राशिफल

राशिफल 20 जून 2023 : आज बजरंग बली हनुमान हरेंगे इन राशियों के सभी संकट, एक साथ मिलेंगी कई खुशियां, खुलेंगे रोजगार के अवसर, लेकिन इनके रिश्तों में आ सकती है खटास

Rashifal 20 June 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 June 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी अपरिचित व्यक्ति पर अतिविश्वास न करें। अनावश्यक खर्च होने से आपका बजट असंतुलित हो सकता है। बेहतर होगा आप पैसों के मामले में ज्यादा लापरवाही न करें। घर का वातावरण शांत रहेगा। निजी जीवन में कुछ परेशानियां रह सकती है। बेहतर होगा आप अपने जीवनसाथी की सोच को समझने का प्रयास करें। बात का बतंगड़ न बनाएं। कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं, ये आपके लिए नुकसान का कारण बन सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज का दिन शुभ फलदायी रहेगा। आजीविका के क्षेत्र में प्लानिंग के मुताबिक कार्य न पूरे होने से तनाव हो सकता है, ऐसे में खुद को एक्टिव रखें और कार्यों को पुनः पटरी पर लाने का प्रयास करें। व्यवसाय में उच्च अधिकारियों को प्रोत्साहन आपके लिए आनंददायी सिद्ध होगा। नये काम की शुरूआत कर सकते हैं। कई लोगों के मन में आपके लिए ईर्ष्या उत्पन्न हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप में से कुछ प्रभावशाली लोगों से संबंध स्थापित कर सकते हैं। आज आप खुद के लिए समय नहीं निकाल पाएंगे। अपने व्यक्तित्व और रंग-रूप को बेहतर बनाने का कोशिश संतोषजनक साबित होगी। कुछ दोस्त गुप्त रुप से भी आपकी मदद कर सकते हैं‌। अच्छा समय चल रहा है‌। अनावश्यक संघर्ष और लोगों द्वारा उठाए गए मुद्दों पर ध्यान न दें। अपने प्रिय के साथ आक्रामक व्यवहार न करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज शारीरिक और मानसिक अस्वस्थता के कारण मित्रों के साथ उग्र चर्चा या झगडा़ न हो जाए इसका विशेष ध्यान रखिएगा। जल्दबाजी में कोई भी व्यवसायिक प्रस्ताव स्वीकार न करें। पारिवारिक जीवन में खुशहाली आएगी। घर के किसी सदस्य की ओर से अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार के क्षेत्र में दूसरे लोगों से संपर्क करना आपके लिये फायदेमंद होगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज का दिन आपके लिए प्रगतिशील रह सकता है। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। सरकारी नौकरी में कार्यरत लोगों को उच्चाधिकारियों से बहस करने से बचना होगा, नहीं तो बात नौकरी पर आ सकती है। आज आप एकाग्रता से सभी काम निपटाने की कोशिश करेंगे। नौकरी का वातावरण सुखद होगा। किसी से महत्वपूर्ण मामलों पर बात करने के लिए और रिश्तों की उलझनें सुलझाने के लिए भी दिन अच्छा है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

भविष्य संबंधी कुछ बातें आपको चिंता में डाल सकती हैं। काम को लेकर तनाव महसूस करेंगे। परिवार के सदस्यों के साथ मनमुटाव हो सकता है। वाणी और व्यवहार पर संयम रखें। यात्रा आपके लिए आनन्ददायक और बहुत फायदेमंद होगी। बहस और चर्चा से दूर रहें। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। लेन-देन में सावधानी रखें। जो लोग आज किसी मांगलिक समारोह में सम्मिलित होने जा रहे थे, तो उनका यह कार्यक्रम टल सकता है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

महत्वपूर्ण मामलों पर आज आपको कोई योजना बनाने की आवश्यकता पड़ेगी। उधार दिया पैसा वापस मिल सकता है। आपको स्वाभाविक उग्रता और वाणी की आक्रामकता पर आज संयम रखना पड़ेगा। आप व्यस्त दिनचर्या के बावजूद भी अपने लिए समय निकाल पाने में समर्थ होंगे। शाम के समय सैरसपाटे के लिए बाहर जा सकते हैं। छात्रों के मन में पढ़ाई को लेकर नई ऊर्जा आयेगी।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपनी जिम्मेदारी को ठीक से निभाने के लिए प्रयास करना जरूरी है। जितनी क्षमता है, उसके अनुसार ही काम हाथ में लें। काम की अधिकता की वजह से आपको समाधान नहीं मिलेगा। गैर जिम्मेदारी बचें। अपने विचार जाहिर करने और दूसरों को अपने विचारों पर सहमत कराने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे। दोस्तों के साथ कहीं बाहर घूमने जाने का प्लान बन सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन आपके लिए सकारात्मक परिणामों वाला है। घर के सदस्यों के बीच प्रेम और एकता देखने को मिलेगी। यदि उच्च अध्ययन या नौकरी के लिए परीक्षा या प्रतियोगिता में भाग ले रहें है तो सफलता आपके कदम चूमेगी। माता-पिता का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और उनका स्नेह आपको मिलेगा। शाम तक किसी पार्टी में जाने का प्लान भी बना सकते हैं। पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप किसी नए व्यवसाय को शुरू कर सकते हैं। आपके मान सम्मान में भी वृद्धि होगी। आर्थिक प्रयास में सफलता मिल सकती है। आज आपके लिए धन प्राप्ति का योग बन रहा है। घर के सदस्यों के साथ आपका रिश्ता मजबूत होगा, विशेष रूप से माता-पिता का भावनात्मक समर्थन मिलेगा। अपनी योग्यता पर भरोसा रखें और अपने लिए काम करें। अपने अस्तित्व की पहचान बनाएं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

भाग्य और मौके के मामले में आज का दिन आपके लिए चुनौती भरा है। अपनी इच्छा शक्ति का पूरा इस्तेमाल करके अपनी एकाग्रता को बनाए रखने की कोशिश करें। हर एक काम में चुनौती महसूस होती रहेगी, लेकिन इन्हीं चुनौतियों का सामना करके आपका विश्वास भी बढ़ता हुआ नजर आएगा। दांपत्य जीवन सुखमय रहेगा। संतान के व्यवहार तथा संगति का भी ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

धन को कमाने के कई अवसर प्राप्त हो सकते हैं। चिंता के विचार आपकी ख़ुशी को बर्बाद कर सकते हैं। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है, खानपान भी अच्छा रहेगा, जिसको लेकर मन भी प्रसन्न रहने वाला है। साहस व पराक्रम के साथ किये गये प्रत्येक कार्य में आपको आशा के अनुरूप सफलता प्राप्त होगी। लव रिलेशनशिप में सुधार न दिखने की वजह से चिंता महसूस हो सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 June 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर से निकलते ही अगर ये घटनाएं घट जाएँ, तो समझ लीजिये होने वाला है आर्थिक लाभ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button