राशिफल

राशिफल 9 जुलाई 2021 : आज इन जातकों के ग्रह दे रहे है शुभ संकेत, बढ़ेंगी पारिवारिक खुशियां, करियर सम्बंधित मुश्किलें होंगी दूर, धन लाभ की है प्रबल संभावना

Rashifal 9 July 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आप घर तथा व्यवसाय दोनों जगह अपनी जिम्मेदारियों को बहुत ही संजीदगी और गंभीरता से निपटाएंगे। प्रतियोगिता की तैयारी कर रहें लोग वर्तमान स्थिति को देखकर निराश न हो बल्कि प्रयास जारी रखें, भविष्य में सफलता अवश्य प्राप्त करेंगें। प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें। उधार दिया हुआ पैसा निकालने में भी सफलता हासिल होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अगर कोई व्यक्ति आपकी कुछ ज्यादा ही प्रशंसा कर रहा है, तो आपको थोड़ा सतर्क रहना चाहिए। नौकरी पेशा व्यक्तियों को भी धैर्य बनाकर रखना आवश्यक है क्योंकि उनके ऊपर काम का अधिक बोझ रहेगा। वाणी पर संयम रखें। किसी पर अधिक भरोसा ना रखें, खासकर रुपए-पैसे के मामलों पर। वाहन अथवा संतान की शिक्षा के लिए ऋण लेने की योजना बन सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

मन को प्रसन्न रखने के लिए धर्म कर्म के कार्य करें। परिवार के साथ समय अच्छा गुजरेगा। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को आज कठिन परिश्रम करना होगा। आपका जिद्दी स्वभाव आज परेशानी खड़ी करेगा। वाहन चलाते समय सावधानी रखें। किसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल जरूर करें। अभिभावक छोटे बच्चों की एक्टिविटी पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप प्रशासनिक अधिकारी से सम्मान प्राप्त कर सकते हैं। सामाजिक तौर पर व्यस्तता बढ़ सकती है। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। नौकरी पेशा व्यक्तियों के लिए भी समय संतोष कारक है। महिला वर्ग को अपने ससुराल पक्ष से किसी प्रकार की शिकायत रह सकती है। सेहत ठीक रहेगी फिर भी खानपान पर ध्यान बनाए रखें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyआज सतर्कता में चूक से बड़े नुकसान से सामना हो सकता है। रुपए पैसे के लेन-देन में सावधानी बरतें, धन फंस सकता है। चाहे व्यक्तिगत काम हो या प्रोफेशनल हर जगह अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन का प्रयास करें। कोई भारी वस्तु न उठाए चोट लग सकती है। बेरोजगारों के लिए दिन काफी शुभ रहेगा क्योंकि आपको नौकरी के कुछ अच्छे अवसर प्राप्त करेंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

जिस विषय के बारे में आप काफी दिनों से सोच रहे थे, उससे से संबंधित कोई खुश खबर आज आपको प्राप्त हो सकती है। पिता से वाद-विवाद टालें। आपका और उनका नजरिया अलग अलग होना, आपको या उनको गलत साबित नहीं करता। मानसिक स्तर पर कमजोर महसूस करेंगे। आप व्यस्त जीवन शैली से कुछ देर ब्रेक लेने की सोच सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अपने नए काम के लिए समय दें और आप देखेंगे कि कैसे समय करवट बदलता है। प्रॉपर्टी से जुड़े कानूनी दांवपेंचों की ओर भी ध्यान दें। बच्चों को छोटी-छोटी बातों पर डांट-फटकार लगाना उनके मनोबल में कमी ला सकता है। अपने गुस्से पर कंट्रोल करके शांति से काम लें। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। अपने कार्य को लेकर लघु यात्रा करनी पर सकती है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अपने उत्साह और पहचान से करियर के मामलों को खराब न होने दें। नवविवाहित व युवा युगल आपसी नजदीकी का आनंद उठाएंगे। किसी नये टेंडर के आवेदन के लिए कर सकते हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं। पड़ोसी अथवा किसी मित्र के साथ वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है। पाचन तंत्र कमजोर होने की वजह से गैस और एसिडिटी की समस्या बढ़ सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज आपके उत्साह में थोड़ी सी कमी नजर आ सकती है। करियर से संबंधित नए अवसर आपको प्राप्त होंगे ।आपको नये लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा। किसी नजदीकी मित्र के यहां धार्मिक समारोह में जाने का अवसर भी बनेगा। दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। अनावश्यक वस्तुओं पर धन खर्च करने से बचें। आप अपने स्वास्थ्य पर पर्याप्त ध्यान नहीं दे रहे हैं।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

एक साथ कई सारी बातों के विचार मन में उठने की वजह से आप अपना फोकस खो रहे हैं। अपने रिश्ते को संभालने और संवारने का समय है। जीवनसाथी को पूरा समय दें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। किसी अजनबी व्यक्ति की वजह से आपका मूड थोड़ा खराब हो सकता है। सोशल मीडिया तथा बाहरी लोगों के साथ अपना समय बर्बाद ना करें। गायों को गुड़-रोटी दें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyकाम को करते समय आपको जल्दबाजी करने से बचना चाहिए। परिवार के लोग आपसे ज्यादा उम्मीद रखेंगे। बड़ों के मार्गदर्शन से लाभ होगा। आपका स्वाभाव थोड़ा उग्र है लेकिन शांति से काम लें। किसी पुराने साथी से किसी बात को लेकर झगड़ा हो सकता है। रिस्क प्रवृत्ति के कार्यों में अत्यधिक नुकसान होने की संभावना है। इस समय फिजूलखर्ची भी बढ़ सकती है। प्रेम प्रसंगों में भी कुछ तनाव आ सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आप ऐसे दोस्त से मिल सकते हैं जिसके लिए आप लम्बे समय से खोज में थे। सांयकाल में कोई रुका हुआ कार्य पूरा होगा। स्वास्थ्य के प्रति सतर्क रहें। दूसरों को अपने ऊपर हावि होने की अनुमति न दें और ऐसी स्थिति से बचने के लिए सतर्क रहें। कुछ नए अनुभवों के लिए आपको तैयार रहना चाहिए। इस राशि के छात्रों के लिए दिन अन्य दिनों की अपेक्षा अच्छा रहेगा। अविवाहित जातकों के लिए सगाई के प्रस्ताव आ सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशियों के आगे यमराज भी झुकते है, स्वयं महादेव करते है इनकी सुरक्षा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button