राशिफल

राशिफल 3 जून 2021 : आज इन जातकों को मिलेगा मेहनत का पूरा फल, खुशियों से भरी रहेगी दिन की शुरुआत, भगवान विष्णु करेंगे असीम कृपा

Rashifal 3 June 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 3 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

समय अनुकूल है जो आपको आशावादी बनाकर रखेगा और किसी सफलता का जरिया भी बनेगा। आर्थिक लेन देन करने के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। आप सोची समझी रणनीति के तहत कार्य करने का प्रयत्न करें। आज किसी दोस्त को अचानक से मिलकर सरप्राइज दे सकते हैं। अपने व्यक्तिगत कार्यों पर भी फोकस रखना जरूरी है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

यह समय आपके लिए बहुत अनुकूल है, खासकर यदि आप मेडिकल या कानून के छात्र हैं। आपको किसी ऐसे व्यक्ति से मिलने से पहले थोड़ी देर इंतजार करना पड़ सकता है, जिसे आप वास्तव में पसंद करते हैं। कार्यक्षेत्र में विस्तार के भी योग है। आज आपका किसी चीज पर खर्चा हो सकता है। सेहत आपकी ठीक-ठाक रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी भी काम को मना न करना आपका खास गुण है और इसी कारण चुनौतियों का सामना करने में आपको आनंद मिलता है। स्वास्थ्य कमजोर रहेगा। आजकल आपका पढ़ाई से ध्यान भटक रहा है। घर-परिवार के रखरखाव की व्यवस्था संतोषजनक रहेगी। दोस्तों के साथ मौजमस्ती में बिताए गए पल यादगार बनेंगे। अपनी परेशानियों को किसी शुभचिंतक तथा नजदीकी व्यक्ति से अवश्य शेयर करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज किसी महत्वपूर्ण जगह पहुंचने में देर हो सकती है। इस बात का ध्यान रखना है कि कहीं आपका कोई कमजोर पहलू उजागर ना हो जाए। आज बच्चों की संगति से संबंधित शिकायतें आ सकती हैं। परिश्रम के बाद कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें। अगर आप अपना ज्ञान और अनुभव औरों के साथ बाटेंगे, तो निश्चय ही आपको प्रतिष्ठा मिलेगी। विवाहितों के लिए आज का दिन काफी अच्छा है।  सेहत ठीक रहेगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyलेनदेन के मामलों में जल्दबाजी न करें। ऐसा करने से आपको हानि हो सकती है। आप अपने आत्म विश्वास व सकारात्मक सोच से अपने आस-पास के लोगों को प्रभावित करेंगे। टेंट हाउस और मेरिज हाउस वालों को लाभ का अवसर मिल सकता है। आज आँख व सिर में दर्द को लेकर परेशान होना पड़ सकता है। नौकरी में शांति रहेगी। सहकर्मियों का साथ मिलेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। वाहन व मशीनरी के प्रयोग में सावधानी रखें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। शारीरिक शिथिलता रहेगी। काम में मन नहीं लगेगा। किसी अपने का व्यवहार प्रतिकूल रहेगा। पिता के साथ तालमेल पर विशेष ध्यान दीजिए। अपनी दिनचर्या को सुव्यवस्थित रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है। प्रेम संबंध में गलतफहमियां पैदा हो सकती है। कामकाज व व्यापार पर प्रेम संबंधों का प्रभाव ना पड़ने दें। खुद के लिए लक्ष्य तय करते समय अपने विचार और अपनी क्षमता को ध्यान में रखकर काम करें। कोई ऐसी बात हो सकती है, जो आपके हित में न हो। आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।  किसी गरीब को केले का दान करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आपका अपने कार्यों के प्रति बहुत अधिक गंभीर और जागरूक रहना लाभदायक परिस्थितियों का निर्माण करेगा। काफी समय बाद घर में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में चहल-पहल भरा माहौल रहेगा। रिलेशनशिप के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। सामाजिक कार्य करने की प्रेरणा मिलेगी। घर-बाहर पूछ-परख रहेगी। रोजगार में वृद्धि होगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

बेवजह की शॉपिंग करने से बचना चाहिए। किसी प्रकार के अनुचित कार्य को करने से बचें नहीं तो कोई लांछन लग सकता है। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं। जल्दबाजी व विवाद करने से बचें। आज आपकी सेहत बेहतर रहेगी। व्यवसाय में लाभ होने के अवसर प्राप्त होंगे। आज कोई रसदार मिठाई दान करें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

भाग्य आपका अच्छा साथ देगा। कार्यस्थल पर आप कोई नई योजना शुरू कर सकते हैं। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। आप अपने प्रेमी के साथ एक मजेदार शाम बिता सकते हैं। कोर्ट सम्बंधित काम होने में अभी देरी है। अपना ट्रांसफर करवाना चाहते हैं या कम्पनी बदलना चाहते हैं तो अभी अच्छे समय का इन्तजार करें। मित्रों का सहयोग कर पाएंगे। मान-सम्मान मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। अगर कोई पारिवारिक विवाद चल रहा है तो वो भी खत्म होने के योग है। अपनी पर्सनल बातें किसी से भी शेयर ना करें। किसी व्यक्ति पर अधिक भरोसा करना आपको नुकसान दे सकता है। विवाह से संबंधित लिया गया निर्णय आपके और परिवार के लिए योग्य रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

अगर लेखन में आपकी रूचि है तो अपने सहयोगियों की मदद लें और आगे की योजनाएं बनाएं। कोई ऐसा कार्य न करें जिससे कि नीचा देखना पड़े। आर्थिक उन्नति के प्रयास सफल रहेंगे। कई दिनों से पेंडिंग काम को पूरा करके राहत की सांस लेंगे। आज जरूरतमंद की मदद के लिए हर संभव कोशिश करेंगे। अगर आज यात्रा पर जाना है तो दोपहर बाद का समय अधिक अच्छा रह सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 3 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : घर को स्वर्ग बना देती है इन राशियों की लड़कियाँ, जिसकी जिंदगी में आ जाती है बदल जाती है उनकी किस्मत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button