राशिफल

राशिफल 10 अगस्त 2021 : आज भगवान बजरंग बलि के आशीर्वाद से खुलेगी इन जातकों की किस्मत, घर में होगी बरकत, लेकिन इनके लिए हो सकता है जोखिम भरा दिन

Rashifal 10 August 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 August 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी भी बड़े बदलाव के लिए अपने मन पर भरोसा रखें। कुछ नया और अलग करने की आदत आपको हमेशा सफलता दिलाएगी। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। आपकी व्यवस्थित दिनचर्या और खानपान आपको स्वस्थ रखेंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जो भी काम अपने हाथ में लिया है उसे पूरी फोकस के साथ करने की आवश्यकता होगी। लोगों की वजह से आपका ध्यान भटक सकता है और अपने काम को अधूरा छोड़ कर बाकी कामों में ही लगने की आशंका बन रही है। ऐसे लोगों से जुड़ने से बचें जो आपकी प्रतिष्ठा को आघात पहुँचा सकते हैं। मार्केटिंग वालों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आपको दूसरों के सामने अपनी बात खुलकर रखनी चाहिए चीजें स्पष्ट रहती है। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। त्वचा संबंधी रोग के आसार है। शेयर मार्केट व म्युचुअल फंड इत्यादि से मनोनुकूल लाभ होगा। पेट की जलन और एसिडिटी गलत खानपान की वजह से हो सकती है। यात्रा सुकुन देगी। किसी परेशान व्यक्ति की मदद कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप सामाजिक कार्यों में रूचि लेंगे। पुरानी परियोजनाओं की सफलता आत्मविश्वास में वृद्धि करेगी। लेखनकार्य करने के लिए दिन अच्छा है। आर्थिक मामलों में भी नुकसान होने से मन दुखी हो सकता है। घर का माहौल ठीक रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आज इस पर अमल न करें। मानसिक सुकून के लिए योगा और मेडिटेशन जरूर करें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

किसी पेपर्स पर हस्ताक्षर करने से पहले पूरी जांच पड़ताल अवश्य कर लें। आत्मविश्वास बना रहेगा। भाइयों के साथ भी संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। अगर प्रॉपर्टी संबंधी कोई दिक्कत चल रही है, तो किसी की मध्यस्था द्वारा हल हो सकती हैं। माता के सहयोग से परिवार में आपका पक्ष मजबूत होगा। इस समय कोई भी यात्रा करना नुकसानदायक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Hanumanखुद को बुरी संगत में फंसने से बचाएं ताकि आपकी छवि खराब न हो। स्वास्थ्य के लिहाज से आप खुद को फ्रेश फील करेंगे। यदि आप व्यवसाय में हैं तो आज का दिन सुखद आश्चर्य की सौगातें लेकर आने वाला है। घर-परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। प्रेम संबंधों में एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना रहेगी। ईंट भट्टों और सीमेंट के कारोबारियों के लिए स्तिथि लाभकारी रह सकती है। हनुमान जी को सिंदूर चढ़ाएं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपको अपने आप काम और क्षमता दोनों का भी अंदाजा है, लेकिन आलस आप पर अधिक सवार होने की वजह से काम आप वक्त पर नहीं कर पाएंगे। परिवार के लोग भी आपको कुछ बातों के लिए गैर जिम्मेदार ठहरा सकते हैं। नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। पार्टनर से सहयोग मिलेगा। तबीयत अचानक खराब हो सकती है, मौसमी बीमारियों से बचकर रहें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज परिजनों से आपको भरपूर सहयोग मिलने की संभावना है। आपके प्रभाव में बढ़ोतरी हो सकती है। किसी भी नए ऑफर के लिए आप तैयार रहें। सरकारी कर्मचारियों के रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। आपके बड़े आपको ऐसी सलाह दे सकते है जिससे अनेक परेशानी हल हो सकती है। यात्रा के योग बन रहे हैं। युवा वर्ग भी अपने कैरियर के प्रति ज्यादा सचेत रहें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपको कोई भी महत्वपूर्ण काम को शुरू नहीं करना चाहिए। बुज़ुर्गों की सलाह लोगों को समझने में मददगार सिद्ध होगी। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। कठिन काम में सहायता मिलने से राहत महसूस होगी। उच्च अधिकारी की नाराजगी झेलनी पड़ सकती है, लेकिन धैर्य न खोएं। बदन दर्द और खांसी, जुकाम जैसी परेशानी तकलीफ दे सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बिजनेस में किसी मामलों को लेकर आप थोड़ा परेशान भी हो सकते हैं। कानूनी मुद्दों को आगे बढ़ाने के लिए आपके लिए एक अनुकूल दिन है। पैसों से संबंधित तकलीफों से यदि आप गुजर रहे हैं तो परिवार में से ही कोई व्यक्ति आपकी मदद जरूर करेगा। आज आप कोई बड़ी खरीददारी करने का भी मन बना सकते हैं। महत्वपूर्ण कार्य के लिए यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। शारीरिक कमजोरी और थकान हावी हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

पिछले कुछ समय से आप जिस कार्य के प्रति प्रयासरत हैं उसके सकारात्मक परिणाम जल्दी ही नजर आएंगे। किसी भी कार्य को करने से पहले उससे संबंधित बजट अवश्य बनाएं। इससे आपको कोई भी निर्णय लेने में सुविधा होगी। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। व्यायाम और खानपान का अधिक ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आपको जीवन में नए परिवर्तन देखने को मिलेंगे। पिता की बातों को सुनें और सम्मान दें। बेहतर रहेगा अगर आप ऐसे लोगों के साथ ज्यादा मेल जोल ना करें जिनके साथ आपकी बनती नहीं है। घर का माहौल शांतिपूर्ण और खुशनुमा रहेगा। नये रिश्ते को लेकर आपको जल्दबाजी नहीं करनी चाहिए। विवाह से संबंधित निर्णय लेते समय आपके करीब लोग और परिवार के लोगों की राय जरूर लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 August 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : द्रोपती ने बताई थी महिलाओं के बारे में कुछ खाश बाते, महिलाये भूलकर भी न करे यह काम

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button