राशिफल

राशिफल 7 अक्टूबर 2021 : आज इन जातकों के लिए हो सकता है जॉब और बिजनेस दोनों घाटे का सौदा, बढ़ सकती है धन सम्बन्धी परेशानी, लेकिन ये रहेंगे मालामाल

Rashifal 7 October 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 7 October 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आपकी मेहनत आपको उम्मीद से ज्यादा मीठा फल देगी। व्यर्थ में धन खर्च हो सकता है। परिवार में किसी आयोजन को लेकर चर्चा होगी। काम को बेहतरीन तरीके से करने के लिए किसी की मदद लेना पड़ सकती है। खुद को लक्ष्य से भटकने न दें। अपने रूठे हुए लवमेट या जीवनसाथी को मनाने के लिए कोई चीज गिफ्ट कर सकते हैं। एचआर विभाग वालों के लिए अनुकूलता रह सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

किसी रिश्तेदार के स्वभाव या व्यवहार के बारे में आपको कुछ बातें समझ आ सकती हैं। धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। अपने से बड़ों का सम्मान करें। जीवन साथी किसी बात को लेकर क्रोधित हो सकता है, चर्चा करते समय अपशब्द का प्रयोग बिल्कुल न करें। स्वास्थ्य में भी कुछ उतार-चढ़ाव आएगा। हड्डियों में दर्द की शिकायत हो सकती है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज आपको जिस खुशी की तलाश थी, वो हासिल होने वाली है। आत्म विश्लेषण और आत्ममंथन करके अपने व्यक्तित्व में निखार लाएंगे। आपको कोई तोहफा या सरप्राइज मिल सकता है। मानसिक तनाव संभव है। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित परेशानी रह सकती है। बकाया लोन है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज लेन-देन में विवाद गहरा सकते हैं। कार्य की अधिकता सेहत पर असर डाल सकती है। आर्थिक मामलों में हाथ तंग रहेगा। गैर जरूरी खर्चों से परहेज करें। खुद को साबित करने के लिए और मेहनत करने की जरूरत है। जल्दबाजी में किए गए काम गलत हो सकते हैं। पति-पत्नी के संबंधों में इगो की स्थिति बन सकती है। खांसी जुकाम और वायरल बुखार होने की आशंका है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

बड़ी मात्रा में पैसा हाथ में आने से आप संतुष्टि महसूस करेंगे। ऑफिस में जूनियर नाराज हो सकते हैं। यह समय आपके लिए अच्छा साबित होगा। वैवाहिक संबंधों में मधुरता आएगी। कुछ लोग आपका नुकसान करने की कोशिश करेंगे सावधानी रखें।  घर-परिवार को प्राथमिकता देना घर का वातावरण मधुर बनाकर रखेगा। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrologyनए कार्य की शुरुआत के लिए आज दिन अति उत्तम है। घर का माहौल ठीक रहेगा। विदेश जाने की योजना बना रहे हैं तो आज इस पर अमल न करें। क‍िसी पुराने म‍ित्र से हुई मुलाकात आपके ल‍िए कोई शुभ समाचार ला सकती है। कार्यक्षेत्र में मेहनत-लगन से कार्य करें आपको लाभ म‍िल सकता है। यूरिन से संबंधित समस्या रह सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

कोई व्यक्ति भावनात्मक तौर पर आज आपका समर्थन कर सकता है। कोई भी नयी परियोजना शुरू करने से पहले उनकी राय भी जान लें। बैंक या निवेश संबंधी किसी काम में गड़बड़ होने से मन में झुंझलाहट रहेगी। पारिवारिक संबंध मधुर रहेंगे। प्रेम संबंधों में किसी प्रकार की गलतफहमी हो सकती है। अपने खान-पान व दिनचर्या को संयमित रखें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

किसी काम में अगर बाधा आ रही है तो कुछ वक्त तक रुकना फायदेमंद होगा। संभव हो तो घर के बुजुर्ग व्यक्ति के साथ थोड़ा समय बताएं वे आपको कोई नया तरीका बता सकते है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई के प्रति पूरी तरह एकाग्रचित्त रहेंगे।  नेतृत्व करने का अवसर करियर को नई दिशा देगा। फैशन डिजाइनरों को अच्छा अवसर मिल सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज किसी भी काम में आपको मेहनत ज्यादा करनी पड़ सकती है। सार्वजनिक और भीड़ भरे स्थानों पर अपना बचाव रखें। जिन बातों को आप बदल नहीं सकते उन बातों से दूर ही रहें। बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद व सहयोग आपके लिए भाग्योदय दायक रहेगा।  घर के रखरखाव या नवीनीकरण संबंधी योजनाएं बनेगी। कोई मनपसंद उपहार भी मिल सकता है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रोजगार क्षेत्र में कुछ अवरोधों के बावजूद सफलता अवश्य मिलेगी। कामकाज के मामलों को सुलझाने के लिए अपनी होशियारी और प्रभाव का इस्तेमाल करें।  किसी प्रिय बंधु से मेलजोल होगा। बाहर घूमने के लिए समय मिलेगा। नए काम की प्लानिंग बन सकती है। मानसिक शान्ति तो रहेगी। लेकिन स्वभाव में चिड़चिड़ापन भी रहेगा। अपनी फाइलें और कागजात को बहुत अधिक संभालकर रखने की जरूरत है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

आप परिवार की शक्ति का स्तंभ बनकर खड़े रहेंगे। पार्टनर की जिद के आगे झुकना होगा। यात्रा करते समय सेहत का ध्यान रखें। अनावश्यक चिन्ताओं में फंसने से बचें। अपने काम का श्रेय किसी और को मिलने की वजह से थोड़ी नाराजगी महसूस होगी। घर में अनुशासन पूर्ण वातावरण रहेगा। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अपने आहार पर नियंत्रण रखें और चुस्त-दुरुस्त रहने के लिए नियमित व्यायाम करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyखुद की गलतियों का एहसास होने के बाद तुरंत बदलाव लाने की कोशिश करें। अपयश का डर रहने की वजह से आत्मविश्वास की कमी महसूस होगी। अटका हुआ पैसा मिलने की वजह से आर्थिक की चिंता दूर होगी। विद्यार्थियों को ज्यादा मेहनत करने की जरूरत हैं सफलता निश्चित है सिर्फ लापरवाही न बरतें। परिजनों का प्रेम व सहयोग मिलेगा। आत्मिक शांति का अनुभव करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 7 October 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : दूध का उबलना, जलना या गिरना शुभ होता है या अशुभ, ये होता है संकेत

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button