दिलचस्प

मुकेश अम्बानी अपने नौकर को देते है इतनी सैलरी, नौकरों के बच्चे शानो शौकत से पढ़ते है विदेशों में

Mukesh Ambani Servants Salary : ये तो सब जानते है कि मुकेश अम्बानी भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन में से एक है और अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने कितना बड़ा मुकाम हासिल किया है, ये भी हमें आपको बताने की जरूरत नहीं। यही वजह है कि मुकेश अम्बानी और उनके परिवार की लाइफस्टाइल की चर्चा हर जगह होती ही रहती है। खास करके उनकी पत्नी नीता अम्बानी की लाइफस्टाइल से हर कोई वाकिफ है।मगर क्या आप जानते है कि मुकेश अम्बानी के नौकरों के बच्चे पढ़ते है अमेरिका में, क्यूकि उनकी सैलरी इतनी ज्यादा है कि हम सोच भी नहीं सकते। तो चलिए आपको बताते है कि आखिर मुकेश अम्बानी अपने स्टाफ को कितनी सैलरी देते है।

करोड़ों का दान करने वाले

स्टाफ को इतनी सैलरी देते है मुकेश अम्बानी :

बता दे कि मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया में करीब छह सौ नौकर काम करते है और ऐसा कहा जाता है कि इन सभी को मुकेश अम्बानी तथा उनकी पत्नी परिवार की तरह ही ट्रीट करते है। जी हां आपको जान कर हैरानी जरूर हो रही होगी, लेकिन ये सच है और शायद इसलिए मुकेश अम्बानी के घर में काम करने वाले नौकर के दो बच्चे अमेरिका में पढ़ाई कर रहे है। अगर खबरों की माने तो ऐसा कहा जाता है कि मुकेश अम्बानी के घर एंटीलिया में काम करने वाले किसी भी स्टाफ की सैलरी दो लाख से कम नहीं है और उनके घर में काम करने वाले स्टाफ का लाइफस्टाइल भी काफी ऊँचा होता है।

घर के सदस्यों की तरह रखते है स्टाफ का ध्यान :

केवल इतना ही नहीं इसके इलावा मुकेश अम्बानी के स्टाफ की सैलरी में एजुकेशन अलाउंस और जीवन बीमा भी शामिल है। यानि अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो मुकेश अम्बानी खुद तो अमीर इंसान है ही, लेकिन उनके नौकरों का रहन सहन भी कम नहीं है। अब जाहिर सी बात है कि मुकेश अम्बानी की गिनती अरबपति में होती है और ऐसे में उनके स्टाफ की सैलरी लाखों में न हो, ये तो हो ही नहीं सकता। यहाँ गौर करने वाली बात ये है कि मुकेश अम्बानी को सादगी भरा खाना पसंद है और अगर आप सोच रहे है कि उनका कुक खास व्यंजन बनाता होगा, तो आप गलत सोच रहे है।

मुकेश अम्बानी की पसंद का खाना बनाते है कुक :

Mukesh Ambani Cook

जी हां मुकेश अम्बानी का कुक ज्यादातर पारम्परिक गुजराती डिश ही बनाता है और ये व्यंजन खास तौर पर मुकेश अम्बानी के लिए बनाएं जाते है। जो लोग नहीं जानते उन्हें हम बताना चाहते है कि मुकेश अम्बानी को इडली और साम्भर बेहद पसंद है और मुकेश अम्बानी के कुक उनकी पसंद का काफी ख्याल रखते है। यहाँ तक कि मुकेश अम्बानी खुद भी खाना बनाना जानते है और एक इंटरव्यू में नीता अम्बानी ने बताया था कि उनकी बेटी सबसे अच्छा खाना पकाती है। फिलहाल  तो मुकेश अम्बानी के घर में काम करने वाले स्टाफ की सैलरी लाखों में है और यही वजह है कि उनके घर में काम करने वाले नौकरों के बच्चे पढ़ते है अमेरिका में और इतनी अच्छी लाइफस्टाइल जीते है।

यह भी पढ़ें : ट्रैफिक सिग्नल पर शुरू हुई थी मुकेश और नीता अम्बानी की लव स्टोरी, मुकेश अम्बानी ने ऐसे किया था प्रपोज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button