राशिफल

राशिफल 6 मई 2023 : आज भगवान शनि की कृपा दृष्टि से ये जातक होंगे मालामाल, आर्थिक मामले रहेंगे सुखद, लेकिन इन पर रहेगा विपरीत चाल का असर

Rashifal 6 May 2023 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 May 2023

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपको कई स्रोतों से लाभ मिलने की उम्मीद हैं। चीजें आज आपके मुताबिक नहीं होंगी, ऐसे में निराश होने और किस्मत को कोसने से कोई फायदा नहीं है। इससे आप अपना कीमती वक़्त ही बर्बाद करेंगे। बेहतर होगा आप अपनी सोच सकारात्मक रखें। संचित कोष में वृद्धि होगी। जल्दबाजी में काेई निर्णय ना लें काेई भी निर्णय करने से पहले दस बार साेचना जरूरी है। घूमने-फिरने और मनोरंजन में धन का खर्च होगा।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

केवल सोच-विचार करते रहने से परिस्थिति आपकी बदलने वाली नहीं है, इस बात का एहसास आपको होगा। मेहनत करने की तैयारी करनी होगी। वैवाहिक संबंधों में सुधार लाने के लिए आपसी सहयोग जरूरी है। अपनी दिनचर्या को संयमित रखें। साझेदारी के व्यवसाय में कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय ना ही लें तो अच्छा है। सरकारी पक्ष से जितना सहयोग चाहते हैं, उतना मिलने में बाधा है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जीवनसाथी के साथ आज का दिन बहुत ही अच्छा गुजरने वाला है। ऑफिस में साथ काम करने वाले लोगों से कोई अच्छी सलाह मिल सकती है। आज आपको ऐसा ज्ञान प्राप्त करने का अवसर मिलेगा जिससे आपको लाभ होगा। किसी वरिष्ठ परिजन से संबंधित परेशानी रह सकती है। बकाया लोन है तो उसे जल्द से जल्द चुकाने की कोशिश करें। भावनाओं पर पर्याप्त नियंत्रण रखें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

यह समय किसी भी तरह का व्यवसायिक निवेश करने के लिए अनुकूल नहीं है। करियर तथा कार्य क्षेत्र में बेहतरी के लिए आप के अथक प्रयास सफल रहेंगे। शेयर, तेजी मंदी आदि जैसे कार्यों में सावधानी बरतें। आपकी फिसली हुई जुबान आपके रिश्तों में कड़वाहट बढ़ा सकती है। सामुदायिक और साझेदारी के कार्य सुचारू रूप से आगे बढ़ेंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज शत्रु और प्रतिस्पर्धियों की भावनाओं के साथ आप की भावनाओं का संघर्ष होगा। आपको सोच-समझकर ही अपनी बात को किसी के सामने रखना चाहिए। पैतृक संपत्ति से आपको मुनाफा हो सकता है। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकता है। आप अपने काम करने के तरीकों से लोगों को प्रभावित करेंगे। माता के सहयोग से आपकी सभी समस्याओं का निवारण होगा।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

कार्यक्षेत्र में आपको कुछ सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकते हैं। अपने सभी काम सफलतापूर्वक पूरा करेंगे। आज आप काम में कोई बड़ी उपलब्धि हासिल कर सकते हैं। आपके प्रतिद्वंद्वी आज आपकी प्रतिस्पर्धा में खड़े नहीं हो पाएंगे। जीवनसाथी के कारण आपको लाभ होगा। कोई नया काम हाथ में लेने से पहले सोच-विचार कर लें तो बेहतर है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस समय ग्रह स्थितियां उत्तम बनी हुई है। आपके बढ़ते रुतबे को देखकर लोग आपसे संबंध स्थापित करना चाहेंगे। गलत संगत वाले लोगों से दूर रहें इसमें आपकी भलाई है। आप कई बार बातों को लेकर तनाव में आ जाते है इसलिए शांत रहें। व्यायाम पर ध्यान दें और स्ट्रेस लेने से बचें। सुस्ती की अधिकता रह सकती है। कारोबार और परिवार में सामन्जस्य स्थापित होगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज अगर जरूरी ना हो तो निवेश ना करें। मित्रों पर ज्यादा भरोसा ना करें। प्रभावशाली और महत्वपूर्ण लोगों से परिचय बढ़ाने के लिए सामाजिक गतिविधियां अच्छा मौका साबित होंगी। अपने प्रिय से दूर होने के बावजूद आप उसकी मौजूदगी महसूस करेंगे। पति-पत्नी में आपसी सामंजस्य का भाव बना रहेगा। व्यायाम, योगा जैसी गतिविधियों को नियमित रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

जिन लोगों से आपकी मुलाकात कभी-कभी ही होती है, उनसे संपर्क करने के लिए आज का दिन बढ़िया है। सेहत के मामले में आप बेहतर महसूस करेंगे। आपकी दोस्ती आपके मित्र के लिए बहुत लाभदायक सिद्ध होगी और भविष्य में वो भी आपकी मदद को तैयार रहेगा। जीवनसाथी आपको कोई खुशखबरी भी दे सकते है। किसी बुजुर्ग की मदद करने से आपको लाभ होगा।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आज आपके अटके काम पूरे होंगे। नए संपर्कों का लाभ मिलेगा। दूसरों के प्रति मन में ईर्ष्या कि भावना नहीं रखनी चाहिए। विरोधी पक्ष परास्त होगा। आत्मबल में वृद्धि होगी। कई कार्यों कि जिम्मेदारी आपके कंधों पर आ सकती है जिसके लिए आपको आज तैयार रहना होगा। प्रेम संबंधों में सफलता मिलेगी। लव पार्टनर से संबंध अच्छे बनेंगे। समय साथ बीतेगा। परिजनों के साथ मतभेद ना हों, इसका ध्यान रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

नौकरी में आपका प्रभाव बढ़ेगा। व्यापारियों को आज असामान्य रूप से उच्च लाभ मिलेगा। आपके व्यावसायिक साझेदार की बुद्धिमत्ता आपको लाभ प्राप्त करने में मदद करेगी। जो लोग नौकरी में हैं उन्हें कड़ी मेहनत करनी होगी। आज का दिन आपके लिए जोश और उत्साह से भरा रहेगा, परिवार और दोस्तों का साथ मिलने से आत्मविश्वास मजबूत होगा।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrologyमहिलाएं जरूरी वस्तुओं की खरीदारी करेंगी। आज कुछ गलतफहमियां पैदा हो सकती हैं इसलिए सावधान ही रहें। अपने विचारों को स्पष्टता से अभिव्यक्त करें और साथ ही दूसरे व्यक्ति की बात को भी ध्यान से सुन कर समझने की कोशिश करें। अगर आप व्यवसाय में किसी नये पार्टनर को शामिल करने पर विचार कर रहे हैं तो उससे कोई भी वादा करने से पहले आप सभी तथ्य भली भांति जाँच लें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 May 2023 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button