राशिफल

राशिफल 18 मार्च 2021 : आज भगवान विष्णु के आशीर्वाद से इन जातकों के जीवन में आएँगी खुशियों की बौछार, भाग्य रहेगा मेहरबान, आर्थिक स्तिथि होगी मजबूत

Rashifal 18 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जोकि यह आपको पिछली आर्थिक हानियों से उभरने में सफल साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आप में हर परिस्थितियों में भी शांत बने रहने की कला है। किसी बात को लेकर प्रोफेशनल लाइफ में आपकी टेंशन बढ़ सकती है। किए गए काम का कोई रिजल्ट न मिलें तो परेशान न हों भविष्य में लाभ मिलेगा। नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर हासिल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रखते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आगे बढ़ने के लिए यह समय अच्छा हैं। हद से ज्यादा मीठा खाने से बचें। कोई नया काम शुरु करने में विलंब होगा। धन संबंधी कुछ योजनाएं बनेंगी परन्तु पैसे के लेन देन में सावधानी बरतें। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता रहेगी। विद्यार्थियों को कंपटीशन संबंधी पढ़ाई में और अधिक ध्यान देने की जरूरत है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कार्यक्षेत्र में काम का दबाव रहने की वजह से कुछ तनाव रहेगा, लेकिन दोपहर बाद परिस्थितियां अनुकूल भी हो जाएंगी। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। माता की सेहत को लेकर आप काफी चिंतित रहेंगे। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआप अपने दोस्तों के साथ समय बिताएंगे। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन रहेगा। मौसमी परेशानी जैसे खांसी, जुकाम की शिकायत रहेगी। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कोर्ट व कचहरी में अनुकूलता रहेगी। दूर संचार माध्यम से कोई दुखद समाचार मिल सकता है, जिसके कारण आप काफी चिंतित रहेंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए लोगों से जान पहचान होगी परंतु आप अनजान लोगों के ऊपर जरूरत से ज्यादा भरोसा मत कीजिए। फिजूलखर्ची पर लगाम रखना होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आपकी प्रभावशाली वाणी आपको सुअवसर प्रदान करेगी। आज कोई नया निर्णय ना ले और वर्तमान में जो चल रहा है उसी पर ध्यान दें। अविवाहित व्यक्तियों के लिए कोई अच्छा रिश्ता आने की संभावना है। कमर दर्द को लेकर आप परेशानी में आ सकते हैं। आज स्थान-परिवर्तन कर सकते है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आर्थिक स्थिति में बदलाव दिखने लगेगा। बच्चों को पढ़ाई पर ध्यान देने की आवश्यकता है। सेहत ठीक रहेगी। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। वाहन संबंधी कोई नुकसान होने की आशंका है। आज परिवार के साथ किसी मूल्यवान वस्तु की खरीदारी भी संभव है। युवाओं को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। जिससे उनमें और अधिक आत्मविश्वास बढ़ेगा। निर्यात संबंधी कार्यों में किसी भी प्रकार का निवेश ना करें और सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन चुनौतीपूर्ण रहेगा। किसी महत्वपूर्ण काम को लेकर अधिक चिंता लगी रहेगी। आपको अपनी योजनाओं पर ध्यान केंद्रित करना होगा। जरूरतमंद लोगों की सहायता करने का मौका मिलेगा। लक्ष्य की प्राप्ति के लिए प्रयास थोड़ा अधिक रहेगा। शांत रहने का प्रयास करें तथा मैडिटेशन में भी कुछ समय देना उचित रहेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज का दिन थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले। करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई कुछ बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ अधिक होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा, लेकिन अपनी दिनचर्या और खानपान को व्यवस्थित बनाकर रखना जरूरी है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आप महत्वपूर्ण चीजें अपने हाथ से निकलती महसूस करेंगे। कभी-कभी आपका दूसरों पर विश्वास करना आपके लिए नुकसान दायक हो सकता है। बेहतर होगा कि पारिवारिक व्यक्ति की सलाहनुसार ही कार्य किया जाये। आज सेहत के मामले में लापरवाह न रहें। अचानक कमाई के जरिए बढ़ेंगे, जिससे आपका मन हर्षित होगा। बाहर के खानपान से परहेज कीजिए अन्यथा स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button