राशिफल

राशिफल 19 अप्रैल 2021 : आज इन राशियों पर बरसने वाली है भगवान शिव और पार्वती की अपार कृपा, मिलेगा आर्थिक तंगी से छुटकारा, विरोधी होंगे परास्त

Rashifal 19 April 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 19 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपके मन में किसी प्रकार का भय रहेगा और आप बेचैन रहेंगे। आपके नियमित सुख-सुविधाओं में परेशानी आएंगी। बच्चों की समस्याओं पर भी ध्यान दें और उनका हल निकालने में मदद करें। लोग आपको डाउन करने का प्रयास करेंगे। वाद-विवाद से दूर रहें। महिलायें जल्दबाजी में निर्णय लेने से बचें। डायबिटिक लोग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

कार्यो में चुनौतियों के लिए तैयार रहना होगा। घर-गृहस्थी की समस्यायें आपको घेरे रहेंगी। मानसिक सन्तुलन बिगड़ सकता है। आपको अपने आवेश तथा गुस्से पर कंट्रोल रखना जरूरी है। किसी दोस्त या रिश्तेदार का अपने वायदे से पलट जाना आपको कुछ टेंशन दे सकता है।भाइयों के साथ किसी भी प्रकार के वाद-विवाद में ना उलझे।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। बहुप्रतिक्षित कार्य के पूर्ण होने से आत्मविश्र्वास में वृद्धि होगी। शासन सत्ता से सहयोग मिल सकता है। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी। धैर्य से काम लेने की आवश्यकता है। किसी प्रोजेक्ट पर दोबारा से काम भी करना पड़ सकता है। आपकी दिनचर्या में कुछ बाधायें आ सकती है। फिजूल खर्चे से बचें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक जीवन सुखमय होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। दूसरे से सहयोग लेने में सफलता मिलेगी। समय के आभाव के कारण आप को प्रेम प्रसंगो से दूर होना पड सकता है। ऑफिस में बेहतर कार्य करने पर तारीफ होगी। फाइनेंस संबंधी कोई भी निर्णय लेने में जीवनसाथी की सलाह अवश्य लें। उनका सहयोग व सलाह आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आपके अटके हुए कार्यों के बन जाने से आर्थिक स्थिति सुदृढ़ होगी। आपको अपने मानसिक स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। काफी दिनों से प्रयासरत कोई महत्वपूर्ण कार्य हल होने से मन प्रसन्न होगा। रोमांस के मामले में आज का दिन उतना अनुकूल नहीं है, प्रेम में थोड़ी तू-तू, मैं-मैं बनी रहेगी। जल में जौ व काले तिल डाल कर पीपल में चढ़ाएं व देसी घी का दीपक करें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज के दिन की शुरुआत उल्लेखनीय होगी। यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। परिवार के बुजुर्ग सलाह देंगे, इसका पालन करें। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भागदौड़ रहेगी। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। एसिडिटी से संबंधित तकलीफ होगी। अपने खान-पान और रहन-सहन को अनियमित और असंतुलित ना होने दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

Libra Astrologyआज ग्रह गोचर आपके पक्ष में है। वर्तमान सुरक्षा को अपनाते हुए अपने संपर्कों को और अधिक मजबूत बनाएं। इस समय आर्थिक मामले भी सुचारू रूप से निपट जाएंगे। आपकी किसी आकर्षक अजनबी से अजीब और छोटी सी मुलाकात हो सकती है। यह समय आपके लिए उचित मार्गदर्शन लेकर आयेगा। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कामकाज ज्यादा होने के कारण भी परेशान हो सकते हैं। आज आपको अपनी योग्यता पर विश्वास रखना होगा, आपकी मेहनत का फल आपको जल्द ही मिलेगा। वसीयत आदि से संबंधित भी कोई कार्य संपन्न हो सकता है। कोई भी निर्णय लेते समय पिता या पिता तुल्य व्यक्ति का सहयोग लेना उचित रहेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहने की आवश्यकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज भावनाओं की बजाय हर कार्य को व्यवहारिक तरीके से संपन्न करने का प्रयास करें, आपको नई संभावनाएं प्राप्त होंगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। धन, यश, कीर्ति में वृद्धि होगी। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कभी-कभी आपका घर-परिवार में ज्यादा हस्तक्षेप दूसरों के लिए समस्या का कारण बन सकता है। अपने इस स्वभाव में बदलाव लाने का प्रयास करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप जिस परिस्थिति में हैं, उसी के अनुसार समाधान निकालने के कारण आपको जीवन में प्रगति नहीं नजर आ रही है। बेकार की बातों पर ध्यान देने के कारण आपका मन बार-बार भटक रहा है, जिसका असर आपके व्यक्तिगत जीवन और काम पर दिखेगा। किसी पुराने दोस्त से मुलाकात संभव है। घर पर शांत और संतुष्ट बने रहेंगे।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आपने जो योजनाएं बनायी हैं उन्हें अभी स्थगित ही रखें क्योंकि अभी उन्हें करने का उचित समय नहीं है। मार्केटिंग में कार्य करने वाले जातक आज अपने कार्य से खुश रहेंगे। धन का आगमन होगा। आप सम्बन्धों एंव सम्पत्ति के मामलें में भाग्यशाली रहेंगे। गरिष्ठ और तले-भुने खानपान की वजह से पेट खराब रह सकता है। अपने खानपान पर नियंत्रण रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyबहुत सारे काम आज आपके आसानी से पूर्ण होंगे। जिसके कारण नई बातों पर ध्यान देना आपके लिए संभव हो सकता है। जिस बात को आप अपने जीवन का अंग बनाना चाहते थे, उस बात पर काम करना आप शुरू करेंगे। आपका उदार भाव लोगों को काफी प्रभावित करेगा। पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। रिलेशनशिप और काम में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 19 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button