राशिफल

राशिफल 14 जनवरी 2022 : आज ग्रह-नक्षत्र बना रहे अशुभ योग, इन जातकों के लिए दिन होगा थोड़ा कष्टकारी, लेकिन बाकी रहेंगे खुशहाल

Rashifal 14 January 2022 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 14 January 2022

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। यह दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आप खुद को कमजोर न समझें, खुद की भावनाओं को स्थिर करें और बाद में सोच-विचार करें। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा। आंखों से सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान देकर कार्य करें। आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। करियर सम्बन्धी कोई विशेष निर्णय करना चाहते हैं तो आज उपयुक्त समय है। ट्रांसपोर्ट करोपबरियों के लिए लाभ का समय है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज विचारों में बहुत अधिक क्रिएटिविटी रहेगी। नए-नए आईडिया दिमाग में आएंगे और उन पर अमल करना फायदेमंद भी रहेगा। साथ ही आप सकारात्मक और ऊर्जावान महसूस करेंगे। अंतर्मन की आवाज पर भरोसा करें, वह निजी व व्यावसायिक जीवन में सही दिशा में ले जाएगी। मनचाहा अवसर प्राप्त होगा, फिर भी वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ठीक से चर्चा करके काम को आगे बढ़ाएं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावनाएं हैं। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जिन बातों के कारण आपको तकलीफ का सामना हो रहा था, ऐसी बातों को पीछे छोड़कर आप अपने द्वारा बनाए गए उसूलों पर चलने की कोशिश करेंगे। भागीदारी में शुरू किया गया काम बीच में ही रोकना पड़ सकता है, कोशिश करें कि आपका संयम बना रहे। घर-परिवार में आनंद का माहौल रहेगा। मित्रों का सहयोग प्राप्त होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस समय किसी भी कार्य को जल्दबाजी की बजाय सहज तरीके से करने का प्रयास करें। कुछ अनुभवी और वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन में बहुत कुछ सीखने को मिलेगा। आज किसी पर भी पैसो से सम्बंधित विश्वास न करे। धोखा होने के आसार हैं। सरकारी कामों में कुछ लोगों से सहयोग मिलेगा, जिससे आपका काम समय पर पूरा होगा। काम के प्रति आपकी मेहनत और लग्न बढ़ेगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जो जिम्मेदारियां आपने उठाई हैं, उनको ठीक से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आप अपने किसी दोस्त से मिल सकते हैं। यह दोस्त आपकी काफी मदद भी करेगा। आपको खुद को सुनियोजित करना चाहिए। जो आप करना चाहते हैं उससे संबंधित हर पहलु पर ठीक से सोच-विचार कर लें। यात्रा करते समय अनजान व्यक्तियों से संपर्क ना बनाएं, कोई आपको भावनात्मक रूप से इस्तेमाल कर सकता है। व्यस्ततम दिनचर्या में से कुछ समय परिवार के लिए निकालना सबको खुशी देगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

तकनीकी क्षेत्र से जुड़े हुए लोगों का आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी पारिवारिक सदस्य के कारण तनाव मिल सकता है। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। आपको किसी पर भी बहुत सोच-समझकर ही विश्वास करना चाहिए नहीं तो आपको परेशानी उठानी पड़ सकती है। वित्तीय क्षेत्र के विशेषज्ञों के लिए आगे बढ़ने का अवसर है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

आज आपकी कुछ उम्मीदें पूरी हो सकती हैं। पुराने अच्छे कर्मों का फल भी आपको मिलेगा। सेहत को लेकर जरा सी भी लापरवाही न करें। अपने विरोधियों व आलोचकों पर ध्यान देने की बजाय अपने काम पर ध्यान दें, सफलता अवश्य मिलेगी। विद्यार्थियों को अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है। बेकरी आयटमों के कारोबारियों को लाभ की स्थिति मिल सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 14 January 2022 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : कपड़े बदलते समय सिक्कों का जेब से गिरना देता है इन संकटों का संकेत, अभी से हो जाईये सावधान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button