राशिफल

राशिफल 10 जनवरी 2023 : आज बजरंग बलि हनुमान संवारेंगे इन जातकों का भाग्य, करियर में नवीन अवसरों की होगी प्राप्ति, लेकिन ये रहें जरा सावधान

Rashifal 10 January 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 January 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

यह वित्तीय मोर्चे पर एक शानदार दिन होगा। अगर कहीं बाहर जाने की योजना है तो वह आखिरी वक्त पर टल सकती है। छात्र सफलता प्राप्त करेंगे। दोस्तों की मदद से कोई पुराना ऋण वापस मिल सकता है। दूसरों के द्वारा बोली गई नकारात्मक बातों पर ध्यान न दें। सोच-समझकर निर्णय लेने की कोशिश करें। पार्टनर के आपके लिए विचार बदलते हुए नजर आ रहे हैं।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आपको अपने पारिवारिक सदस्य के साथ अच्छा तालमेल रखने की आवश्यकता पड़ सकती है। मुमकिन है कि घर में आपको अपने बेपरवाह रवैये की वजह से आलोचना का सामना करना पड़े। संतान के भविष्य को लेकर चिंतित रहेंगे। कोई बड़ी समस्या दूर हो सकती है। उत्तेजना पर नियंत्रण रखें। घर से बाहर खाने पीने की वस्तुओं का भी ध्यान रखें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज कोई कागजी गलती आप पर भारी पड़ सकती है। ग्रहों की स्थिति कुछ तनाव दे सकती है जिसका प्रभाव आपको शारीरिक रूप से समस्या देने वाला है। घर के वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर कुछ चिंता बनी रहेगी। लोगों से प्राप्त हो रही आलोचना का असर अपने मन पर न होने दें। प्रॉपर्टी डीलरों के लिए अच्छा लाभ कमाने का समय है। परिवारजनों के साथ कोई धार्मिक यात्रा संभव है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

इस समय आप पर कुछ जिम्मेदारियां बढ़ेंगी। व्यस्तता के बावजूद आप व्यक्तिगत कामों के लिए भी समय निकाल लेंगे। किसी भी काम को सहज तरीके से करने की कोशिश करें। आज आपका रुका हुआ धन आपको वापस मिल सकता है। स्वास्थ्य पर थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। खानपान में विशेष सावधानी बरतें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

घर का वातावरण सुखद बना रहेगा। तथा आपसी सामंजस्य और प्रेम भावना भी बेहतर बनी रहेगी। अगर आप अपने प्रिय को पर्याप्त समय न दें, तो वह नाराज हो सकता है। जीवनसाथी के मर्जी के विरुद्ध कोई निर्णय ना करें। किसी नजदीकी मित्र का अचानक ही फोन आना आपको बहुत अधिक खुशी देगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन फिर भी वर्तमान परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए सतर्क रहने की अति आवश्यकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कामकाज में थोड़ी मुश्किल के बाद आपको दिन में कुछ अच्छा देखने को मिल सकता है। संतान के प्रति दायित्व की पूर्ति भी होगी। नौकरी पेशा लोगों को पदोन्नति, आय के स्रोत में वृद्धि होने कि संभावना है। प्रतिस्पर्द्धा के क्षेत्र में आगे बढ़ेंगे। कोई भी व्यक्तिगत निर्णय लेते समय अच्छे बुरी पहलुओं पर सोच-विचार अवश्य कर लें। बड़े बुजुर्गों के आशीर्वाद तथा मार्गदर्शन पर जरूर अमल करें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

पुराने वादे निभाने और बाकी बचे काम निपटाने के लिए दिन अच्छा है। बेहतर होगा आप अपने कार्यों को पूरी मेहनत के साथ पूरा करने का प्रयास करें और कोई भी जिम्मेदारी उठाने से पीछे न हटें। प्रेम संबंध बिगड़ सकते हैं। परिवार के साथ बहुप्रतीक्षित यात्रा स्थगित करनी पड़ सकती है। रोजगार के क्षेत्र में सफलता मिलने के योग बन रहे हैं।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जीवन से संबंधित अलग-अलग बातों में संतुलन बनाए रखने की आज आवश्यकता होगी। काम के साथ व्यक्तिगत जीवन पर भी ध्यान दें। मन में किसी प्रकार की चिंता और डर बसा रहेगा, जिसके कारण दिनभर बेचैनी महसूस होगी। किसी महिला अधिकारी से सहयोग मिलेगा। आप अपने मनपसंद भोजन का आनंद ले सकते हैं। आपकी लाइफ में कोई बड़ा बदलाव हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

सामाजिक कार्य में भाग लेने से आपका अच्छा मान सम्मान बढ़ सकता है। सुख के साधनों और मनोरंजन पर ध्यान अधिक रहेगा। प्रतियोगी परीक्षा में सफलता को लेकर छात्र प्लानिंग कर सकते हैं। अपेक्षित कार्यों में विलंब होने से तनाव रहेगा। पारिवारिक उत्तरदायित्व पूर्ण करने के लिए घर से बाहर निकलना होगा। व्यावसायिक समस्याओं को घर पर हावी न होने दें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप किसी बात को लेकर भावुक हो सकते हैं। पारिवारिक शांति रहेगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपको कुछ अच्छे अवसर भी मिलेंगे। घरेलू उपयोग की वस्तुएँ क्रय करेंगे। आपको अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। आप अपनी सोच और स्वभाव में बदलाव लाकर रिश्ते में खोई मिठास वापस ला सकते हैं। इस समय जोखिम भरे कार्यों में निवेश न करें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नई योजना बन सकती है। इनकम में कमी आएगी। परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। बहुत ज्यादा कार्य का भार आ सकता सकता है। नई जिम्मेदारी मिलने से आप खुश नजर आ सकते हैं। कुछ जिम्मेदारियां और जरूरी काम आपको निपटाने पड़ सकते हैं। गलत संगत में रहने के कारण समाज में आपका नाम खराब हो सकता है। इसलिए अपनी संगत को परखने की आवश्यकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आय में वृद्धि होगी,परन्तु खर्च भी बढ़ेंगे। पेट के निचले भाग में दर्द होने की आशंका है, ख्याल रखें। संतान के संबंध मे सुखद समाचार मिलेगा। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। व्यवसाय मनोनुकूल लाभ होगा। अपने जरुरी काम निपटाने के बाद ही दोस्तों के साथ समय गुजारें। आज स्वास्थ्य में कुछ कमजोरी और थकान सी महसूस होगी। कुछ समय अपनी रूचि के कार्यों में भी व्यतीत करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 January 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button