अध्यात्म

किसी काम को शुरू करते समय इन सब चीजों का दिखना माना जाता है शुभ, होता है लाभ, बढ़ता है धन

इसमें कोई शक नहीं कि शुभ और अशुभ की प्रथा तो प्राचीन काल से चली आ रही है। जैसे कि हमारे बुजुर्गों के अनुसार अगर शुभ काम पर जाते समय काली बिल्ली रास्ता काट जाएँ तो इसे अशुभ माना जाता है और ऐसा भी माना जाता है कि अगर कोई अच्छी चीज दिख जाएँ तो इससे आपका पूरा दिन ही अच्छा जाता है। फ़िलहाल तो किसी काम को शुरू करते समय अगर आपको ये सब चीजें दिख जाएँ तो समझ लीजिये कि आपका दिन शुभ जाने वाला है, क्यूकि इन चीजों का दिखना शुभ माना जाता है। अब ये शुभ चीजें कौन सी है, वो भी हम आपको विस्तार से बताते है।

किसी काम को शुरू करते समय

किसी काम की शुरुआत करते समय इन चीजों का दिखना माना जाता है शुभ :

सुहागन स्त्री : बता दे कि सुहागन स्त्री का दिखना शुभ माना जाता है और अगर आपको सुहागन स्त्री दिख जाएँ तो इसका मतलब ये है कि आपको कोई न कोई लाभ होने वाला है।

मंदिर की घंटी : अगर आपको उठने से पहले मंदिर की घंटी सुनाई दे या वेदों का अलाप सुनाई दे तो इसे भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये है कि आपका पूरा दिन अच्छा जाएगा।

किसी काम को शुरू करते समय

आग का दिखना : प्रात काल में आग का दिखना या हवन होते हुए देखना भी शुभ माना जाता है। इसका मतलब ये है कि आप पूरा दिन ऊर्जावान रहेंगे और आपका काम भी अच्छा होगा।

घास : अगर आपको प्रात काल में उठते ही घास देखने को मिले तो इसको भी शुभता का प्रतीक मानिये। वैसे भी सुबह सुबह घास देखने से सबसे ज्यादा फायदा आँखों को ही होता है।

सुबह उठ कर जरूर देखे ये चीजें :

हथेलियां : शास्त्रों के अनुसार सुबह उठते ही अपने हाथ की हथेलियों को देखना काफी शुभ माना जाता है। इसलिए अगर हो सके तो सुबह उठते ही सबसे पहले अपने हाथ की हथेलियों को जरूर देखे। इससे आपका पूरा दिन भी अच्छा जाएगा और आपको अच्छा भी महसूस होगा। वो कहते है न कि व्यक्ति की किस्मत उसके हाथों की लकीरों में होती है। शायद यही वजह है कि सुबह के समय हाथ की हथेलियों के दर्शन करना इतना शुभ माना जाता है।

किसी काम को शुरू करते समय

फूल, हाथी और मित्र : अब इसमें तो कोई शक नहीं कि अगर सुबह उठते ही फूलों के दर्शन हो जाएँ तो इससे पूरा दिन खुशनुमा रहता है और सुबह सुबह फूलों का दिखना अच्छा शगुन माना जाता है। इसके इलावा अगर सफेद फूल दिखे तो ये और भी ज्यादा अच्छा माना जाता है। इसके साथ ही हाथी और मित्र का दिखना भी काफी शुभ माना जाता है। हालांकि सुबह के समय हाथी का दिखना तो थोड़ा मुश्किल है, लेकिन सफेद फूल और मित्र के दर्शन तो किए ही जा सकते है। तो ये है वो चीजें जिनका किसी काम को शुरू करते समय दिखना शुभ माना जाता है।

यह भी पढ़ें : मां लक्ष्मी को रखना चाहते हैं खुश तो घर में इन बातों का रखें सदैव ध्यान, कभी नहीं होगी अन्न धन की कमी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button