टेलीविजन

रामानंद सागर की रामायण के सामने नहीं टिक पाती वर्तमान समय की रामायण, अब तक बन चुके है कई रिकॉर्ड

इसमें कोई दोराय नहीं कि टीवी जगत में अब तक रामायण पर कई धारावाहिक बन चुके है, लेकिन फिर भी कोई रामायण आज तक 1987 में शुरू हुई रामानंद सागर की रामायण का मुकाबला नहीं कर पाई। जी हां इस रामायण में अरुण गोविल राम जी के किरदार में नजर आएं थे और उनके अभिनय ने हर किसी को चौंका दिया था। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो अरुण गोविल ने राम जी का किरदार इतना बखूबी निभाया था कि लोग आज भी उन्हें ही राम मानते है और सीता के किरदार में दीपिका चिखालिया नजर आई थी, जब कि रावण के किरदार में अरविंद त्रिवेदी नजर आएं थे। बहरहाल इन सब ने रामायण में इतना बेहतरीन अभिनय किया था कि दर्शक आज भी उस जमाने की रामायण को भूल नहीं पाएं है।

रामानंद सागर की रामायण का मुकाबला नहीं कर सकती कोई रामायण :

अब अगर हम वर्तमान समय की बात करे तो आज के समय में किसी भी सीरियल के एक एपिसोड को बनाने में लगभग करोड़ों की लागत आती है और अगर किसी धार्मिक सीरियल की बात की जाएं तो बजट और भी ज्यादा बढ़ जाता है। ऐसे में ये दावा किया जाता है कि रामायण का एक एपिसोड करीब नौ लाख रुपए में तैयार किया जाता था और इस एक एपिसोड से ही मेकर्स को चालीस लाख रुपए की कमाई होती थी। हालांकि अगर पूरी कमाई को जोड़ा जाएं तो लगभग तीस करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई होती थी।

एक एपिसोड से होती थी इतनी कमाई :

बता दे कि रामानंद सागर के करीब 78 एपिसोड्स प्रसारित हुए थे और हर एपिसोड पैंतीस मिनट का होता था। जी हां इस सीरियल को पहले एपिसोड से ही दर्शकों का खूब प्यार मिला था और तब आलम ये हो चुका था कि जब भी ये सीरियल आता था तो सड़कों पर सन्नाटा हो जाता था। जी हां लोग अपना काम काज छोड़ कर इस सीरियल को देखने में व्यस्त हो जाते थे। बहरहाल यह सीरियल भारत के इलावा 55 और देशों में टेलीकास्ट किया जाता था। यही वजह है कि इस शो की व्यूअरशिप उस समय 650 मिलियन थी, जो आज भी एक बड़ा रिकॉर्ड है। तभी तो इस सीरियल का नाम उस समय लिम्का बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड में सबसे ज्यादा देखे जाने वाले धार्मिक सीरीज के रूप में दर्ज किया गया था।

दूसरी पारी में भी इस रामायण ने तोड़ दिए थे सभी रिकॉर्ड :

यहां तक कि जब 1987 के बाद बीते साल में लॉक डाउन लगा था तब रामायण को एक बार फिर से दूरदर्शन पर प्रसारित किया गया था और इस दौरान भी रामायण को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। आपको जान कर हैरानी होगी कि एक्शन और एडवेंचर को पसंद करने वाले युवाओं ने भी रामानंद सागर की रामायण को खूब पसंद किया था। यहां गौर करने वाली बात ये है कि दूसरी बार के प्रसारण में भी उस जमाने की रामायण ने इतिहास रच दिया था और लॉक डाउन के दिनों में इस शो के एक एपिसोड को 7.7 करोड़ लोगों ने देखा था। जिसके चलते यह सबसे ज्यादा देखे जाना वाला सीरियल बन गया। तो दोस्तों आपको कौन सी रामायण पसन्द है, इस बारे में हमें अपनी राय जरूर दीजिएगा।

यह भी पढ़ें : रामानंद सागर ने खुद भी रामायण में की है एक्टिंग, लोग पहचान तक नहीं पाए

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button