राशिफल

राशिफल 10 मार्च 2023 : आज इन जातकों पर प्रसन्न रहेंगी मां संतोषी, सभी मनोकामनाएं होंगी पूर्ण, यश और कीर्ति में होगा इजाफा, पढ़ें आज का राशिफल

Rashifal 10 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको त्वचा संबंधी परेशानियां हो सकती हैं। आय के स्रोत में वृद्धि हो सकती है। पारिवारिक जीवन में स्थितियां सुखद रहेगी। घर के सदस्यों भावनात्मक समर्थन आपको मिलेगा। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार देखने को मिल सकता है। आज आपके प्रिय के साथ आप अतिरिक्त समय भी बिता पाएंगे। पैसों की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रॉपर्टी संबंधी रुके हुए व्यवहार आगे बढ़ने लगेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

पारिवारिक सदस्यों के साथ अच्छा समय बितेगा। अपनी सेहत का ध्यान रखें। तंगी रहने के बावजूद आपका कोई कामकाज नहीं रुकेगा। चिंता के साथ सफलता की खुशी मिलेगी। तनाव खत्म होगा। कुशल प्रबंधन की तारीफ होगी।  नए-नए लोगों से दोस्ती हो सकती है। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर हासिल होंगे। दोस्तों के साथ मिलकर कोई नया व्यापार शुरू करने की सोच रखते हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

अगर कोई जरूरी काम करना चाहते है, तो शाम का समय आपके लिए एकदम सही रहेगा। हालांकि जल्दबाजी करने से काम बिगड़ भी सकता है। बता दे कि आपकी तरक्की में मुश्किलें भी आ सकती है और आपसी संबंधों में तनाव की स्थिति भी उत्पन्न हो सकती है।  प्रतिद्वंद्वी और प्रतियोगी आपको नुकसान नहीं पहुंचा पाएंगे। ऑफिस में ज्यादा मेहनत करनी पड़ सकती है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कार्यक्षेत्र में अनुकूलता से प्रसन्नता का अनुभव होगा। कार्यस्थल पर सुधार होगा। सामाजिक कार्य करने का अवसर प्राप्त होगा। नौकरीपेशा जातकों के लिए बदलाव का समय चल रहा है। आपकी मेहनत का अच्छा परिणाम आपको मिलने की प्रबल संभावना है। पैसों के मामले में आज का दिन आपके लिए कुछ बेहतर साबित हो सकता है। भूमि भवन खरीदने के योग बनेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

व्यापार से जुड़े जातकों को आज बड़ी डील करने का मौका मिल सकता है। हालांकि कागजी कार्रवाई करते समय आपको पूरी सतर्कता बरतने की सलाह दी जाती है। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा नहीं है लेकिन सेहत अच्छी रहेगी। बड़े भाइयों की सहायता से आप अपने करियर में आगे बढ़ सकते हैं। जीवनसाथी आपकी भावनाओं को समझेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

कुछ महत्वपूर्ण बातों में गंभीरता न रखने से नुकसान हो सकता है। व्यक्तिगत जीवन को आप जितना हल्के में ले रहे हैं, उतनी ही भविष्य में आपकी चिंता बढ़ सकती है। अपनी संगत को भी परखने की कोशिश करें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrology

आज आपकी कुछ नया करने की आपकी इच्छा पूर्ण होगी। आर्थिक स्थिति सामान्य रहेगी। आज पैसे का लेनदेन न हीं करें तो उत्तम है। व्यापार में कोई नया ऑफर भी मिल सकता है। घर के वरिष्ठ व्यक्तियों की सलाह पर जरूर ध्यान दें। पति-पत्नी के बीच चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं।  मौसम के बदलाव का असर आपके स्वास्थ्य पर दुष्प्रभाव डाल सकता है। योगा और व्यायाम को भी समय दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

विरोधियों के समक्ष खुद को कमजोर महसूस ना करें। अपना मनोबल बनाए रखें। आर्थिक निवेश संबंधी गतिविधियों को फिलहाल स्थगित रखने में ही भलाई है। विद्यार्थियों को घर की किसी समस्या की वजह से पढ़ाई में रुकावटें का सामना करना पड़ सकता है। मार्बल कारोबारी अधिक अनुकूलता अनुभव कर सकते हैं। थकान ज्यादा रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जो लोग कभी आप को अपना आदर्श मानते थे, वे ही आज आप के किये कार्यों में खामी निकालेंगे। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। पूजा-पाठ में आपका अधिक मन लगेगा। काम के मामले में आप तनावग्रस्त रह सकते हैं। शारीरिक और मानसिक थकान महसूस होगी। उठापटक के चक्कर में पड़ेंगे तो हानि उठानी पड़ सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

विद्यार्थी व व्यर्थ की मौज-मस्ती और दोस्तों के साथ समय नष्ट ना करें। रूपए-पैसे के लेन संबंधी किसी भी मामले में बहुत अधिक सावधानी बरतें, कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। आज अपने स्वास्थ्य का बहुत अधिक ध्यान रखने की आवश्यकता है। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। संबंधों में अच्छी छवि बनेगी। जीवनसाथी को पूरा समय दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी काम में व्यस्तता के चलते घरेलू कार्यों पर ध्यान नहीं दें पाएंगे। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। सामाजिक कार्यों में आप का सहयोग रहेगा। स्वास्थ्य में ताजगी बनी रहेगी। तनाव के चलते परिवार की जरूरतों और इच्छाओं को दरकिनार न करें। घर-परिवार में उत्सव का माहौल रहेगा। किसी बड़ी दावत में शिरकत करेंगे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आज आपको परिवार से सहयोग प्राप्त होगा। परिजनों के साथ समय आनंदपूर्वक गुजरेगा। धार्मिक कामों में खर्च होगा। प्रवास या पर्यटन का योग है। वित्तीय व्यवहार और निवेश के साथ अधिक सतर्क और सावधान रहें क्योंकि दिन ज्यादा अनुकूल नहीं है, कमाई घट सकती है। घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके नए विचारों और कार्य शैली की सराहना की जाएगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button