राशिफल

राशिफल 12 सितम्बर 2020 : भगवान शनि की कृपा से इन राशियों के जीवन में होगा शुभ परिवर्तन, बनेंगे सभी बिगड़ते काम

Rashifal 12 September 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 12 September 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आप को गलतफहमी हो सकती है जिसके चलते आपके रिश्ते में तनाव आ सकता है। विद्यार्थियों के लिए अपने भविष्य पर काम करने का समय है। अपने साथ काम करने वालों से थोड़े सावधान रहें, कोई नुकसान पहुंचा सकता है। घर के बदलाव संबंधी विषय पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आपका मन काफी खुश रहेगा और आपको पारिवारिक जीवन में भी हर्ष होगा। किसी काम के लिए अपनी ओर से पहल करने में संकोच न करें। बच्चों पर ज्यादा खर्च न करें। चोट व रोग से बचें। आज व्यवसाय के पैसे का लेंन देंन न करें। पुराने काम पूर्ण होने के आसार बन रहे है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

किसी पुराने मुद्दे पर भाइयों के साथ कुछ वाद-विवाद होने की आशंका बन रही है। बिजली से संबंधित कार्य पेंडिंग चल रहा हैं तो उसे जल्द ही ठीक करा लें। दूसरों के झमेले में हस्तक्षेप करने से दूर रहें। आपको घुटनों में दर्द हो सकता है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

कोई जरूरत से ज्यादा दिलचस्पी दिखा आपका ध्यान अपनी तरफ आकर्षित कर सकता है। आपका मन पूजा-पाठ में अधिक लग सकता है। घर में अधिक हस्तक्षेप करना परिवार के सदस्यों को नाराज कर सकता है। किसी प्रकार की चोट लग सकती है, सावधान रहें।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

काम को ज्यादा मेहनत और लगन से करना जरूरी है, किसी के जूठे दिलासे में न पड़ें। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। माता से किसी बात पर विवाद हो सकता है, वर्तमान समय में आपको शांत रहना चाहिए। दूसरों के लिए खराब नीयत रखना मानसिक तनाव का कारण बन सकता है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। धन लाभ के साथ खर्च का भी योग बन रहा है। बाहर का खाना कुछ दिनों के लिए त्याग दें। कुछ स्टूडेंट्स तनाव में रहेंगे। घर में किसी चीज की कमी महसूस करेंगे लेकिन आपकी इच्छा जल्द पूरी होगी।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

जीवन में कुछ अच्छे बदलाव होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। काम की अधिकता की वजह से तनाव रहेगा। बेरोजगार लोगों के लिए रोजगार के रास्ते खुल सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, किसी भी प्रकार की चिंता ना करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आप किसी भी व्यक्ति की तरफ उसके विचार और बात करने के तरीके से प्रभावित होंगे। किसी नजदीकी रिश्तेदार या मित्र से मामूली सी बात को लेकर मतभेद हो सकता है। पाचन प्रणाली में कमजोरी रहेगी। सुपाच्य और हल्का भोजन लें। कारोबार से संबंधित नए अवसरों की प्राप्ति हो सकती है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

महिलाएं अपने गहने जेवर संभाल कर रखें। निकट मित्र का व्यवहार दुःखी कर सकता है। आपके जीवन में आपको अनेक प्रकार के बड़े-बड़े परिवर्तन देखने को मिलेंगे। दिन का ज्यादातर समय दूसरों के काम में खर्च हो सकता है। चिड़चिड़ापन और पेट में जलन महसूस होगी।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। वाणी में कठोरता का प्रभाव रहेगा। किसी कारणवश आप झूठ का सहारा ले सकते हैं। स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन होगा।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

काम खत्म होने तक उसके परिणाम का डर आपको सताएगा, फिर भी का काम को बीच में छोड़ने की गलती ना करें। आज आपको सुख सुविधाओं की कमी भी खल सकती है। किसी के व्यवहार से स्वाभिमान को ठेस पहुंच सकती है। स्त्री वर्ग अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

दोस्तों से किसी खास विषय पर बातचीत होगी। घर की किसी महत्वपूर्ण वस्तु के खोने या चोरी होने की संभावना है। नए काम की शुरुआत या नई योजनाओं को लागू करने के लिए अच्छा समय है। शनि भगवान को काले तिल भेंट करें। आपके व्यवहार से कुछ लोग काफी प्रभावित होंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 12 September 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : इंसान को बर्बाद कर देती है शनि की साढ़े साती, बचने के लिए आज ही करें ये उपाय

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button