राशिफल

राशिफल 18 अप्रैल 2024 : आज इन जातकों पर रहेगी साईं बाबा की खास कृपा, मिलेगा मेहनत का पूरा फल, खुशहाल रहेगा दिन, लेकिन ये रहें थोड़ा सावधान

Rashifal 18 April 2024 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 April 2024

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज कुछ लोग आपकी ओर आकर्षित हो सकते हैं और आपकी बातों में रुचि भी लेंगे। किसी को उधार देने से बचें। व्यवसाय तथा धन के लिए आज का दिन मिलाजुला रहेगा। पेट संबंधी दिक्कतें होंगी, खान-पान का थोड़ा ध्यान रखें नहीं तो गैस विकार हो सकते हैं। आपको आगे बढ़ने और तरक्की करने के कई अवसर मिलेंगे। नौकरीपेशा जातकों को पदोन्नति की सौगात मिल सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

जो जिम्मेदारियां आपने उठाई हैं, उनको ठीक से पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। आपके बड़े भाई और पिता से वैचारिक मतभेद हो सकता है लेकिन वे आपका हित चाहते है। कार्यस्थल पर कुछ लोग आप की आलोचना करेंगे। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आप एकाग्रता से काम निपटाने की कोशिश करेंगे। आज उधार लेन-देन से आपको बचना चाहिए।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

दिन अनुकूल नहीं है। थोड़ा बचकर चलने की जरूरत है। संतान की मदद सुख को बढ़ाएगी। ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। शैक्षणिक मोर्चे पर लगातार प्रयास की वजह से कुछ खास व्यक्तियों का मार्गदर्शन आपको मिल सकता है। दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य की कमी की वजह से तनाव रह सकता है। एक दूसरे की भावनाओं का सम्मान करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आप अपने जीवन की परेशानियों को अपने संगी से साझा करना चाहेंगे लेकिन वो अपनी परेशानियों के बारे में बता के आपको और ज्यादा परेशान कर देंगे। चुनौतियों को स्वीकार करना आपके लिए उन्नति के मार्ग खोलेगा, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ अपने कार्यों के प्रति ध्यान केंद्रित रखें। अगर कोर्ट केस संबंधी कोई कार्यवाही चल रही है, तो उसका फैसला आपके पक्ष में होने की संभावना है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

छोटे पैमाने पर नया काम शुरू करने के लिए समय अच्छा है। आपके व्यवहार से कुछ लोग आज काफी प्रभावित होंगे। आपके बिगड़े हुए काम आज बनने के आसार हैं, साथ ही आपको अच्छा आर्थिक फायदा भी होगा। इसके अलावा पुराने किसी कोर्ट कचहरी के मामले में भी आपको सफलता मिल सकती है। नए लोगों से आपको शुभ काम में मदद मिल सकती है। आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyआज पारिवारिक जिम्मेदारियों का निर्वाह कर पाएंगे। पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। खर्च में काफी वृद्धि हो सकती है जो आपको तनाव में रख सकती है। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि चलने से चिंता रहेगी, परंतु आपकी समझदारी व सूझबूझ से समस्या का हल भी निकल जाएगा। किसी पड़ोसी अथवा संबंधियों के मामले में हस्तक्षेप ना करें। थोड़ी सी सावधानी और व्यवस्थित दिनचर्या आपको स्वस्थ रख सकती हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आपका पारिवारिक जीवन सुख-शांति से भरा रहेगा तथा आप इसका पूरा मजा उठा सकेंगे। आज विदेश यात्रा का आनंद लेंगे। मुखर होने के नाते आप अपने मन की बात पारिवारिक सदस्यों से कह पाएंगे। कामकाज के संबंध में दूर की यात्राएं संभव है। धन का निवेश करने के लिए आज का दिन उत्तम है। आज व्यापार के क्षेत्र में आपको लाभ होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

कुछ काम बनतेबनते बीच में ही अटक सकते हैं। परंतु इसका कारण आपकी एकाग्रता में कमी होना ही है। सुख साधनों पर बड़ा खर्च आज संभव है। यह दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा। लव पार्टनर से मुलाकात हो सकती हैं। आप खुद को कमजोर न समझें, खुद की भावनाओं को स्थिर करें और बाद में सोच-विचार करें। पैसों से संबंधित उतार-चढ़ाव नजर आएगा। आंखों से सम्बन्धी समस्या रह सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

ज्यादा पाने की लालच में कोई गलत कदम न उठाएं। आज किसी नतीजे पर पहुंचना आपको थोड़ा मुश्किल लगेगा। आज आपके लिए धन प्राप्ति का भी योग बन रहा है। घर का वातावरण शांत रहेगा। हो सकता है आप अपने परिजनों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर भी जाएं। जीवनसाथी के साथ रिश्ता प्रगाढ़ होगा। आपकी आपसी समझ बेहतर होगी। धन संबंधी मामलों में थोड़ा ध्यान रखें, आपका पैसा कहीं अटक सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

अटके काम पूरे होंगे। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होगी। अपने कार्य के प्रति आप समर्पित नहीं हैं ध्यान देकर कार्य करें। आज आपको व्यापार में नुकसान ज्यादा हो सकता है। कोई लाभदायक नजदीकी यात्रा होने के भी योग बन रहे हैं। करियर सम्बन्धी कोई विशेष निर्णय करना चाहते हैं तो आज उपयुक्त समय है। ट्रांसपोर्ट करोपबरियों के लिए लाभ का समय है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

किसी नजदीकी मित्र से मनमुटाव की स्थिति भी बन सकती है। अपने स्वभाव को सहज बनाकर रखें। किसी की मदद करने की कोशिश आपको परेशानी में डाल सकती है। घर के किसी पेंडिंग काम को आगे बढाने का समय आ गया है। धन की प्राप्ति होगी। परिवार में मांगलिक कार्य होने की संभावनाएं हैं। आप बड़ों का आदर-सत्कार करने में अग्रणी रहेंगे। स्वास्थ्य में छोटी-मोटी मौसमी परेशानियां बनी रहेंगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyआप के व्यवसाय से अन्य व्यापारी भी धन का लाभ ले पाएंगे। आप अपने रुके हुए कार्यों के पूरा होने के कारण प्रसन्न रहेंगे और आपका बोझ भी कम होगा, लेकिन आपको कार्यक्षेत्र में दूसरों के मामलों में पड़ने से बचना होगा,नहीं तो वह आपके सिर पर आ सकता है। नम्रता भरा व्यवहार बनाएं रखें, अहंकार की भावना से रखने से आपका नुकसान हो सकता है। आपका आर्थिक तौर पर सुधार तय है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 April 2024 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इन राशि के लोगों को नहीं पहनना चाहिए काला धागा, मंगल खोल देता है बर्बादी के रास्ते

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button