राशिफल

राशिफल 9 दिसंबर 2020 : आज से इन जातकों के बुरे दिन होने वाले है खत्म, भगवान गणेश की असीम कृपा से फलीभूत होंगे सभी घरेलू कार्य, मिलेगी बरकत

Rashifal 9 December 2020 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 9 December 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

सबसे पहले अगर हम मेष राशि वालों की बात करे तो इस राशि के लोगों को कोई भी काम जल्दबाजी में नहीं करना चाहिए। जी हां लापरवाही की वजह से काम खराब हो सकता है, इसलिए धैर्य से काम करे। इसके इलावा आज आप धार्मिक कार्यों में व्यस्त रहेंगे और सामाजिक स्तर पर आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। आज के दिन ज्यादा खर्च करने से जरूर बचे।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में काफी सुधार होगा और किसी दूसरे व्यक्ति की बातों में आने की गलती न करे। परिवार में सुख शांति का माहौल बना रहेगा और किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना काफी लाभकारी साबित होगा। जहाँ एक तरफ दाम्पत्य जीवन में खुशियां बनी रहेंगी, वही दूसरी तरफ स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

इस राशि के लोगों का कोई महत्वपूर्ण काम आज पूरा हो सकता है, इसलिए पूरी ऊर्जा के साथ मेहनत करते रहे। इसके इलावा नयी जगह पर किसी चीज की खरीददारी करने से नुक्सान हो सकता है और नौकरी के क्षेत्र में उन्नति हासिल होगी। स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहने की जरूरत है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

बता दे कि इस राशि वालों का आज का दिन थोड़ा खर्चीला हो सकता है और पति पत्नी के संबंधों में तकरार हो सकती है। इसके साथ ही कार्य के क्षेत्र में आपको कुछ मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है, जिसके कारण आप थोड़ा निराश महसूस करेंगे। स्वास्थ्य का ध्यान रखे, क्यूकि गले से संबंधित दिक्कत हो सकती है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrology

इस राशि के लोगों को परिवार और काम के बीच संतुलन बनाएं रखने की जरूरत है और दाम्पत्य जीवन में उतार चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। इसके इलावा किसी के व्यव्हार से स्वाभिमान को ठेस पहुँच सकती है और अविवाहित लोगों को विवाह के अवसर मिल सकते है। स्वास्थ्य को लेकर सावधान रहे, क्यूकि रक्त विकार होने के योग है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

बता दे कि इस राशि में जो लोग नौकरी की तलाश कर रहे है, उन्हें नौकरी मिलने के योग बन रहे है। हालांकि प्रेम प्रसंगों से दूर रहे, नहीं तो पारिवारिक जीवन का संतुलन बिगड़ सकता है। किसी अनजान व्यक्ति पर जरूरत से ज्यादा यकीन न करे और गुस्से पर नियंत्रण रखे, क्यूकि आज किसी से बहस हो सकती है।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

इस राशि के लोगों के लिए किसी नयी चीज को खरीदना फायदेमंद रहेगा और आज आपको कई मामलों में किस्मत का साथ मिलेगा। इसके इलावा किसी महिला वर्ग की तरफ से आज आपको गिफ्ट मिल सकता है, जिससे आपका मन खुश होगा। इसके साथ ही विद्यार्थियों को अपनी मेहनत के अनुसार फल प्राप्त होगा और स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

इस राशि के लोगों के लिए आज का दिन सामान्य रहेगा। हालांकि आज के दिन को दोस्तों से मिलने जुलने में व्यर्थ न करे और सोना चांदी के बड़े व्यापारियों को अच्छा धन लाभ हो सकता है। जीवनसाथी को सहयोग देने से रिश्ते में मधुरता आएगी।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में सुधार होगी और स्वास्थ्य भी बढ़िया रहेगा। हालांकि काम के मामले में आज का दिन कमजोर रह सकता है, इसलिए ज्यादा मेहनत करने की जरूरत पड़ेगी। बता दे कि नजदीकी रिश्तेदारों के साथ वाद विवाद हो सकता है, लेकिन फिर भी अपनी दिनचर्या को व्यवस्थित बनाएं रखना जरूरी है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

इस राशि के लोगों को आज के दिन ऊर्जा की कमी महसूस हो सकती है और नौकरी या काम काज से जुड़े कई विकल्प भी आज आपको हासिल हो सकते है। जहाँ एक तरफ आज आपको आर्थिक लाभ हो सकता है, वही दूसरी तरफ बेकार का खर्च करने से नुक्सान भी हो सकता है। हालांकि दाम्पत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी, लेकिन आँखों से संबंधित समस्या हो सकती है।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

इस राशि के लोगों का आज का दिन व्यस्तता से भरा हो सकता है और अचानक मन में कई बदलाव आ सकते है, जो आपके लिए फायदेमंद ही साबित होंगे। इसके इलावा सार्वजनिक और भीड़ वाली जगह से दूर रहे। अगर किसी कार्य का परिणाम न निकले तो निराश होने की जरूरत नहीं है, क्यूकि बाद में अच्छा परिणाम जरूर हासिल होगा। इसके साथ ही शांतिपूर्वक तरीके से समस्या को सुलझाने का प्रयास करते रहे।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

इस राशि के लोगों को आज के दिन सोच समझ कर बोलने की जरूरत है और आज के दिन आपका जीवनसाथी अपमानित महसूस कर सकता है। बता दे कि विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई की तरफ ध्यान देने की जरूरत है और आर्थिक स्थिति के मामले में आज का दिन काफी अच्छा रहेगा।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 9 December 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली व राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : सूर्यास्त के समय भूलकर भी ना करे ये गलतियां, माँ लक्ष्मी होती है नाराज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button