राशिफल

राशिफल 25 जनवरी 2021 : आज इन जातकों का भाग्य होगा मजबूत, खुलेंगे प्रगति के रास्ते, लेकिन कुछ नजदीकी रिश्ते दे सकते है धोखा

Rashifal 25 January 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 25 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को परिवार का पूरा सहयोग मिलेगा और सामाजिक रूप से भी खूब सम्मान प्राप्त होगा। इसके इलावा दिन को बेहतरीन बनाने के लिए दोस्तों और परिवार के साथ समय बिताएं। वैसे आपको कई नए प्रोजेक्ट्स भी मिल सकते है, लेकिन साथ ही दांत संबंधी समस्या भी हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों को तरक्की मिल सकती है। हालांकि छोटी छोटी समस्याओं से डरने की बजाय डट कर उनका सामना करे और स्वास्थ्य को लेकर किसी भी तरह की लापरवाही न बरते। इसके साथ ही किसी भी काम को लेकर उसे करने से पीछे न हटे और यात्रा करने के लिए यह समय सही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों को बुजुर्गों की भावनाओं का सम्मान करना चाहिए। जहाँ एक तरफ आपकी आय में वृद्धि हो सकती है, वही दूसरी तरफ आप शारीरिक और मानसिक रूप से उत्साह से भरा हुआ महसूस करेंगे। इसके इलावा आपको कुछ जरूरी फैसले लेने की जरूरत पड़ सकती है और अगर आप यात्रा करने की सोच रहे है, तो यात्रा के दौरान अपने सामान का सावधानी से ध्यान रखे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस राशि के लोगों को घर के अधिक कामों की वजह से तनाव हो सकता है। ऐसे में भगवान् शिव की पूजा जरूर करे, इससे आपको लाभ होगा। इसके साथ ही वैवाहिक जीवन में परेशानियां उत्पन्न हो सकती है और स्वास्थ्य को लेकर भी सतर्क रहने की जरूरत है। बहरहाल हंसी मजाक में कही गई बातों को गंभीरता से लेने की गलती कभी न करे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

इस राशि के लोग अपने काम को लेकर गंभीर नहीं है, तो इन्हें अपने काम पर पूरा ध्यान देना चाहिए। इसके साथ ही कोई पुराना लेन देन आपको परेशान कर सकता है, ऐसे में अपनी सेहत का ध्यान रखे। वही न्यायालय से जुड़े मामलों को लेकर लापरवाही न दिखाएँ, वरना भारी नुक्सान हो सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Shiv

इस राशि के लोगों को जिनसे पैसे लेने है, उनसे वसूली करने के लिए यह सही समय है। वही जो लोग रचनात्मक कार्य में रूचि रखते है, उन्हें सफलता मिल सकती है, लेकिन आपको अपने इंटर पर्सनल स्किल्स को बेहतर बनाने की जरूरत है। इसके इलावा प्रॉपर्टी में निवेश करने के लिए यह सही समय है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों के जीवन में चुनौती और टकराव के हालात उत्पन्न हो सकते है, जो आपके हित में नहीं होंगे। ऐसे में आपको फिजूल के तनाव और अपमान की स्थिति का सामना करना पड़ सकता है। हालांकि परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बन सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों के विचारों और बात करने के तरीके की खूब तारीफ होगी और पैसों का लेन देन करने से पहले अच्छी तरह से जरूर सोच ले। वही शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों और विद्यार्थियों को मुश्किल का सामना करना पड़ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों का अपने बड़े भाई या पिता से विचार न मिलने के कारण मतभेद हो सकता है, लेकिन यकीन करे कि वे आपका भला ही चाहते है। इसके इलावा आज कोई खुशी की खबर मिल सकती है और आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा। हालांकि आपने जो नयी योजनाएं शुरू की है, उनके परिणाम आपको अपनी उम्मीद के अनुसार नहीं मिलेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों के अपने परिजनों के साथ संबंध बेहतर होंगे और आप बच्चों के साथ अच्छा समय बिताएंगे। बहरहाल शाम का समय जीवनसाथी और पार्टनर के साथ ही बिताएं और गाय को रोटी जरूर खिलाएं। इसके इलावा किसी भी बड़ी मुश्किल से घबराने की बजाय धैर्य से उसका सामना करे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

इस राशि के लोगों को लापरवाही में फैसला करने से बचना चाहिए, वरना नुक्सान भी हो सकता है। जी हां व्यर्थ में पैसे खर्च न करे। हालांकि पारिवारिक सुख और धन में बढ़ोतरी होगी, लेकिन किसी की बात से आपका मन दुखी हो सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को मानहानि के चक्कर से दूर रहना चाहिए और अगर आप किसी के साथ रिलेशन में है, तो फिलहाल शादी करने के लिए यह सही समय नहीं है। जहाँ एक तरफ आपके उच्च अधिकारी आपके काम से खुश होंगे, वही दूसरी तरफ आपको अपने दोस्तों से सरप्राइज मिल सकता है। इसके इलावा आपके निजी जीवन में कोई अच्छी बात हो सकती है और अगर आप कही बाहर जाना चाहते है, तो ये सही समय नहीं है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 25 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि वालों के लिए सोने की अँगूठी पहनना होता है बहुत फायदेमंद, चमक जाती है सोने की तरह किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button