राशिफल

राशिफल 12 मार्च 2021 : आज माँ संतोषी के आशीर्वाद से इन जातकों को लगेगी बड़ी कामयाबी हाथ, मिटेंगे सभी घरेलू कष्ट, लेकिन इनको हो सकती है उलझन

Rashifal 12 March 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 March 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार की किसी समस्या का समाधान मिलने से घर में सुकून भरा वातावरण रहेगा। इस समय ग्रह स्थितियां आपके भाग्य को प्रबल कर रही है। अपनी कार्यप्रणाली में किया गया परिवर्तन सकारात्मक रहेगा। अनसोचे कामों में हाथ नहीं डालें। पेट संबंधित रोग संभव है। किसी नई जगह जाना पड सकता है। घर में किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपके आय के साधन मजबूत होंगे। घुटनों सम्बंधित दिक्क्त हो सकती है। जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। सहज तरीके से किए गए कार्य उचित रहेंगे। कभी-कभी आपका विचलित स्वभाव दूसरों को परेशान कर सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिवार के साथ झगड़ा हो सकता है लेकिन कुछ समय बाद मामला सामान्य हो जाएगा। कोई बुजुर्ग आपको डांट सकता है। आर्थिक स्थिति में कुछ बड़े बदलाव होने के योग हैं। इस समय अपनी दिनचर्या और खान-पान को अति व्यवस्थित रखना जरूरी है। आर्थिक स्थिति संतोषजनक रहेगी। अपनी योजनाओं में परिवर्तन करना होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

महत्त्वपूर्ण कार्य निपटाने में लगे रहेंगे। छात्रों के लिए समय मेहनत करने वाला है। मानसिक शांति रहेगी। व्यापारिक विवादों का आसान हल निकाल सकेंगे। वाणी पर संयम रखना चाहिए। मेहमानों का आगमन होगा। उत्साहवर्धक सूचना प्राप्त होगी। आजकल मन में कई दुविधाएं चल रही है। लेन-देन में सावधानी रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

कानून संबंधी कार्यों से छुटकारा मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आज आपको धैर्य और संयम बनाकर रखने की जरुरत है। उच्चाधिकारियों से सम्मान एवं महत्व प्राप्त हो सकेगा। रुके हुए धन की प्राप्ति होगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Santoshi Maaआप पर माँ संतोषी की विशेष कृपा है। आपमें लिखने की कला भरपूर है लेकिन प्रयास आपको सफलता दिलाएंगे। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। आकस्मिक धनलाभ के योग भी बन रहे हैं, लेकिन अनावश्यक और व्यर्थ खर्चे न करें। वैवाहिक जीवन ठीक रहेगा। सहयोगियों के साथ आपको अपने संबंध अच्छे बना कर रखने होंगे।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कार्य की व्यस्तता के चलते समय देना मुश्किल हो जाएगा। जिसके चलते परिवार तनाव का माहौल बन सकता है। आज झगड़ों से दूर रहने के लिए वाणी पर संयम रखें। सेहत के लिहाज से समय ठीक नहीं है सामाजिक दूरी बना कर चलें। नौकरी में आपके काम की सराहना होगी। जीवनसाथी के साथ पहले बिताए गए समय को याद करके आनंद की अनुभूति करेंगे।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कुछ मामलों में आपके लिए स्थिति थोड़ी सकारात्मक हो सकती है। लेकिन, आपको आज संभल कर काम करने की आवश्यकता है। बच्चों को समय जरूर दे और उनकी पढ़ाई पर विशेष नजर बनाये रखें। आज आपकी धार्मिक प्रवृत्ति में वृद्धि होगी। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आ‍कस्मिक खर्च अधिक होगा। थकान रहेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके ऊपर बने हुए कर्जे भी मिटने लगेंगे। पुराने दोस्तों के साथ हुई मुलाकात आपको आनंद दिलाएगी। जोखिम व जमानत के कार्य अभी टालें रखे। कुछ कामो को लेकर बेचैनी रहेगी। कुसंगति से हानि हो सकती है इसलिए ध्यान रखे। सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाएँगे। व्यापारिक योजनाओं को गोपनीय बनाकर रखें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आप हर मुमकिन मदद के लिए तैयार खड़े रहेंगे। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। जो लोग पहले से किसी प्रेम संबंध में बंधें हैं, उन्हें थोड़ा सजग रहने की जरूरत है। आर्थिक मामलों में आपके द्वारा उठाए गए कदम सफलता दिलाएंगे। आज आपको खट्टी चीजो के सेवन से बचना चाहिए।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कुछ नया करने का मौका मिलेगा जिससे किसी का भला हो सके। किसी महिला पर आप धन खर्च कर सकते हैं। जो जातक शादीशुदा है उन्हें अपने ससुराल पक्ष से किसी भी तरह के विवाद में आने से बचना चाहिए। छात्रों के लिए यह एक सकारात्मक दिन होगा।  किसी निकट सम्बन्ध में गहराई आ सकती है। मित्र पक्ष से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआपके साथ काम करने वाले आपके विचारों की आलोचना कर सकते हैं। वैवाहिक जीवन में खुशियां बढ़ेंगी। आज मन के भय समाप्त होंगे। कभी-कभी आपकी शक करने की प्रवृत्ति आपके लिए ही परेशानी का कारण बन सकती हैं। इसलिए अपनी सोच को सकारात्मक रखना जरूरी है। गले में इंफेक्शन और बुखार जैसी स्थिति रह सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 March 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर में पड़ी ये चीजे बनती है कंगाली की वजह, देखते ही तुरंत हटा दें अपने घर से

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button