
राशिफल 29 जुलाई 2025 : आज बजरंग बली हनुमान जी हरेंगे इन जातकों के सभी संकट, मिल रहे हैं शुभ संकेत, प्रेम जीवन होगा सुखद, पढ़ें आज का राशिफल
Rashifal 29 July 2025 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 29 July 2025
Aaj Ka Rashifal
मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आप लंबित कार्यों को तेज़ी से पूरा कर देंगे, जिनके लाभ आने वाले समय में होंगे। इस राशि के छात्रों को अपनी सोच में सकारात्मकता रखनी होगी। करियर में कुछ नयापन देखने को मिल सकता है। यह नवीनता प्रतियोगी परीक्षाओं से भी संबंधित हो सकती है। भूले-बिसरे साथी-रिश्तेदारों से मुलाकात होगी। शुभ समाचार प्राप्त होंगे। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आज आपकी योजनाओं में आखिरी समय में बदलाव हो सकते हैं। समय आपके अनुकूल कम ही होगा। आपको अपनी ऊर्जा को इधर-उधर के कामों में लगाने से अच्छा है कि आप अपने रुके हुए कामों को पूरा करें। अध्ययन व अध्यात्म के प्रति रुचि बढने से विद्यार्थियों का मन प्रसन्न रहेगा। आज लापरवाही से बचें, वरना पूरी मेहनत पर पानी फिर जाएगा।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
कार्यक्षेत्र में कुछ समय बाद अच्छा बदलाव देखने को मिलेगा। रुके हुए काम पूरे करने के लिए दिन अच्छा है। आपको योग्यता और अनुभव से काम करना होगा। वाहन की खरीदारी का अनूठा योग बन रहा है। अचानक कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। आप अपने प्रिय से दिल की बात शेयर कर सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी उ.धार दिया गया पैसा वापस मिल सकता है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। अपना काम और अपनी जिम्मेदारियों को न टालें। बीती बातों को भुलाकर अपने रिश्तों की नई शुरुआत करें। धन लाभ के नए स्रोत मिल सकते हैं। सलाह है कि छोटे-मोटे प्रलोभन से खुद को दूर रखने की कोशिश करें, नहीं तो लाभ की बजाय नुकसान हो सकता है। आप की उन्नती से विरोधी को तकलीफ हो सकती है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
किसी विशेष कार्य में पिता का भी सहयोग मिलेगा। माता का स्वास्थ्य खराब हो सकता है, ध्यान दें। आज किसी निकट संबंधी के घर के चक्कर लग सकते हैं। एक साथ बैठकर कुछ बनाने-खाने का प्लान बन सकता है। दोस्तों के साथ घूमने-फिरने की योजना बन सकती है। कभी-कभी आपको अपनी मेहनत के रिजल्ट देर से मिल सकते हैं इसलिए संयम बनाए रखें।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
परिवार में कुछ शुभ समारोह हो सकते हैं। आज के दिन इस राशि के कारोबारी अपने कर्मचारियों को खुश करने के लिए किसी तरह का सरप्राइज सबको दे सकते हैं, इससे कार्यक्षेत्र के माहौल में अच्छे बदलाव देखने को मिलेंगे। आज आपको लगेगा कि कोई बहुत महत्वपूर्ण अवसर आपके हाथ से निकल गया है, लेकिन इसे लेकर परेशान होने की कोई जरूरत नहीं है।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
आज करियर में आपको कोई बड़ी सफलता हासिल हो सकती है। आपकी किसी पुरानी गलती से आज आपको सबक लेना होगा। कार्य व्यवहार से जुड़े सभी मामले आज सुलझेगे। विद्यार्थियों को अपनी शिक्षा की ओर सतर्क रहना होगा। अपने गुरु का आशीर्वाद लें, धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। कोर्ट-कचहरी के काम सुधरेंगे। पारिवारिक कार्य में व्यस्त हो सकते हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज का दिन सफलता भरा है। धन के व्यय की संभावना रहेगी। आपके व्यवसाय की कुछ दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी और अविवाहित जातकों के जीवन में आज किसी नये मेहमान का आगमन हो सकता है। आपका आध्यात्मिकता की ओर रुझान अधिक रहेगा। मानसिक रूप से आप बहुत हल्कापन महसूस करेंगे। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
काम के सिलसिले में आपकी प्रतिभा आपके काम आएगी और अपने काम को और आगे बढ़ाने में सफल रहेंगे। इस राशि के लोग किसी नई चीज को खरीदने की प्लानिंग कर रहे है लेकिन काफी अटकले आ रही है। मौसम में आ रहे बदलाव के कारण आपके स्वास्थ्य पर भी प्रभाव पड़ेगा। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। परिवार के कुछ लोगों से अपने कामकाज और प्लानिंग शेयर कर सकते हैं।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपको अपने स्वास्थ्य के संबंध में विशेष ध्यान रखना चाहिए। भूले-बिसरे साथियों से मुलाकात होगी। आपका स्वभाव थोड़ा चिड़चिड़ा हो सकता है। ऐसे में दूसरों पर क्रोध करने से बचें। जो लोग व्यापार कर रहे हैं उनको अपने ग्राहकों को आकर्षित करने कुछ नई योजनाओं को लाना होगा। लेखकों के लिए बहुत अच्छा समय चल रहा है।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज नौकरों और सहकर्मियों से परेशानी होने की संभावना को खारिज नहीं किया जा सकता है। आपकी इनकम अच्छी रहेगी। जल्दी कामयाबी पाने के चक्कर में कोई गलती न कर बैठें, इस बात का ध्यान रखें। धैर्य बनाए रखना आपके हित में रहेगा। शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन शुभ है। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास फलीभूत होगा। वैचारिक रूप से दृढ़ता रहेगी।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज आप अपने ज्ञान को बढ़ाने की कोशिश करें। अचानक धन की प्राप्ति के योग हैं। पिछले कई दिनों से जो व्यस्तता चल रही थी उसे कम करते हुए आज आराम को महत्व दें। ऑफिस में सहकर्मियों के साथ अच्छा कार्य करेंगे जिससे उच्च अधिकारियों को प्रसन्नता होगी। आप अत्यधिक लोकप्रिय रहेंगे और आपके परिवार के सदस्य आपको पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 29 July 2025 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।