राशिफल

राशिफल 21 अप्रैल 2021 : आज नवरात्री का आखिरी दिन चमका सकता है इन राशियों की किस्मत, माता रानी पुरे करेंगी इनके सभी अधूरे काम

Rashifal 21 April 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 21 April 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कार्यक्षेत्र में सतर्क रहने की जरूरत है। आर्थिक मामले में प्रगति होगी। पुरानी चिंता से छुटकारा मिल सकता है। खरीददारी आदि में अनावश्यक खर्च हो सकता है। कोई घरेलू नुकसान भी होने की संभावना है। कोर्ट-कचहरी के चक्कर लग सकते हैं। नकारात्मक विचारों को अपने मन में आ सकते हैं। दूसरों के सुझावों पर गंभीरता से विचार करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ,  वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपकी मेहनत और परिश्रम से कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। कोई शुभ समाचार मिलने से घर-परिवार में खुशी का माहौल रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति भी रुझान बढ़ेगा। जमीन जायदाद पर बड़े खर्च की संभावना है। आत्मविश्वास में कमी के चलते गलत फैसले ले सकते हैं। पैसों का लेन-देन सावधानी से करें। अपच और भूख ना लगने जैसी समस्या रहेगी।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

नौकरी बदलना चाहते है तो यह समय आपके लिए अनुकूल है। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। प्रेमियों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव वाला हो सकता है। कोई नया काम करने के लिए समय बहुत फलदायी है। पति-पत्नी के संबंधों में मधुरता बनी रहेगी। घर की किसी समस्या को आपसी सामंजस्य द्वारा सुलझाने से आसानी से हल मिलेगा। विद्यार्थियों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आप अपने साथी से चिड़चिड़े लगते हैं, शांत रहें। ज्यादा काम करने से कमर या पीठ में समस्या हो सकती है। अपनी मनमर्जी ज्यादा चलाने का नकारात्मक प्रभाव बच्चों पर आ सकता है। जिससे उनकी पढ़ाई प्रभावित हो सकती है। आध्यात्मिक बातों में रुचि बढ़ने के कारण उसी से संबंधित लोगों के साथ जान-पहचान बढ़ाने की कोशिश की जाएगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyपिछली कुछ गलतियों से सीखकर आप अपनी कार्यप्रणाली में कुछ परिवर्तन लाएंगे, जो कि बेहतरीन रहेंगे। किसी नजदीकी संबंधी से चल रहा वाद-विवाद भी आपसी सूझबूझ से हल हो जाएगा। पारिवारिक माहौल सामान्य रहेगा। घर के किसी सदस्य से कहासुनी हो सकती है। पेट संबंधी स्वास्थ्य चिंता का कारण बन सकता है। परिवारिक सदस्यों का स्वास्थ्य उचित बना रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जीवन की परिस्थितियों में कुछ बदलाव देखने को मिलेंगे। आप किसी भी काम में समझदारी दिखाएं। अचानक व्यापार के सिलसिले में किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। चित्त शुद्ध रहेगा तथा अच्छे विचारों से मन प्रसन्न रहेगा। घर का माहौल शांतिपूर्ण बना रहेगा। खान-पान में संयम बरतना होगा अन्यथा सेहत से संबंधित परेशानियां उत्पन्न हो सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

भाग्य आपका प्रबल है, भाग्य का साथ पाकर कर्म करें तो लाभ का अनुपात दोगुना होना निश्चित है। जल्दबाजी में परिस्थितियां प्रतिकूल हो सकती हैं। अपने पूर्ण दस्तावेज संभालकर रखें तथा फिजूल के कार्यों में अपना समय व्यर्थ ना करें। परिवारिक माहौल सुखद बना रहेगा। प्रेम संबंधों में भी नजदीकियां बढ़ेंगी। प्राइवेट नौकरी कर रहे जातकों को बड़े अधिकारियों का पूरा सहयोग मिलेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

ग्रह स्थिति आपके पक्ष में है। नवीन कार्यप्रणाली संबंधी योजनाएं सफल रहेंगी। परंतु कर्मचारियों की गतिविधियों पर नजर रखना जरूरी है। दिखावे की वजह से व्यर्थ की फिजूलखर्ची ना करें। इस समय बाहरी व्यक्तियों अथवा दोस्तों की सलाह आपके लिए नुकसानदायक हो सकती हैं। आप स्वयं को ऊर्जावान और स्वस्थ महसूस करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

काम करते समय छोटी-छोटी कठिनाइयों का सामना हो सकता है, जिसके द्वारा आपके अंदर चंचलता बढ़ेगी, फिर भी आप काम को पूरा करने की कोशिश करेंगे। युवाओं को कैरियर के क्षेत्र में आगे बढ़ने के मौके मिलेंगे। उधारी लेने और देने से भी बचें। घर-बाहर सम्मान मिलेगा। मित्र व रिश्तेदारों के स्वागत का अवसर प्राप्त होगा। किसी पुराने निवेश से लाभ मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

जिस कार्य को आप सहज और सरल समझ रहे थे वह बहुत ही मुश्किल से भरा होगा। किसी से किया हुआ वादा निभाने में समस्या आ सकती है। मानसिक अस्थिरता रह सकती है। शादीशुदा लोगों के गृहस्थ जीवन के लिए आज का दिन ठीक-ठाक रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए आज का दिन अनुकूल है। आपके निजी मित्र और दोस्त भी कुछ सकारात्मक रुख लेकर आपसे मिल सकते हैं। चींटियों को भोजन दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअगर प्रॉपर्टी खरीदने के लिए प्रयासरत है तो आज का दिन उत्तम है। युवा वर्ग अपनी मेहनत के अनुरूप परिणाम हासिल करने में सफल रहेंगे। इस समय बच्चों के मनोबल को बनाकर रखने के लिए आपका सहयोग जरूरी है। पड़ोसियों के साथ किसी भी तरह के वाद-विवाद में ना उलझे, इससे मामला और अधिक उलझ सकता है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आपके आलस के कारण आप काम वक्त पर पूरा नहीं कर पाएंगे, जिसकी वजह से आपके ऊपर तनाव बढ़ सकता है। घरेलू मोर्चे पर कुछ परेशानियों का भी सामना कर सकते हैं। लव लाइफ के लिए दिन मिला-जुला साबित होगा। शरीर में थकान और कमजोरी महसूस होगी। स्वास्थ्य के प्रति आपको सजग रहना होगा। कुछ स्वादिष्ट भोजन भी आज खाने को मिल सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 21 April 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दाह संस्कार के समय शव के सिर पर क्यों मारा जाता है डंडा , इसके पीछे छिपा है चौका देने वाला रहस्य

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button