दिलचस्प

भारत के न्यूज चैनल्स के ये एंकर हर महीने लेते है इतनी सैलरी, इनका ग्लैमर किसी बॉलीवुड स्टार से कम नहीं है

Highest Paid News Anchor In India : वैसे तो इस देश में ऐसे बहुत से लोग है जो बॉलीवुड फिल्मों से ज्यादा न्यूज देखना पसंद करते है। वो इसलिए क्यूकि एक तो न्यूज देखने से दुनिया के बारे में काफी कुछ पता चलता है और दूसरी बात ये है बॉलीवुड के बाद अगर कही ग्लैमर है तो वो न्यूज की दुनिया में है। जी हां पहले के समय में भले ही न्यूज एंकर खुद को सादगी भरे अंदाज में लोगों के सामने पेश करते थे। मगर आज हम आपको भारत के सबसे अमीर उन न्यूज एंकर के बारे में बताने जा रहे है, जो अपने न्यूज चैनल की शोभा और लोकप्रियता बखूबी बढ़ा रहे है। इसके इलावा इन न्यूज एंकर का ग्लैमरस किसी बॉलीवुड एक्ट्रेस से कम नहीं होती। जिसकी वजह ये है कि इनकी सैलरी लाखों से करोड़ों में होती है।

Highest Paid News Anchor In India 

India Top News Anchor

भारत के प्रसिद्ध और अमीर न्यूज एंकर है ये :

रजत शर्मा : सबसे पहले हम रजत शर्मा की बात करते है, जिन्हे पूरी दुनिया बखूबी जानती है। बता दे कि रजत शर्मा आपकी अदालत में कई हस्तियों का इंटरव्यू लेने और उनकी पोल खोलने के लिए काफी प्रसिद्ध है। वे न केवल पत्रकार और एंकर है, बल्कि न्यूज वर्ल्ड कस्टर्ड एसोसिएशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष भी है। अब अगर हम इनकी सैलरी की बात करे तो इन्हें हर महीने दो करोड़ रूपये की कमाई होती है और ये सबसे ज्यादा कमाई करने वाले एंकर में पहले स्थान पर है। यहाँ तक कि लोगों को रजत शर्मा के सवाल जवाब करने का अंदाज भी बेहद पसंद आता है।

राजदीप सरदेसाई : इसके बाद हम राजदीप सरदेसाई जी की बात करते है, जो आज इंडिया टुडे ग्रुप के सभी न्यूज चैनल में सबसे आगे है। बता दे कि राजदीप जी एक साल में करीब दस करोड़ रूपये कमा लेते है और ऐसे में इनकी सैलरी कितनी होगी, इसका अंदाजा आप खुद लगा सकते है।

सुधीर चौधरी : अब अगर हम सुधीर चौधरी जी की बात करे तो बेहतरीन न्यूज एंकर के मामले में इनका भी कोई जवाब नहीं है। हालांकि ये शांत स्वभाव के जरूर है, लेकिन फिर भी न्यूज की दुनिया में छाएं हुए है। जी हां इन्हें हर महीने पच्चीस लाख रूपये की सैलरी मिलती है और अगर साल के हिसाब से देखा जाएँ तो इन्हें तीन करोड़ रूपये की कमाई होती है।

Highest Paid News Anchor In India

महिला एंकर को मिलती है इतनी सैलरी :

अंजना ओम कश्यप : अब इनके बारे में तो आप सब जानते ही होंगे, क्यूकि ये बेबाक तरीके से अपनी बात रखने के लिए काफी प्रसिद्ध है। यहाँ तक कि लोग इनके शो को सुनने का बड़ी बेसब्री से इंतजार भी करते है। वही अगर हम इनकी सैलरी की बात करे तो इन्हे हर महीने करीब नौ लाख रूपये की सैलरी मिलती है और इनकी एक साल की आमदन करीब एक करोड़ रूपये है, जिसके लिए ये काफी मेहनत भी करती है।

Anjana Om Kashyap Sweta Singh

श्वेता सिंह : अब आखिर में हम श्वेता सिंह की बात करते है, जिनका खबरों को पेश करने का अंदाज ज्यादातर सभी दर्शकों को पसंद आता है। इन्हें हर महीने करीब आठ लाख रूपये की सैलरी मिलती है और इतनी सैलरी पाने के लिए ये खूब मेहनत भी करती है। वैसे भी पत्रकारिता में अनोखे अंदाज में खबरों को बोलना कोई बच्चों का खेल नहीं है। अगर हम सीधे शब्दों में कहे तो इस मुकाम तक पहुँचने के लिए श्वेता सिंह ने खूब मेहनत की है।

तो ये है भारत के सबसे अमीर न्यूज एंकर, जिनकी आमदनी लाखों से करोड़ों में होती है।

यह भी पढ़ें : बड़ी खूबसूरत है फेसबुक के मालिक मार्क जुकरबर्ग की फैमिली लाइफ, देखें ये खूबसूरत तस्वीरें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button