राशिफल

राशिफल 10 जून 2021 : आज का गुरूवार इन जातकों के लिए रहेगा अत्यंत लाभकारी, भगवान विष्णु की कृपा दृष्टि से होगी आय में बढ़ोतरी, लेकिन ये रहें सावधान

Rashifal 10 June 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 10 June 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

परिवार में किसी मांगलिक कार्य की योजना बनेगी। शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। निवेश करने से पहले वरिष्ठ की सलाह अवश्य ले। साफ शब्दों में कहा जाए तो पैसे को किसी की नजर लग सकती है इसलिए ज्यादा दिखावा ना करें। मनोरंजन के कार्यो में अधिक धन खर्च होने की संभावना है। अचानक किसी करीबी रिश्तेदार से गिफ्ट मिल सकता है। प्रभावशाली जातको से संपर्क बनेगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

आज किसी बात को लेकर काफी चिंतित नजर आ रहे हैं। आप बेकार का तनाव मत लीजिए। जरूरी कामों पर ध्यान देना होगा। प्रभावकारी व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। आप अपने जीवनसाथी के साथ दिल की बात शेयर कर सकते हैं। प्रेम जीवन व्यतीत कर रहे जातकों को रोमांस का अवसर मिलेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

परिस्थितियां अनुकूल है। अध्यात्म तथा अध्ययन संबंधी कार्यों में भी बेहतरीन समय व्यतीत होगा और मानसिक सुकून भी महसूस करेंगे। राजनैतिक तथा सामाजिक कार्यों में भी आपका योगदान रहेगा। अपना वर्चस्व बढ़ाने का यह उत्तम समय है। अगर आप नई जगह जाना चाहते है तो यह समय अनुकूल नहीं है। रिलेशनशिप से संबंधित बातों में संतुलन बनाए रखना जरूरी होगा।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आपके सभी रुके हुए कार्य आज प्रगति पर रहेंगे। आप अपने कामकाज में अच्छी सफलता हासिल करेंगे। जो लोग बिजनेस के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। उनके बिजनेस में विस्तार हो सकता है। बड़े भाई-बहनों के सहयोग से आपको अच्छा फायदा मिलेगा। आज आपकी कोई डील फाइनल हो सकती है। जिससे आपका मन काफी खुश रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyघर का माहौल शांतिपूर्ण रहेगा, परंतु जीवन साथी के साथ कोई हल्की-फुल्की नोक-झोंक संभव है। दिमाग में सकारात्मक विचारों का प्रवाह होगा जिससे आपको कार्य करने की ऊर्जा मिलेगी। किसी बात को लेकर चिंता बनी हुई है। उसका जल्द ही हल मिलेगा।  नौकरी पेशा वाले लोगों का ट्रांसफर होने की संभावना बन रही है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज का दिन रचनात्मक रहने वाला है। आप अपने शत्रुओं पर विजय हासिल करेंगे। कोई पुराना वाद विवाद सुलझ सकता है। आर्थिक रूप से आपको लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। आप अपनी बुद्धिमानी से अच्छा फायदा प्राप्त करेंगे। भाई बहनों के साथ चल रहे मतभेद खत्म होंगे। कार्यस्थल का वातावरण आपके पक्ष में रहेगा। बड़े अधिकारी जरूरी कामों में आपकी मदद कर सकते हैं।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज मन में कुछ चिंताएं बनी हुई हैं जिस कारण आपके काम में मन नहीं है।  मन में तरह-तरह के विचारों उठने के कारण किसी भी एक बात पर ध्यान बनाए रखना आपके लिए कठिन होगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा परंतु किसी-किसी समय अनिर्णय की स्थिति होने से चिडचिड़ापन आ सकता है। फिलहाल आप का एकमात्र लक्ष्य केवल आपका काम और करियर होना चाहिए।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

जो बात आपने ठान ली है, उन पर कायम रखने के लिए कोशिश करनी होगी। अपने ध्यान को विचलित ना होने दें। अपने खानपान पर काबू रखने की जरूरत है अन्यथा पेट से जुड़ी हुई परेशानियां उत्पन्न होने की संभावना नजर आ रही है। खर्चों में बढ़ोतरी हो सकती है, जिसके कारण आपका बजट प्रभावित होगा। किसी भी प्रकार के वाद-विवाद को बढ़ावा मत दीजिए। दोस्तों के साथ अच्छा समय व्यतीत करेंगे।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। यदि आप कहीं धन निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो सोच विचार करें। लड़ाई झगड़े से बचना होगा अन्यथा आप को नुकसान हो सकता है। भारी वाहन चालकों को अनुकूलता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज का दिन काफी कठिन नजर आ रहा है। किसी मामूली बात को लेकर वाद-विवाद होने की संभावना नजर आ रही है। भाई-बहनों के साथ आप ज्यादा से ज्यादा समय व्यतीत कर सकते हैं। कानूनी मामलों से दूर रहें। आज के दिन आपका स्वाथ्य बेहतर रहेगा। परिस्थिति सामान्य बनी हुई है लेकिन आपके मन में कई बातों के कारण तनाव और परेशानी रह सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyआज आपका कोई अपना आपको अचंभित कर सकता है। आज किसी भी काम को कल तक के लिए न टालें। व्यापार से जुड़े जातकों का आज आय से अधिक खर्च होने की संभावना है। ऑफिस के सहकर्मी और बड़े अधिकारी आपके कार्य से संतुष्ट और खुश रहने के योग बन रहे हैं। आपकी रचनात्मकता को सराहा जाएगा। अपनी योजनाओं को सीक्रेट रखें, कोई कर्मचारी फायदा उठा सकता है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

किसी ऐसे बदलाव के पीछे न भागे जिसमें आपकी मुश्किलें छुपी हुई हो। माता या भाई-बहनों से मतभेद होने की संभावना है। काफी समय के बाद किसी पुराने दोस्त या चाहने वाले से आपकी बात हो सकती है। कोई पुराना लेनदेन जो आप भूल ही चुके थे उसका आपको आज लाभ मिलेगा। स्वास्थ्य में कुछ गिरावट हो सकती है। रुके हुए कामों की शुरुआत होगी। जल्दबाजी आपका नुकसान करा सकती है। पेट और स्किन से जुड़े रोग हो सकते हैं।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 10 June 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : नौकरी में चाहिए सफलता तो घर की इस दिशा में लगाएं दौड़ते हुए 7 घोड़ों की तस्वीर, जल्द होने लगेगी तरक्की

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button