राशिफल

राशिफल 20 जून 2021 : आज इन राशियों पर रहेगा भगवान सूर्यदेव का शुभ असर, लेकिन इनको झेलनी पड़ सकती है परेशानी, जानिए क्या कहता है आपका आज का राशिफल

Rashifal 20 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सभी प्रकार की कठिनाइयां समाप्त होने का समय आ गया है। आज आपकी कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। आज पीली मिठाई का दान करें शारीरिक कष्ट दूर होंगे। आपके आकर्षक व्यक्तित्व से लोग काफी प्रभावित होंगे। नए से शुरू हुए रिलेशनशिप को आगे बढ़ाने के लिए पार्टनर्स प्रयत्न करेंगे। तले हुए पदार्थों का सेवन बिलकुल न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

परिस्थितियां अनुकूल है। सिर्फ अत्यधिक मेहनत करने की जरूरत है। अपना ध्यान व्यर्थ की गतिविधियों से हटाकर महत्वपूर्ण कार्यों की तरफ केंद्रित करें। आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। ऑफिस में चल रही राजनीति से अपने आप को दूर रखें तथा अपने कार्यों पर ही ध्यान दें। शारीरिक इम्यूनिटी को बढ़ाने के लिए सात्विक आहार पर ध्यान दें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको कुछ महत्वपूर्ण उपलब्धियां प्राप्त होने वाली है। कोई परिवारिक मसला हल होने से घर का वातावरण सुकून व शांति भरा रहेगा। आज किसी स्त्री मित्र से सहयोग के कारण लाभ होगा। माता के साथ थोड़ा समय बिताएं। रिश्तों के लिए गंभीरता दिखाने का समय है। लोगों के साथ बातचीत करते समय किस प्रकार के शब्द आप इस्तेमाल कर रहे हैं, इस बात का ध्यान रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज का दिन आपके लिए सामान्य रूप से फलदायक रहेगा। आज खूबसूरत पल बिताने का और अपने मन की बात कहने का मौका मिलेगा जिससे आपके प्रिय भी खुश हो जाएंगे। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। कभी-कभी कोई निर्णय लेने में दिक्कत आ सकती है। परंतु किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह से उनका निवारण भी होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज व्यर्थ घूमने-फिरने में अपना समय नष्ट ना करें, क्योंकि कुछ महत्वपूर्ण काम अधूरे रह सकते हैं। नौकरी पेशावालों के लिए आज का दिन शुभ है। हड्डी से संबंधित समस्या परेशान कर सकती है। वाहन अथवा किसी इलेक्ट्रॉनिक उपकरण के खराब होने से बड़ा खर्चा सामने आएगा। जिसकी वजह से अपनी जरूरतों में भी कटौती करनी पड़ेगी। वैवाहिक संबंध मधुर बने रहेंगे। प्रेम संबंध में अपना समय नष्ट ना करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आर्थिक दृष्टि से आज का दिन थोड़ा खर्चीला होगा। स्थायी संपत्ति के कार्य कोई बड़ा लाभ दे सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में कुछ तकरार रह सकती है। रिश्ते मधुर बनाकर रखने के लिए थोड़ा झुकना भी उचित है। जल्दबाजी में बिना विचारे कोई काम ना करें। कीमती वस्तुओं को सम्भालकर रखें। पुराना रोग उभर सकता है। काम में मन नहीं लगेगा। नकारात्मकता हावी रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyकुछ लोग आपके अच्छे स्वभाव का फायदा उठाने की कोशिश करेंगे, इसलिए सावधान रहें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। पारिवारिक जीवन के लिए आज का दिन बहुत महत्वपूर्ण रहेगा। अपनी गुप्त बाते किसी को भी बताने से बचें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। आपको साथी के साथ अधिक समय बिताना चाहिए। उनकी भावनाओं का ख्याल रखें। क्रोध व उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। नौकरी में अधिकारी ज्यादा अपेक्षा करेंगे। भूमि संबंधी किसी भी कार्य में बहुत अधिक सावधानी बरतें जरा सी गलती नुकसान का कारण बनेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज लोग आपसे सहानुभूति रखेंगे। सोचे हुए काम पूरे होने के योग बन रहे हैं। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। बच्चों की नकारात्मक गतिविधियों पर नजर रखें। इस समय खर्चों की अधिकता रहेगी। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। खानपान में रुचि बढ़ेगी, मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। दिनचर्या तथा आदतों में सकारात्मक बदलाव आपको स्वस्थ और निरोगी रखेगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज किसी मित्र से आपको सरप्राइज भी मिल सकता है। माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें घुटनो सम्बंधित समस्या हो सकती है। शेयर खरीदने या बेचने का यह सही समय नहीं है क्योंकि इस समय शेयर बाजार थोड़ा अस्थिर हो सकता है। मन में संशय रहेगा। गुस्से में आकर गलत तथा नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कामकाज को लेकर आज का दिन बहुत ही शुभ रहने वाला है। अचानक किसी जरूरी काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। बाहरी लोगों के साथ मिलते-जुलते समय थोड़ी सावधानी बरतें। अनावश्यक खर्चों की भी अधिकता रहेगी। गैस और एसिडिटी की समस्या तकलीफ दे सकती है। किसी नजदीकी मित्र के सहयोग से आपका कोई मुश्किल काम भी पूरा होने की संभावना है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyदिन की शुरुआत सकारात्मक तरीके से होगी, इसी ऊर्जा को बनाए रखने के लिए वर्तमान में रहकर काम करने की आवश्यकता है। किसी मित्र के साथ अचानक हुई मुलाकात आपको आनंद देगी। आज आप किसी घरेलु कार्य में हाथ बटा सकते है। लेन-देन में जल्दबाजी न करें। घर में सजावट या मरम्मत के लिए खर्च करना पड़ सकता है। एलर्जी से संबंधित तकलीफ हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button