राशिफल

राशिफल 4 सितम्बर 2021 : आज इन जातकों को आर्थिक परेशानी कर सकती है बेचैन, भगवान शनि की उलटी चाल पड़ सकती है इन जातकों पर भारी, लेकिन ये रहेंगे खुशहाल

Rashifal 4 September 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 4 September 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी की सुनी सुनाई बातों पर विश्वास न करें। आज किसी नए कार्य की शुरुआत होगी। काम में कुछ छोटी-बड़ी बाधाएं आ सकती हैं लेकिन इनसे आपको घबराए नहीं चाहिए। समय उत्तम है, अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा पूरा फल मिलेगा। प्रतिष्ठित व्यक्तियों से भेंट भविष्य में लाभकारी सिद्ध होगी। ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस समय भाग्य आपका साथ दे रहा है, आर्थिक पक्ष भी मजबूत रहेगा। तथा आपको अपनी काबिलियत प्रदर्शित करने के भी मौके प्राप्त होंगे। किसी नई चीज के खरीदने की प्लानिंग है लेकिन अटकले आ रही है। टेक्निकल क्षेत्र से जुड़े कार्य में अप्रत्याशित सफलता प्राप्त होगी। नौकरी पेशा व्यक्ति कार्य की अधिकता की वजह से परेशान रहेंगे। मनोरंजन के लिए समय जरूर निकालें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज का आपका दिन प्रेम प्रसंग के लिए पूरी तरह से अनुकूल है। बहस करने से बचें। घरेलू संपत्ति से मिलने वाले लाभ में जो देरी हो रही थी वह समाप्त होगी। विद्यार्थियों की शिक्षा व कैरियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा। इस समय आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतरीन बनी हुई है। कोई मेहमान आपके घर आ सकता है।  गैस तथा एसिडिटी की समस्या रहेगी, गरिष्ठ पदार्थों का सेवन ना करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कहीं से मन मुताबिक पेमेंट आ जाने से मन में राहत रहेगी। कुछ व्यक्तिगत समस्याओं की वजह से घरेलू कामों से ध्यान भटक सकता है। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। आप अपनी पसंद या मनमर्जी के कामों के लिए उत्सुक होंगे‌। जिस स्थिति का सामना कर रहे हैं, उससे आपको फायदा ही होगा। प्रॉपर्टी और रियल एस्टेट से जुड़े काम करने वालों को फायदा रह सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आप को सौंपा गया काम आसान नहीं है, लेकिन महत्वपूर्ण है और इस जिम्मेदारी को आप को अकेले ही पूरा निभाना है। वित्तीय मोर्चे पर यह एक लाभकारी दिन होगा क्योंकि अप्रत्याशित लाभ आपके रास्ते में आएगा। अविवाहित व्यक्तियों के लिए जल्दी ही कोई शुभ समाचार मिलने के योग बन रहे हैं। व्यायाम और योग के लिए समय अवश्य निकालें। धर्म-कर्म में रुचि रहेगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyपरिवार के लिए भी समय शुभ है, कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। प्रतियोगिता के लिए तैयारी करें, यह समय आपके लिए सही है। नये निवेश का विचार लेकर आने वालों से सावधान रहें। पारिवारिक मसले पर आपको अचानक यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी भी विवाद या बहस की स्थिति बन सकती है। किसी प्रिय वस्तु के चोरी होने या गुम जाने का भय है। इलेक्ट्रिक इंजीनियरों के लिए समय पक्ष का है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

सन्तान के करियर को लेकर विशेष सूचना मिल सकती है। शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रहेंगे। किसी महत्वपूर्ण यात्रा संबंधी योग भी बने हुए हैं। ऑनलाइन कार्यों से जुड़े व्यवसाय फायदे में रहेंगे। ज्यादातर मामलों में आप नुकसान से बच जाएंगे। कोई आपकी छवि बिगाड़ने का प्रयास कर सकता है। जल्दी से किसी भी बात पर अपनी प्रतिक्रिया न दें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपको साझेदारी और रोजमर्रा के कामों में तत्काल फैसला लेने से बचना चाहिए। आज मार्केटिंग संबंधी कार्य को सावधानीपूर्वक करें। दांपत्य जीवन में प्रेम और स्नेह बढ़ेगा। वित्तीय स्थिति में भी काफी सुधार होगा। घर की सफाई में कोई पुरानी चीज मिलने से आज आपको खुशी मिलेगी। नौकरीपेशा लोगों के काम अटक सकते हैं। पेट में जलन अधिक रहने की वजह से स्वास्थ्य में बिगाड़ नजर आ सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके करियर के लिहाज से थोड़ा ऊपर-नीचे साबित होने वाला है। छात्रों के लिए ये समय अच्छा साबित होगा। कोई अशुभ समाचार मिलने से मन व्यथित रहेगा तथा बनते कामों में भी कुछ बाधाएं आ सकती है। खर्चों में हल्की-फुल्की बढ़ोतरी हो सकती है, इसलिए थोड़ा ध्यान रखें। मानसिक शांति के लिए आपकी खाली बैठने की आदत खतरनाक साबित हो सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

निकट के लोगों को परखने का समय है, कोशिश कीजिए कि बिना सम्बन्ध बिगाड़े अपने निकट के लोगों को जाँच लीजिए। पारिवारिक वातावरण प्रसन्नता पूर्ण रहेगा। ऑफिस के कामों में सावधानी बरतने की आवश्यकता है। जितना संभव हो खुद को तनाव देने से बचें। किसी करीबी के प्रति प्यार पनप सकता है। बेहतर होगा कि आज आप किसी को उधार देने से बचें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप उन लोगों से मिल सकते हैं जिनसे आप बहुत समय से नहीं मिल सके हैं। परिवार वालो के साथ समय बीतेगा। कोई मामूली गलती आपको ज्यादा ही परेशान कर सकती है। घर के बड़े बुजुर्गों के मान सम्मान का ध्यान रखें। लाइफ पार्टनर से विवाद हो सकता है। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। यदि प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम आना शेष है तो मामला पक्ष में आ सकता है। गाय को रोटी दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको मानसिक तनाव का सामना करना पड सकता है। स्वास्थ्य को बेहतर रखने के लिए नियमित रूप से व्यायाम व योगा करते रहें। किसी बड़ी उलझन से सामना हो सकता है। आर्थिक स्थिति बेचैन करेगी। आर्थिक दिक्कत की वजह से आपका मन चारों ओर से चिन्ताग्रस्त स्थिति में रहेगा। शनि देव को काले तिल के लड्डू चढ़ाएं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 4 September 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : हथेली में है ऐसी रेखाएं, तो समझ जाइए आप बन सकते हैं करोड़पति

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button