राशिफल

राशिफल 21 जुलाई 2022 : आज इन राशियों को सभी कष्टों से मिलेगी मुक्ति, साईं बाबा की असीम कृपा करेगी इनको धन-वैभव से मालामाल, लेकिन इन पर रहेगा आर्थिक संकट

Rashifal 21 July 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 July 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

अपनी योग्यता को विकसित करने से लाभ होगा। व्यापारी वर्ग के लिए अकस्मात धन लाभ के योग बन रहे हैं। मीटिंग आदि में जरूरत से ज्यादा बोलने से बचें। आपकी माता के स्वास्थ्य में आज सुधार आयेगा। दुष्टजन हानि पहुंचा सकते हैं। सावधान रहें। संपत्ति के बड़े सौदे संभव हैं। किसी प्रतियोगिता परीक्षा में मन मुताबिक रिजल्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन हर्षित होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन शानदार रहेगा। छात्रों का मन पढ़ाई में लगेगा। आज आपको कुछ नया सीखने को मिल सकता है। घर के मामलों में जरूरत से अधिक उलझना आपके लिए तकलीफ का कारण होगा। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। आपकी सकारात्मक सोच आपको सफलता दिलाने में मदद करेगी। कोई ऐसा रिश्तेदार जो बहुत दूर रहता है, आज आपसे संपर्क कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

बड़ा आर्थिक लाभ हो सकता है जोकि यह आपको पिछली आर्थिक हानियों से उभरने में सफल साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन ध्यान रहे, ऐसी चीजों का सेवन न करें जिसका विपरीत असर आपके शरीर में होता हो। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है। पति-पत्नी एक-दूसरे को समझने की कोशिश करेंगे। आज किसी भी लंबी दूरी की यात्रा पर जाने से बचें। अगर यात्रा जरूरी हो तो वाहन प्रयोग में सावधानी बरतने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज दिन की शुरुआत में कुछ मुश्किलें सामने आएंगी, लेकिन आप अपने आत्मविश्वास तथा दृढ़ निश्चय द्वारा उनका समाधान भी आसानी से ढूंढ लेंगे। रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपका दिन विशेष फलदायक रहने वाला है। कामकाज के सिलसिले में आपको शुभ समाचार मिल सकता है। नौकरी के क्षेत्र का माहौल आपके पक्ष में रहेगा। जीवनसाथी के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। समाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। मान-सम्मान की प्राप्ति होगी। शाम को कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे घर-परिवार का माहौल खुशहाल रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी कोई परेशानी बढ़ सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

आज का दिन थोड़ा गंभीर नजर आ रहा है। कामकाज में कठिन मेहनत करने के बावजूद भी मन मुताबिक फायदा नहीं मिल पाएगा। आज अपने व्यव्हार के कारण आपसे कोई गलती हो सकती है, इसलिए खुद पर नियंत्रण रखे और मीठी वाणी बोले। करीबी व्यक्ति द्वारा बोली गई कुछ बातों की वजह से आपको मानसिक तकलीफ अधिक होगी। नौकरी पेशा लोगों के ऊपर कार्यभार की अधिकता रहेगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज किसी को कोई सलाह देने से बचें। आमदनी के स्रोत बढ़ सकते हैं। अगर आप किसी दूसरी जगह घर लेना चाहते है तो यह समय आपके अनुकूल नहीं है। कोर्ट सम्बंधित काम रुक सकते है। कार्य के प्रति मन में अति उत्साह एवं शरीर में स्फूर्ति बनी रहेगी। कुछ महत्वपूर्ण निर्णय लेने की आवश्यकता पड़ सकती है। अपने स्वास्थ्य का खयाल रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कोई पुरानी परेशानी निपट सकती है। राजकीय सहयोग से कार्यसिद्धि होगी। व्यावसायिक यात्रा व भूमि निवेश लाभदायक रहेंगे। न्याय पक्ष में मजबूती आएगी। नजदीकी रिश्तों में किसी बात की खटास आ सकती है। बहस और चर्चा से दूर रहें। अगर आप परिवार के साथ कहीं जाना चाहते है तो यह समय आपके लिए बिलकुल भी अनुकूल नहीं है। अपनी कीमती वस्तुएं संभालकर रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

रोजमर्रा के व्यस्ततम दिनचर्या से राहत पाने की मन मुताबिक गतिविधियां करना भी जरूरी है। कुछ समय धार्मिक स्थल अथवा अनुभवी व्यक्तियों के साथ व्यतीत करें। इससे आपको सकारात्मक ऊर्जा मिलेगी। रूपए-पैसे संबंधी लेनदेन की वजह से रिश्ते में दरार पड़ सकती है। पारिवारिक लोगों की जरूरतों का भी ध्यान रखें। साझेदारी में किया जा रहा व्यवसाय नुकसान दे सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दिन की शुरुआत में थोडा समय धर्म में भी दें। पदोन्नति होने की संभावनाएं बन रही हैं। आज यदि आप अपनी नौकरी व व्यापार में किसी डील को फाइनल करेंगे, तो वह आपको विशेष लाभ देगी। आवश्यक कार्यों को पूर्ण करने की जो समस्या है उसका समाधान प्राप्त होगा। रुका हुआ पैसा भी मिल सकता है। सामान्य प्रतिष्ठा, सम्मान से उत्साहित रहेंगे। गरिष्ठ तथा मसालेदार भोजन का सेवन ना करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आज आपका दिन व्यापार की दृष्टि से सामान्य रहेगा। रुके कार्य प्रगति पर आएंगे। घर-परिवार का वातावरण खुशहाल रहेगा। माता-पिता का आशीर्वाद आपके ऊपर बना रहेगा। पैसों से अधिक अन्य बातों को महत्व देने की वजह से चिंता महसूस करेंगे और ऊर्जा की कमी भी महसूस होगी। खर्चों में कमी का प्रयास करना होगा। किसी पुराने मित्र से भेंट हो सकती है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

कुछ नया करने की आदत आज आपको सफलता दिलाएगी। आज आप अपनी संतान के भविष्य से संबंधित किसी अहम मुद्दे पर अपने माता-पिता से बातचीत कर सकते हैं, जिसमें जीवनसाथी की सलाह की भी आवश्यकता होगी। अपनी भावनाओं पर कंट्रोल करना बहुत जरूरी है। पारिवारिक मामलों में अत्यधिक रोक-टोक ना करें। दोपहर बाद कोई चिंताजनक स्थिति भी बन सकती है। तनाव लेने की बजाय समाधान निकालने का प्रयत्न करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 July 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : अगर कुंवारों को ऐसे सपने आएं तो समझ लीजिये कि जल्द होने वाली है उनकी शादी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button