राशिफल

राशिफल 8 मार्च 2023 : आज इन जातकों के जीवन में आएगा नया मोड़, नए काम की शुरुआत होगी सुखद, भगवान गणेश की रहेगी कृपा दृष्टि, निवेश होगा लाभकारी

Rashifal 8 March 2023 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 8 March 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार के बुजुर्गों का आशीर्वाद प्राप्त होगा। कार्यक्षेत्र में कुछ चीजें रोमांचक रहेंगी। फाइनेंस से संबंधित कार्य करने वालों को पैसे देने से पहले जांच पड़ताल कर लेनी चाहिए अन्यथा पैसा फंस सकता है। आज आपका खर्च ज्यादा रहेगा, लेकिन आप चाह कर भी उसे टाल नहीं सकेंगे। नौकरी में आपको आज अच्छी सफलता मिलेगी।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज धैर्य और सूझबूझ से काम करेंगे तो सब ठीक होगा। आपको अनुशासित रहना चाहिए। युवाओं को बड़ों के प्रति आदर की भावना रखनी चाहिए। स्वास्थ्य में अचानक गिरावट आने की आशंका है। शाम के समय कुछ हंसी-खुशी भरा वक्त अपने बच्चों के साथ गुजारें। किसी धार्मिक कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिल सकता है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपके कार्यस्थल पर काफी अधिक कार्य का दबाव आप लोगों को काफी तनाव दे सकता है। आर्थिक कमजोरी के चलते जो कार्य पेंडिंग चल रहें थे, वह कार्य भी बनते हुए नजर आ रहें हैं। सेहत में आज महिलाओं को विशेष अलर्ट रहना होगा। आपके संपर्कों का दायरा बढ़ेगा और आप प्रभावशाली लोगों के साथ कुछ महत्वपूर्ण संपर्क भी स्थापित करेंगे।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

अकारण ही मन में कुछ उदासी जैसी स्थिति रहेगी। पैसे की उधारी संबंधी लेनदेन ना करें। फिजूलखर्च से बचें और निर्धारित काम समय पर पूरा करें। यदि आपको कोई नीचा दिखाने का प्रयास करता है तो उससे प्रभावित न हों खुद पर भरोसा रखें। अधिकारी सहयोग करेंगे। गायों को हरा चारा डालें। कठिन परिश्रम से लाभ होगा। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

आज आपको अच्छे अवसर मिल रहे हैं, उनका पूरा लाभ उठाएं। स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। अपनी किसी हॉबी अथवा हुनर को निखारने का प्रयास करें। कोई नया काम शुरू करने का मन बनाएंगे। आर्थिक कार्यों में ध्यान लगाने से मन शांत रहेगा। करियर को नई दिशा प्राप्त होगी, लेकिन जिस स्किल को आप सीखना चाह रहे हैं, उसमें बेहतर बनने के लिए और प्रयत्न करने होंगे।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपके कुछ काम पूरे हो सकते हैं। माता-पिता की मदद मिलेगी। पार्टनर से सहयोग लेने में संकोच न करें। सामाजिक सम्बन्धों का लाभ मिलेगा, आश्वासन प्राप्त होंगे। जरूरत के वक्त आपको दोस्तों का सहयोग मिलेगा। किसी रिश्तेदार की कोई बात आज आपको चुभ सकती है। मंगल कार्य भी सम्पूर्ण होंगे। पारिवारिक सुख प्राप्त होगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मान सम्मान बढ़ेगा, लव लाइफ में कुछ चेंजेस आ सकते हैं। पैसों से संबंधित चिंता कम हो सकती है। अपने खर्चों पर बारीकी से ध्यान देना होगा। निवेश संबंधी निर्णय पर टिके रहना आवश्यक होगा, तभी भविष्य में आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। आप सुखी वैवाहिक जीवन का आनंद लेंगे लेकिन आपके कुछ करीबी लोगों का स्वास्थ्य आपकी चिंता का कारण बन सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज का दिन थोड़ा चिंताजनक रहेगा। कार्यभार अधिक होने के कारण शारीरिक थकान और मानसिक तनाव बढ़ सकता है। आज किसी बात को लेकर मन में बेचैनी रहेगी। आपके दोस्त मदद करने के लिए हमेशा तैयार रहेंगे। बता दे कि आपका मन पूजा पाठ में लग सकता है और नौकरी में तरक्की मिलने के भी पूरे आसार है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

किसी खास व्यक्ति से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। कोर्ट व कचहरी के काम से छुटकारा मिल सकता है। अपना समय सकारात्मक चीजों में बिताएं। अपनी नकारात्मक भावनाओं और प्रवृत्तियों पर नियंत्रण रखें। आज समय पर आप अपनी जिम्मेदारी पूरी कर पाएंगे। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

यात्रा का कोई कार्यक्रम भी बना सकते हैं। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत हो सकती है। विवाद से क्लेश होगा इसलिए झगडे से बचे। संतान के स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट रहें। इस समय आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव लाने का प्रयास कर रहे हैं, वे आपके लिए फायदेमंद साबित होंगे। उतना ही काम या जिम्मेदारी लें, जिसको आप आसानी से पूरा कर सकें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। लोकप्रियता में वृद्धि होगी। बिजनेस में आर्थिक नुकसान हो सकता है। जातक बेवजह के क्रोध से बचें। माता के स्वास्थ्य सही रहेगा। वाहन बदलने की सोच रहे हैं तो अभी रुक जाएं। भाई- बहनों के साथ कुछ मतभेद हो सकता हैं। स्वास्थ्य के मोर्चे पर परेशान हो सकते हैं। माता-पिता का आशीर्वाद मिलेगा। अचानक लाभदायक यात्रा पर जा सकते हैं।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कार्यक्षेत्र में नया काम गंभीरता पूर्वक सोचने के बाद करें। किसी की कही-सुनी बातों पर विश्वास करने से आपको बचना चाहिए। प्रोपर्टी डीलिंग का काम करने वालों को कानूनी दांव पेच में सचेत रहना होगा। सरकारी काम में लापरवाही करने पर आर्थिक नुकसान हो सकता है। सेहत के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 8 March 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button