खबरेंदिलचस्प

इतनी बड़ी उम्र में खुद को इतना फिट कैसे रखते हैं पीएम मोदी, जानिए उनका वर्कआउट रूटीन

Narendra Modi Fitness Tips : हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंदर मोदी (Narender Modi) से तो आजकल हर कोई वाकिफ है। जिन्होंने इतनी बड़ी सफलता हासिल की है। लेकिन आज अपनी मेहनत के बल पर प्रधान मंत्री बने जोकि एक बहुत बड़ी सफलता है। आप अक्सर एक बात सोचते होंगे की इतनी उम्र होने के बावजूद भी मोदी इतने फिट और स्वस्थ कैसे है आपने अक्सर उन्हें लोगो को अनेक कार्यक्रमों के माध्‍यम से लोगों को स्‍वास्‍थ्‍य के प्रति जागरूक करते हुए सुना होगा।

अंतर्राष्‍ट्रीय योग दिवस, खेलो इंडिया, फिट इंडिया मूवमेंट और अन्य ऐसे कई मौकों पर नरेंद्र मोदी स्वास्थ्य के बारे में बताते रहते है। सिर्फ देश को ही नहीं अपने साथी मंत्रियो को भी समय समय पर हेल्थ के बारे में जानकारी देते रहते है। मोदी का मानना है की अगर हमारा शरीर स्वस्थ होगा तभी हमारा दिमाग अच्छे से काम कर सकता है और हम जो चाहे वो मुकाम हासिल कर सकते है। इसलिए अपने आपको फिट रखना जरुरी है ताकि हम बीमारियों से बचे रहे और अपना कीमती समय देश की उन्नति में लगा सके।

पीएम मोदी का फिटनेस टिप्‍स  Narendra Modi Fitness Tips :

Narendra Modi

नरेंद्र मोदी अपने साक्षात्कार में बताते हैं की उन्हें सादा भोजन पसंद है। खाने में खिचड़ी उनकी पसंदीदा है। वे तले भुने खाने से परहेज करते है। जयादा मिर्च मसलो से युक्त भोजन का सेवन वे बिलकुल भी नहीं करते और बाहर के खाने की चीजो से दूर रहते है। वे रोजाना योग और एक्सरसाइज करते है। उनका कहना है की, उनकी ये इच्छा है की वे आखरी सांस तक सवस्थ रहे। उनको कभी कोई बीमारी न हो। नरेंदर मोदी हमेशा गुनगुना पानी पिते है। ठन्डे पानी से वे परहेज रखते है। उनका मानना है की ठंडा पानी हमारे स्वास्थ्य के लिए सही नही है।

योग और एक्सरसाइज :

Narendra Modi

मोदी हमेशा अपने दिन की शुरुआत योग और एक्सरसाइज से करते है। आपने उनकी फिटनेस वीडियो सोशल मीडिया पर जरूर देखी होंगी। वे समय समय पर अपनी फिटनेस वीडियो डालते रहते है ताकि लोग उनसे कुछ सीख ले, और स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहे। 21 जून को योग दिवस से पहले, स्वास्थ्य से सम्बंधित कई वीडियो ट्वीट किए थे, जिसमें खुद को एनिमेटेड आसन करते हुए दिखाया था। योग करने से सिर्फ हमारा शरीर ही नही मन भी स्वस्थ रहता है। योग को अपनी दिनचर्या में जरूर शामिल करे। योग और ध्यान मांसपेशियों की ताकत बढ़ाने से लेकर तनाव और अनिद्रा को दूर करने में मददगार है।

नंगे पैर चलना :

Narendra Modi

कई वीडियो मोदी को आपने नंगे पैर चलते हुए देखा होगा नंगे पैर चलने को फुट रिफ्लेक्सोलॉजी कहा जाता है। पैर रिफ्लेक्सोलॉजी पैरों के तलवों पर एक्यूप्रेशर बिंदुओं को मालिश करने और उत्तेजित करने के लिए बनाया गया व्यायाम है। फुट रिफ्लेक्सोलॉजी अनेक तरह के स्वास्थ्य लाभ होते है जिसमे रक्तचाप को कम करना, तनाव से राहत, रिफ्लेक्स पॉइंट और महत्वपूर्ण ऊर्जा को बढ़ावा देना शामिल है। इसलिए मोदी नंगे पैर चलते है ताकि वे इन सब बीमारियों से बच सके और एक लम्बा और स्वस्थ जीवन जी सके।

सर्दी-जुकाम के लिए अपनाते है घरेलू उपाय : Narendra Modi Fitness Tips

कुछ समय पहले मोदी और अक्षय कुमार के बीच एक सवांद हुआ था जिसमे मोदी ने में अनेक खुलासे किये थे। जिसमे उन्होंने बताया की जब भी मुझे कोई सर्दी जुकाम जैसी सामान्य बीमारी होती है तो वे उनके लिए घरेलू उपाय ही अपनाते है। उन्होंने बताया की जब भी उन्हें जुकाम होता है तो वे गर्म पानी पिटे है और फास्टिंग करते है। सरसो का गुनगुना तेल भी नाक में डालते है, जिससे जुकाम जल्दी ठीक होता है। त्‍वचा की देखभाल के लिए वे कैस्‍टर ऑयल का इस्‍तेमाल करते है। कैस्‍टर ऑयल से त्वचा चमकदार बनती है और त्वचा सम्बन्धित बीमारी होने का खतरा काम हो जाता है।

फिट इंडिया मूवमेंट से बताया फिट रहने का मूल मंत्र :

Narendra Modi

स्वास्थ्य ही धन है ये तो आपने कई बार सुना होगा यह बात बिल्कुल सच भी है। क्योंकि स्वास्थ्य की कोई कीमत नहीं लगाई जा सकती। आपको पता होगा की प्रधानमंत्री मोदी ने 29 अगस्‍त को फिट इंडिया मूवमेंट का आगाज किया था। उन्होंने बताया की फिट इंडिया मूवमेंट करीब चार साल तक चलाया जाएगा। हर साल इसके विषय बदल दिए जायेंगे जैसे पहले साल शारीरिक फिटनेस, दूसरे साल खाने की आदतें, तीसरे साल पर्यावरण अनुकूल जीवन शैली और चौथे साल रोगों से दूर रहने के तरीको के बारे में लोगो को जागरूक किया जायेगा। हमारा मिशन है की सभी लोग निरोगी रहे और देश के विकास और उन्नति के साझेदार बने। ताकि हमारा देश आगे बढे और उन्नति के द्वार खुले।

यह भी पढ़े : मोदी सरकार के अब तक के 5 सबसे बड़े फैसले, जिनके बदौलत दुनिया में बदल गयी भारत की तस्वीर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button