राशिफल

राशिफल 18 मई 2021 : आज इन जातकों के जीवन में बन रहे है धन वृद्धि के योग, भगवान बजरंग बलि हनुमान की कृपा से खुलेंगे प्रगति के अनेक द्वार

Rashifal 18 May 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 May 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय अनुकूल है इसका भरपूर सदुपयोग करें। कुछ समय अध्यात्म में व्यतीत करने से सुकून मिलेगा। धन को लेकर आज आपके माथे पर चिंताएं देखी जा सकती हैं। किसी से भी बातचीत करते समय नकारात्मक शब्दों का प्रयोग ना करें, इससे संबंधों में खटास आ सकती हैं। कोई भी अनावश्यक यात्रा करना उचित नहीं है, इस बात का जरूर ध्यान रखें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज के दिन परिश्रम से किए गए कामों का सकारात्मक फल मिलेगा, मगर अनावश्यक खर्चों पर लगाम लगानी होगी। पारिवारिक मामलों में शांति और धैर्य रखना बहुत जरूरी है। गुस्से और ईगो से परिस्थितियां बिगड़ सकती हैं। किसी अजनबी या कम अनुभव वाले व्यक्ति को बड़ी जिम्मेदारी सौंपने से बचना होगा। गैस और एसिडिटी की समस्या रह सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

एक नई उम्मीद के साथ आज आपना दिन शुरू करेंगे, परिस्थिति कठिन है लेकिन आप कठिनाई से पार पा लेंगे। नये काम में धन लगा सकते हैं, अनुकूलता रहेगी। अपने स्वार्थ के कारण दूसरों का नुकसान करने से बचें। विद्यार्थी पढ़ाई को लेकर एकाग्र बने रहें और मन को विचलित करने वाली चीजों से दूरी बनाए रखें। सेहत के मामलों को अनदेखा न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज लाभ के साथ साथ व्यय का भी योग बना हुआ है। यह समय किसी भी नए कार्य में ध्यान देने के लिए अनुकूल नहीं है। रूपए-पैसे के मामले में सावधानी बरतना जरूरी है। चिकित्सा विभाग से जुड़े लोगों को मानसिक और शारीरिक रूप से एक्टिव रहना होगा। किसी महत्त्वपूर्ण व्यक्ति का साथ अनुकूलता दे सकता है। पुराने विवाद में निर्णय पक्ष में आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Hanumanआज आपका कोई मन मुताबिक कार्य पूरा होने से मानसिक सुकून रहेगा। घर-परिवार की देखरेख तथा तथा उचित व्यवस्था बनाए रखने में भी आपकी रूचि रहेगी। भाइयों के साथ किसी पारिवारिक मुद्दे को लेकर वाद-विवाद रह सकता है। आज आपका आत्मविश्वास लोगों को प्रभावित करेगा। धन लाभ के लिए उत्तम संयोग बना हुआ है। आज मिलने वाले अवसरों को लाभ में बदलने में सफल रहेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भविष्य को लेकर आज धन का निवेश कर सकते हैं। आज अपनी योजनाओं को लेकर सतर्क रहें प्रतिद्वंदी हानि पहुंचा सकते हैं। कोई रुका हुआ पैसा मिलने से आर्थिक समस्या दूर होगी। पति-पत्नी के बीच संबंधों में मधुरता रहेगी। प्रेम प्रसंगों में किसी गलतफहमी की वजह से दूरी आ सकती है। ऑफिस में सहकर्मी के न आने से उसका काम आपको सौंपा जा सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज के दिन लंबित कार्य आसानी से पूरे होंगे। दूसरों को दिया गया कर्ज वापस मिल सकता है। पुराने निवेश भी लाभ दिलाएंगे। जीवनसाथी व परिवार जनों का सहयोग तथा सलाह आपके लिए बेहतरीन रहेगी। भ्रम और तनाव की स्थिति रहेगी। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा, शरीर में बढ़ती गर्मी तकलीफ का कारण बन रही है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अधिक भावुक महसूस करेंगे। जिन कठिनाइयों से आप जूझ रहे थे उनको दूर होता देख खुद के प्रति सकारात्मकता निर्माण होगी। व्यापार शुरू कराने के लिए थोड़ा ठहरना होगा, जल्द ही हालात सुधरेंगे। काम के साथ-साथ अपने स्वास्थ्य का ध्यान भी रखना बहुत जरूरी है। इस समय सुरक्षा संबंधी नियमों की बिल्कुल भी अवहेलना न करें। दूसरों की बातों तथा अफवाहों पर ध्यान ना दें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज कोई शुभ समाचार मिलने से मन को सुकून मिलेगा। भाग्य का साथ मिलेगा। ऑफिस के कार्यों को हल करने में आपका उचित योगदान रहेगा। नकारात्मकता को अपने ऊपर हावी ना होने दें। खांसी, जुकाम की समस्या परेशान कर सकती है। लापरवाही बिल्कुल ना करें आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें। भावनाओं में बहकर लिया गया फैसला बदलना पड़ सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी की बातों में आकर आप अपना नुकसान कर सकते हैं। बेहतर होगा कि अपने निर्णय को ही प्राथमिकता दें। अपने आचरण से लोगों को आकर्षित कर लेंगे। आवश्यक वस्तु गुम हो सकती है। सरकारी विभाग से जुड़े लोगों को कार्यभार बढ़ सकता है। पीठ दर्द परेशान कर सकता। परिवार में किसी की बातें बुरी लगे तो उसे दिल पर न लें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज के दिन मानसिक व शारीरिक स्थिति सामान्य लगभग सामान्य ही रहने वाली है। नौकरीपेशा से जुड़े लोगों की आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं। ऐसे में खर्चों को मैनेज करके चलना होगा। पति-पत्नी दोनों मिलकर परिवार की व्यवस्था को उचित बनाकर रखेंगे। किसी पुराने मित्र से वार्तालाप होगी और खुशनुमा यादें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज के दिन मान-सम्मान एवं प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। सराकात्मक ग्रहों के फलस्वरूप स्वभाव में प्रसन्नता, सकारात्मकता उत्साह जैसे सद्गुणों में वृद्धि होगी। कुछ ऐसे अनावश्यक खर्चे सामने आएंगे जिनको टालना भी असंभव होगा। पिता से किसी बात को लेकर विवाद हो सकता है इसलिए उनकी बातों को समझने के बाद ही उसका जवाब देना बेहतर होगा। घर के किसी सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 May 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button