
राशिफल 24 सितम्बर 2026 : आज गुरु ग्रह की मजबूत स्थिति कुछ राशियों के जीवन में समृद्धि और उन्नति का नया अध्याय शुरू कर सकती है, विरोधियों की चालें कमजोर पड़ेंगी, निवेश में मिल सकते हैं शुभ परिणाम
Rashifal 24 September 2026 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना[ और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 24 September 2026
Aaj Ka Rashifal

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :
आज आपके नए विचारों को पहचान मिलेगी। नौकरी में रचनात्मक काम करने का अवसर मिल सकता है और आपकी प्रतिभा की प्रशंसा होगी। व्यापार में नए संपर्क भविष्य में लाभ दे सकते हैं। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी, लेकिन अचानक आने वाले खर्चों के लिए धन सुरक्षित रखें। परिवार में किसी शुभ अवसर की तैयारी हो सकती है। प्रेम जीवन में उत्साह रहेगा और साथी के साथ घूमने की योजना बन सकती है।
वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :
आपके छिपे विरोधी आज आपके बारें में कुछ अफवाहें फैला सकते हैं। अचानक हुई रोमांटिक मुलाकात आपके लिए उलझन पैदा कर सकती है। पैसों की स्थिति सामान्य रहेगी। अगर आप कोई बड़ा खर्च करने के मूड में हैं तो इससे आपको बचना होगा। स्वास्थ्य की बात करें तो अधिक तनाव और भागदौड़ के कारण आज सिर दर्द की समस्या हो सकती है।
मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :
आज आपको अपनी मेहनत और अनुशासन का लाभ मिलेगा। नौकरी में किसी महत्वपूर्ण कार्य की जिम्मेदारी आपको सौंपी जा सकती है। अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर होंगे। व्यापार में पुराने काम से लाभ मिलने के संकेत हैं। आर्थिक स्थिति सामान्य से बेहतर रहेगी, लेकिन भविष्य की जरूरतों के लिए बचत करें। परिवार में किसी बुजुर्ग की सलाह आपके काम आएगी। प्रेम संबंधों में साथी के साथ भविष्य की योजनाओं पर चर्चा हो सकती है।
कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :
किसी भी नई योजना पर कोई निर्णय लेने से पहले उसके बारे में उचित लोगों से राय लें। युवाओं और छात्रों को अपनी भविष्य की योजनाओं के प्रति लापरवाह नहीं होना चाहिए। यदि आप सार्वजनिक कल्याण के लिए काम करते हैं तो आपको व्यक्तिगत पूर्णता का अनुभव होगा। निजी जीवन में तनाव रहेगा। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन मिल सकता है। सांसारिक सुखों में वृद्धि संभव है।
सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :
आज आपके लिए भाग्य का साथ मिलने की संभावना है। नौकरी में नई जिम्मेदारी या पदोन्नति से जुड़ी अच्छी खबर मिल सकती है। व्यापार में दूर स्थान से कोई लाभदायक अवसर आ सकता है। आर्थिक स्थिति मजबूत होगी और रुका हुआ पैसा मिलने की संभावना है। परिवार के साथ किसी धार्मिक या मनोरंजक स्थान पर जाने की योजना बन सकती है। प्रेम जीवन में विश्वास बढ़ेगा और साथी से सहयोग मिलेगा।
कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :
आज विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन नहीं लगेगा। एकाग्रता में कमी आएगी। आय में वृद्धि होगी। प्रत्येक कार्य सरलतापूर्वक संपन्न होंगे। व्यापार से संबंधित लोगों को बड़ी मात्रा में यश प्राप्त हो सकता है। कार्यालय में अधिकारियों को आप के काम से संतोष रहेगा। अप्रत्याशित लाभ हो सकता है। आपके विरोधी पस्त होंगे। व्यावसायिक बदलाव होगा।
तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :
पारिवारिक जीवन के संदर्भ में कुछ समस्याएँ हो सकती हैं। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। आप अपना दिमाग शांत रखें और नकारात्मक विचारों से दूर रहें। कामकाज की बात करें तो दफ्तर में सहकर्मियों के साथ कहासुनी से बचें। आपको मिलजुलकर काम करने की जरूरत है। उत्तेजना में नियंत्रण रखें। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं।
वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :
आज आपके अंदर किसी बड़े लक्ष्य को पूरा करने की मजबूत इच्छा रहेगी। नौकरी में चुनौतीपूर्ण कार्य मिल सकता है, लेकिन आप अपनी मेहनत से उसे सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। व्यापार में लाभ के साथ कोई नया अवसर भी सामने आएगा। धन संबंधी मामलों में सावधानी बरतना जरूरी है। परिवार में किसी सदस्य के साथ थोड़ी बहस हो सकती है, इसलिए शब्दों पर नियंत्रण रखें। प्रेम जीवन में भावनाएं गहरी होंगी और साथी का सहयोग मिलेगा।
धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :
आज आप मांगलिक आयोजनों की तैयारी में लगे रहेंगे। पैसों की बात करें तो धन लाभ का योग बन रहा है लेकिन आपको अपनी वाणी पर नियंत्रण रखने की सलाह दी जाती है अन्यथा आपके बिगड़े हुए बोल लाभ के स्थान पर हानि का कारण बन सकते हैं। नकारात्मक सोच आपके मन को परेशान करेगी लेकिन धैर्य रखें आज परिणाम सकारात्मक होंगे। पुराने लेन देन यथवत रहेंगे। मित्रों से भरपूर सहयोग मिलेगा।
मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :
आज आपके जीवन में संतुलन और सकारात्मकता बनी रहेगी। नौकरी में नई जिम्मेदारी मिलने से आपकी स्थिति मजबूत हो सकती है। सहकर्मियों के साथ अच्छे संबंध बनाए रखें। व्यापार में किसी पुराने संपर्क से लाभ मिलने की संभावना है। आर्थिक रूप से दिन ठीक रहेगा, लेकिन उधार के लेन-देन में सावधानी रखें। परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। प्रेम जीवन में साथी के साथ यादगार समय बिताने का अवसर मिलेगा।
कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :
आज किसी बात को लेकर आज उलझन में पड़ सकते हैं। आपके विरोधी निष्क्रिय रहेंगे और महत्वपूर्ण अधिकारियों से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। आपको अपने सभी प्रयासों में सफलता मिलेगी और आपकी कुछ महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। किसी भी संपत्ति के सौदे को अंतिम रूप देने से पहले सभी दस्तावेजों को ध्यान से पढ़ें, अन्यथा नुकसान हो सकता है।
मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :
आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहेगा। आप अपनी आर्थिक स्थिति को मजबूत करने के लिए जिन प्रयासों को करेंगे, उसमें आपको सफलता अवश्य हासिल होगी। यदि कोई बड़ा चिकित्सकीय उपाय या ऑपरेशन करवाना है तो अभी रुक जाइए। परिवार के सभी लोग आपकी निष्पक्षता की तारीफ करेंगे। मित्र-मंडली में धन के व्यावसायिक रूप में लेनदेन से बचें।
उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 24 September 2026 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।
नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।






