दिलचस्प

ये है भारत की ग्लैमरस महिला राजनेता, खूबसूरती में देती हैं बॉलीवुड हीरोइन को टक्कर, जानिए आखिर कौन कौन है इस लिस्ट में शामिल

अगर हम भारत के सौंदर्य और ग्लैमरस की बात करे तो इसमें कोई दोराय नहीं कि इस मामले में भारत ने अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान कायम की है। जी हां तभी तो भारत देश की कई महिलाएं मिस वर्ल्ड और मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत चुकी है और इसके इलावा भी कई क्षेत्रों में अपना नाम रोशन कर चुकी है। हालांकि भारत देश की महिलाओं की खूबियां केवल यही तक ही सीमित नहीं है, बल्कि भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं राजनीती के क्षेत्र में भी अपना काफी योगदान दे रही है। तो चलिए अब आपको बताते है कि इस लिस्ट में कौन कौन सी महिला का नाम शामिल है।

भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं

भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं राजनेता के रूप में भी है काफी प्रसिद्ध :

नुसरत जहाँ : सबसे पहले अगर हम नुसरत जहाँ की बात करे तो इनका जन्म कोलकाता में हुआ था और ये बंगाली सिनेमा की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। जी हां इन्होने साल 2019 में सक्रिय राजनीती में कदम रखा था और तृणमूल कांग्रेस की उम्मीदवार के रूप में बशीरहाट से चुनाव लड़ा था। इसके इलावा इसी साल ये निखिल जैन के साथ परिणय सूत्र में भी बंधी थी।

दिव्या स्पंदना : बता दे कि इन्हें फिल्म जगत में राम्या के नाम से जाना जाता है और दक्षिण भारत की प्रसिद्ध अभिनेत्री है। जी हां इन्होने कन्नड़ फिल्मों के साथ साथ तमिल और तेलुगु भाषा में भी कई फ़िल्में की है। इनका जन्म बेंगलुरु में हुआ था और इनकी पहली कन्नड़ फिल्म मुसन्जईमातु काफी हिट हुई थी। बहरहाल राम्या ने साल 2013 में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के सदस्य के रूप में कर्नाटक में मांड्या निर्वाचन क्षेत्र से उपचुनाव जीत कर राजनीती में कदम रखा था।

भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं

अल्का लाम्बा : बता दे कि अल्का लाम्बा ने महज उन्नीस साल की उम्र में कांग्रेस के छात्र संघ एनएसयूआई को ज्वाइन कर लिया था और युवाओं को सशक्त बनाने के लिए इन्होने एक एनजीओ गो इंडिया फाउंडेशन की शुरुआत भी की थी। बहरहाल ये कांग्रेस के साथ बीस साल तक जुडी रही और उसके बाद ये आम आदमी पार्टी में शामिल हो गई। जी हां साल 2015 में चांदनी चौंक से दिल्ली विधानसभा के लिए ये चुनी गई थी।

कई एक्ट्रेस का नाम भी है इस लिस्ट में शामिल :

अंगूरलता डेका : बता दे कि ये खूबसूरत मॉडल और एक्ट्रेस होने के साथ साथ भारतीय जनता पार्टी की खूबसूरत नेता भी है। जी हां इन्होने मुख्य रूप से बंगाली और असमिया फिल्मों में काम किया है और इसके साथ ही यह फिल्म निर्देशन भी करती है। गौरतलब है कि यह साल 2016 से असम के बतद्रोबा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी की विधायक है।

डिंपल यादव : अब अगर हम डिंपल यादव की बात करे तो यह कन्नौज से दो बार समाजवादी पार्टी की संसद रह चुकी है और इनका संबंध राजनीतिक घराने से है। जी हां इनके पति अखिलेश यादव और ससुर मुलायम सिंह यादव उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री रह चुके है। बहरहाल साड़ियों में दिखने वाली डिंपल यादव काफी सरल और सौम्य राजनेता है।

भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं

गुल पनाग : अब इनके बारे में तो आप सब जानते ही होंगे, क्यूकि ये कई फिल्मों और सीरियल्स में काम कर चुकी है। फ़िलहाल ये भारतीय अभिनेत्री होने के साथ साथ एक राजनेता भी है और पूर्व ब्यूटी क्वीन भी रह चुकी है। बता दे कि इन्होने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में चंडीगढ़ से आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार के रूप में चुनाव लड़े थे। तो भारत की ये ग्लैमरस महिलाएं न केवल खूबसूरती के मामले में आगे है, बल्कि राजनीती के क्षेत्र में भी बखूबी कर रही है।

यह भी पढ़ें : होटल में बचे हुए साबुन का क्या किया जाता है, क्या आप जानते है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button