रहे षड़यंत्र की वजह से आपका थोड़ा नुकसान होने की आशंका बन रही है। बेकार के विवादों से दूर रहना ही आपके लिए ठीक होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। कुछ दोस्तों से मनमुटाव भी हो सकता है। निजी सहायकों व निजी सचिवों को अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप अपनी वर्तमान जॉब को बदलने का फैसला कर सकते है। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा‌। मौसम की वजह से शरीर में दर्द व हल्के बुखार जैसी स्थिति रह सकती हैं। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। चिकित्सा अधिकारियों के लिए दिन अच्छा साबित हो सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है।अपने व्यापार या नौकरी में बहुत वांछित परिणाम मिल सकते हैं। धार्मिक कार्यों में भी आप रूचि ले सकते हैं। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने से विवाह संबंधी बात बढ़ सकती है। रोजमर्रा के कामकाज में बदलाव की कोशिश हो सकती है। किसी व्यक्ति के साथ विवाद न हो, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अगर आप कार या संपत्ति खरीदने की योजना बना रहे हैं तो आज इस बारे में गंभीरता से सोचें, क्योंकि ग्रह स्थितियां बहुत ही अनुकूल हैं। साथ ही किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए ठीक रहेगी। अपने गुस्से पर काबू रखें। खर्च करते समय अपने बजट पर विचार करें। नौकरी पेशा लोगों को अपना काम बहुत अधिक ध्यान पूर्वक करने की आवश्यकता है। शरीर की बढ़ती गर्मी तकलीफ दायक साबित होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

काम के मामले में आज का दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है परंतु तनाव ना ले, निकट भविष्य में जल्द ही सब ठीक हो जाएगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। परंतु वर्तमान वातावरण की वजह से लापरवाही बिल्कुल ना बरतें। पैसों को लेकर कोई प्लानिंग भी हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आपका स्वभाव बड़ा हठी है लेकिन सहजता से काम लें। अपने घर का माहौल व्यवस्थित रखें। माता-पिता किसी बात को लेकर आपसे नाराज हो सकते हैं। योजना अनुसार काम होने में कुछ समस्या हो सकती है। कुछ तनाव और चिंता आपको हतोत्साहित करेंगे। स्वास्थ्य सही रहेगा लेकिन लापरवाही न बरतें। अचानक मिली किसी शुभ सूचना से मन प्रसन्न रहेगा। फिजूलखर्ची से बचे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

बता दे कि इस राशि वालों का आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही कार्य के क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विवादित मामलों में अपना हस्तक्षेप ना करें। अपने गुस्से पर काबू रखें तथा सहज बने रहे। जल्दबाजी में कोई भी निर्णय ना लें। इससे घर का माहौल भी खराब हो सकता है। युवाओं को अपने करियर के प्रति लापरवाही करना नुकसान देह रहेगा। जीवनसाथी तथा परिवारजनों के साथ किसी मनोरंजक स्थान अथवा डिनर पर जरूर जाएं। इससे आपसी संबंधों में और अधिक मधुरता और निकटता आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रिश्तों में नए मोड़ देखने को मिल सकते हैं। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे‌। आप किसी की तरफदारी ना करते हुए सच का साथ देंगे इससे आपके सहकर्मी आपसे बहुत प्रभावित होंगे।आज अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। घर या ऑफिस बेचना चाहते हैं तो समय सही है। आज मौसम के बदलने से आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार-चढ़ाव आ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

धन के मामले में दिन अनुकूल रहेगा। आप जीत के लिए कुछ भी करने को तत्पर रहेंगे। किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। कॉल सेंटर में काम करने वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है। किसी सहकर्मी का विशेष सहयोग मिल सकता है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज परिवार और संतान के विषय में आपको आनंद के साथ-साथ संतोष का अनुभव होगा। अपने ऊपर ज्यादा जिम्मेदारियां भी ना ले। काम की अधिकता का प्रभाव आपके स्वास्थ्य पर भी पड़ सकता है। परिवार के मोर्चे पर कोई बड़ा फैसला लेने में किसी बुजुर्ग की सलाह काम आएगी। किसी प्रसिद्ध व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। परिवार के साथ बाहर जाने का कार्यक्रम बन सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आने वाले समय में आपको अपने हर कार्य में बड़ी सफलता प्राप्त होगी। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव आज समाप्त हो जायेगा।भाई-बहनों से किसी मामले को लेकर आपसी बहस हो सकती है। बुजुर्गों का आशीर्वाद व कृपा बनी रहेगी। परिवार में धार्मिक कार्य की योजना बन सकती है। रिश्तों के मामले में आप भाग्यशाली रहेंगे। गैर जरूरी खर्चे भी आज हो सकते हैं, अधिक खर्च होने से हाथ तंग रहेगा। चिन्ता की अधिकता हावी होने न दें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 December 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button