दिलचस्पलाइफस्टाइल

कभी भी मत करना अंडर गारमेंट्स को अन्य कपड़ों के साथ धोने की गलती

आमतौर पर जब हम कपड़े धोते है तो सभी कपड़ों को ज्यादातर एक साथ ही धोते है। मगर क्या ऐसा करना सही है। दरअसल हम ये सवाल इसलिए पूछ रहे है, क्यूकि हर कपड़े को धोने का तरीका अलग अलग होता है। जैसे कि रंगीन कपड़ों को सफेद कपड़ों के साथ धोने से सफेद कपड़े खराब हो सकते है। ठीक उसी तरह से अंडरगार्मेंट्स को भी इन 5 वजहों से अलग धोने की सलाह दी जाती है। बता दे कि अगर आप इस सलाह को मान लेंगे तो इससे आपकी सेहत पर भी बुरा प्रभाव नहीं पड़ेगा और आपके कपड़े भी सुरक्षित रहेंगे।

इन 5 वजहों से

अंडरगार्मेंट्स पर चिपके रहते है बैक्टीरिया :

गौरतलब है कि इस विषय पर शोधकर्ताओं यानि विशेषज्ञों का कहना है कि एक जोड़ी अंडरगार्मेंट्स पर हर रोज करीब दस ग्राम मल तो लगा ही रहता है। इसका मतलब ये है कि जो अंडरगार्मेंट्स आप पहनते है, उन्हें न केवल हर रोज बदलना चाहिए, बल्कि उन्हें अलग धोना भी चाहिए। बहरहाल अगर आप ऐसा नहीं करेंगे और अंडरगार्मेंट्स को बाकी कपड़ों के साथ धोयेंगे तो इससे उनमें मौजूद बैक्टीरिया बाकी कपड़ों को भी खराब कर देंगे। जिसके कारण संक्रमण होने का खतरा काफी बढ़ जाता है। हालांकि हम अपना काम आसान बनाने के लिए अंडरगार्मेंट्स को अलग नहीं धोते, लेकिन ऐसा करना गलत है।

नार्मल पानी से नहीं मरते जीवाणु :

बता दे कि अंडरगार्मेंट्स को आमतौर पर नार्मल पानी से ही धोया जाता है। मगर आपको जान कर हैरानी होगी कि इस पानी से अंडरगार्मेंट्स में मौजूद खतरनाक बैक्टीरिया नहीं मरते। इसलिए अंडरगार्मेंट्स को करीब चालीस डिग्री सेल्सियस वाले पानी में ही धोना चाहिए। यानि अंडरगार्मेंट्स को सादे पानी की बजाय गर्म पानी से धोना चाहिए।

 

बच्चों और बूढ़ों की सुरक्षा का रखे ध्यान :

गौरतलब है कि बच्चों और बूढ़ों दोनों में ही रोगों को सहन करने की क्षमता कम होती है। तो ऐसे में उन पर बैक्टीरिया का इन्फेक्शन काफी जल्दी होता है। इसलिए उनकी सुरक्षा का ध्यान रखते हुए सभी कपड़ों को एक साथ धोने की गलती न करे।

किचन के कपड़े हो सकते है गंदे :

Husband Wife In Kitchen

यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि किचन में इस्तेमाल होने वाले कपड़े भी बाकी कपड़ों के साथ ही मशीन में डाल दिए जाते है। जब कि किचन में केवल साफ चीजों का इस्तेमाल किया जाता है। ऐसे में अगर आप किचन के कपड़ों को बाकी कपड़ों के साथ धोयेंगे तो इससे अंडरगार्मेंट्स के बैक्टीरिया यक़ीनन उनसे चिपक जायेंगे। जिससे पेट से संबंधित कई रोग होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

अंडरगार्मेंट्स धोने के लिए इस डिटर्जेंट का करे इस्तेमाल :

जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बता दे कि हर कपड़े के लिए अलग तरह के डिटर्जेंट का इस्तेमाल किया जाता है और अंडरगार्मेंट्स के लिए सॉफ्ट प्रोडक्ट का ही इस्तेमाल करना चाहिए। बहरहाल अंडरगार्मेंट्स को इन 5 वजहों से ही अलग धोने की सलाह दी जाती है। अब इस सलाह को मानना या न मानना ये तो आप पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button