बॉलीवुड

मलाइका अरोड़ा का मॉर्निंग रूटीन है बेहद खास, 48 की उम्र में परफेक्ट बॉडी का ये है सीक्रेट

बॉलीवुड एक्‍ट्रेस मलाइका अरोड़ा अपने फिटनेस के लिए काफी जानी जाती हैं। मलाइका 48 साल की हैं, लेकिन उनकी फिटनेस और टोन्‍ड बॉडी किसी को भी हैरान कर देती है। वे फिटनेस फ्रीक हैं और खुद को फिट रखने के लिए काफी मेहनत करती हैं। यही नहीं, वो अपनी डाइट और डेली रुटीन को भी कड़ाई से फॉलो करती हैं और वेट एक्‍सरसाइज के अलावा योग, मेडिटेशन आदि भी फॉलो करती हैं. मलाइका अक्‍सर अपने इंस्‍टाग्राम अकाउंट पर वर्कआउट और डाइट से संबंधित पोस्‍ट शेयर करती रहती हैं और अपने फिटनेस व डाइट पर खुलकर बात करती हैं। वैसे 48 की उम्र में मलाइका अरोड़ा की फिटनेस वाकई में तारीफ के काबिल है। हालांकि, अपनी टोन्ड बॉडी के लिए मलाइका अरोड़ा खूब मेहनत करती हैं। परफेक्ट फिगर और अपनी खूबसूरती के लिए उन्हें किसी भी तरह का समझौता करना बिल्कुल भी पसंद नहीं है।

ये है मलाइका के फिटनेस का राज :

मलाइका अरोड़ा खुद को स्लिम-ट्रिम रखने के लिए जिम में घंटों एक्सरसाइज कर पसीना बहाती हैं। अक्सर मलाइका अरोड़ा जिम से बाहर निकलती हुई स्पॉट की जाती हैं। वहीं अपने सोशल अकाउंट पर भी वह कई बार एक्सरसाइज करती हुई तस्वीरें और वीडियोस अपलोड करती हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह डायट प्लान भी फॉलो करती हैं। मलाइका अरोड़ा सभी चीजें सीमित मात्रा में खाती हैं।

योग से करती हैं दिन की शुरुआत :

मलाइका अपने दिन की शुरुआत योग से करती हैं। उसके बाद आउटडोर एक्‍सरसाइज करना उन्‍हें पसंद है। वे रोज 1 घंटा एक्‍सरसाइज करती हैं। इसमें उन्‍हें वॉक करना भी पसंद है। वे बताती हैं कि वॉक करने से पैरों के साथ-साथ पूरी बॉडी में टोनिंग आती है।

मलाइका अरोड़ा का डाइट प्लान :

मलाइका बताती हैं कि वो कोई फिक्‍स डाइट चार्ट फॉलो नहीं करती बल्कि वो हर वो चीज खाती हैा जो उनकी बॉडी और माइंड डिमांग करता है।  हालांकि, उन्‍हें हेल्‍दी चीजें खाना पसंद है. वे ऑयली, फास्‍ट फूड और मैदे की चीजों को अवॉइड करती हैं।  इसके अलावा, ब्रेकफास्ट में ताजे फल, पोहा, इडली, उपमा  या मल्टीग्रेन टोस्ट के साथ अंडे का सफेद हिस्‍सा लेती हैं, जबकि स्नैक्स में फ्रेश फ्रूट जूस, ब्राउन ब्रेड टोस्ट और एग व्हाइट खाना पसदं है। लंच में वे रोटी, चावल, सब्जी, चिकन और स्प्राउट्स खाती हैं। डिनर में मलाइका स्टीम्ड वेजिटेबल के साथ सलाद और सूप लेना पसंद करती हैं। कभी-कभी वे बिरयानी भी खाना पसंंद करती हैं।

यह भी पढ़ें : भोलेनाथ के परम भक्त हैं बॉलीवुड के ये सितारे, सारा अली खान से लेकर कंगना रनौत तक नाम हैं शामिल

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button