राशिफल

राशिफल 30 मार्च 2024 : आज भगवान शनि रहेंगे इन जातकों पर मेहरबान, आर्थिक तंगी से मिलेगा छुटकारा, प्रेम संबंध रहेंगे अनुकूल, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 30 March 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 30 March 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज पैसे और प्रॉपर्टी से जुड़े मामलों में लापरवाही करने से बचें। खर्चा भी अधिक हो सकता है। मजबूत आत्मविश्वास के कारण आप जोखिम भरे कामों में सफलता प्राप्त करेंगे। पैसों और बिजनेस के मामलों पर ध्यान देना होगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। शत्रु मौका ढूंढेंगे, सावधान रहें। ऐश्वर्य के साधनों पर व्यय होगा। जोखिम उठाने का साहस कर पाएंगे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज आप शाम को दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं। अध्ययन कर रहे छात्रों के लिए यह समय अच्छा है, आपकी बाधाएं दूर हो सकती हैं। नतीजों की चिंता किए बिना मेहनत करेंगे तो कामयाबी अवश्य मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको दिन भर सावधानी से काम करना होगा। मेहनत के दम पर आज आपका असर लोगों पर रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आप थोड़े तनावपूर्ण होंगे और आप खुद के प्रयासों को कम आंकेंगे लेकिन समय के साथ बढ़ते हुए आप अपनी कड़ी मेहनत के अनुकूल परिणाम अवश्य देखे सकेंगे। आज आपसे कोई उधार मांग सकता है। नौकरी में आपकी सफलता बढ़ेगी। खास लोगों से बहसबाजी करना आपके लिए परेशानी उत्पन्न कर सकता है। बीमा और कमीशन संबंधी कामों में अचानक फायदा मिल सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

दिन की शुरुआत कुछ कठिनाइयों के साथ हो सकती है। फिर भी आपका उत्साह बना रहेगा। किसी रिश्तेदार या पारिवारिक सदस्य से वाद-विवाद की स्थिति आ सकती है, संयम बरतें। पैसे के लेनदेन संबंधी कोई गलती होने से नुकसान हो सकता है। इस समय व्यर्थ की गतिविधियों में खर्चे की भी अधिकता रहेगी। अभी आप पूरी तरह से अपने लक्ष्य पर फोकस करने की कोशिश कर रहे हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

नए काम की शुरुआत होगी लेकिन अभी ज्यादा फायदे की उम्मीद ना रखें और मेहनत करते रहें। अपने परिवार को खुश रखने के निरंतर प्रयास करेंगे। इस समय अपनी गतिविधियों की गोपनीयता बनाकर रखना जरूरी है। आमदनी के अनुसार खर्चो पर कंट्रोल रखना होगा अन्यथा आगे चलकर आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। नए-नए जातकों से दोस्ती हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyकभी-कभी गुस्से व जिद जैसी नकारात्मक बातों की वजह से दिनचर्या अस्त-व्यस्त भी हो सकती है। लापरवाही की वजह से खर्चों में वृद्धि भी हो सकती हैं। आप अपने करियर को लेकर गंभीरता से विचार कर सकते हैं। दोस्तों के साथ मौज-मस्ती के लिए किसी यात्रा की योजना बन सकती है। संतान की संगति और गतिविधियों पर भी नजर रखना जरूरी है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज परिश्रम का उचित मुआवजा न प्राप्त करने के कारण निराशा महसूस करेंगे। आज आपको पहले किए किसी सामाजिक कार्य के लिए सम्मान मिल सकता है। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहेगा। लवमेट के साथ डिनर पर जाएंगे। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि हो सकती है। बहन को कोई बड़ा गिफ्ट दे सकते हैं जिससे वो खुश हो जाएगी।‌ स्वास्थ्य से सम्बंधित कोई पुरानी समस्या आप आपको परेशान कर सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

रिश्ते के लिहाज से आपको थोड़े उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है। इस दौरान आपको आर्थिक मजबूती मिलेगी और आपको ढेरों उपहार भी मिलेंगे। मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सरकारी कामकाज में सफलता मिलने के योग है। किसी करीबी से जुड़ी खबर मन प्रसन्न कर सकती है। स्वास्थ्य पर थोड़ा ध्यान दीजिए मौसम में परिवर्तन होने के कारण स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज का दिन सावधानी से गुजारेंगे तो बेहतर रहेगा। बहस और चर्चा से दूर रहें। दोस्तों से आज बातचीत होने से मन प्रसन्न रहेगा। भरपूर पारिवारिक सहयोग मिलेगा। करियर में आगे बढ़ने के मौके मिल सकते हैं। पुराने भूले हुए सहयोगी मिलेंगे। सरकारी क्षेत्र से लाभ मिलने की संभावना है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

संतान के करियर की चिंता खत्म होगी। बिजनेस के सिलसिले में विदेश जा सकते हैं। बिना पढ़े किसी कागज पर साइन न करें। अचानक आक्रमक होने से बचें। आप अपने जीवनसाथी व किसी और के बीच खुद को भावनात्मक तौर पर झुलता हुआ महसूस करेंगे। कोई महत्वपूर्ण बातचीत या सौदेबाजी आज न करें। परिवार वालों का पूरा सहयोग मिलेगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

घर परिवार में ढ़ेरों खुशियों और सुख-समृद्धि का निवास होगा। कार्यस्थल पर बड़े अफसर और प्रभावशाली लोगों का मार्गदर्शन मिलेगा। लोगों के साथ संपर्क बढ़ाएं। फोन पर बातचीत के जरिए भी कांटेक्ट में रह सकते हैं। वाणी पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता रहेगी। आप चाहें तो परेशानियों को मुस्कुराकर दरकिनार कर सकते हैं या उनमें फंसकर परेशान हो सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआज आप मानसिक रूप से थोड़ा कमजोर महसूस करेंगे। आप बच्चों के साथ कहीं घूमने का प्लान बना सकते हैं। आपके भाई-बहनों के भी तरक्की करने के अवसर दिखाई दे रहे हैं। प्रेमी के साथ किसी रोचक स्थल की सैर पर आप निकल सकते हैं। वाहन, मशीनरी व अग्नि आदि के प्रयोग में सावधानी रखें। शारीरिक कष्ट से कार्य में बाधा संभव है। पुराना रोग उभर सकता है। नए दोस्त बनेंगे, जिनसे लाभ होने की संभावना है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 30 March 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : रुद्राक्ष पहनने से पहले जान लें ये नियम, वरना फायदे की जगह होगा भारी नुकसान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button