अध्यात्म

किसी भी इंसान की इन आदतों की वजह से भाग्य नहीं देता है उसका साथ, महालक्ष्मी भी हो जाती है नाराज

आदतें एक दिन में नहीं बनतीं, इन्हें बनाने में कई दिनों का वक्त लगता है लेकिन एक बार अगर किसी चीज की आदत लग जाए तो इसे खत्म करना बहुत मुश्किल होता है। आदतें हमारी जिंदगी का हिस्सा होती हैं। कई बार आदतों के जरिए इंसान की पहचान भी होती है। हर इंसान की अलग-अलग आदतें होती हैं जो कि अच्छी बुरी दोनों हो सकती हैं।

जैसे किसी को शुभ सबसे पहले उठकर चाय के साथ हमेशा कोई मिठाई खाने की आदत होती है या फिर बैठने के बाद बात करते हुए लगातार पैर हिलाने की आदत, लेकिन क्या आपको पता है कि आपकी कई आदतें आपके भविष्य के बारे में बताती हैं। हम आज इस आर्टिकल के माध्यम से आपको इन्हीं आदतों के बारे में बताएंगे जो आपके अच्छे या बुरे भविष्य के बारे में बताती हैं। तो फिर आइये जानते है कौन कौन सी वो आदते है..

घर का गंदा बाथरूम :

हमारे घर में नहाने या अन्य क्रियाओं के बाद बाथरूम को गंदा छोड़ देने की आदत या फिर बाथरूम में गंदे कपड़े फैलाने की आदत जन्मकुंडली में चंद्रमा की स्थिति को कमजोर बनाती है। इस आदत की वजह से कॅरियर में नुकसान उठाना पड़ सकता है।

पैर जमीन पर घसीटकर चलना :

चलते वक्त पैर जमीन पर घसीटना बुरी आदत मानी जाती है। जिन लोगों में ये आदत होती है उनके भाग्य पर इसका असर पड़ता है। माना जाता है कि जिस तरह पैर घसीटकर चलने में धूल साथ आती है उसी तरह भाग्य पर भी धूल जम जाती है। ये आदत जिंदगी पर राहु के बुरे प्रभाव को दर्शाती है।

गंदे बर्तन टेबल पर रखना :

कई लोगों में खाना खाने के बाद अपने बर्तन गंदे ही टेबल पर छोड़ने की आदत होती है। ऐसे लोग दूसरों का इंतजार करते हैं कि वो उनके बर्तन उठाकर साफ करें। ये आदत बताती है कि व्यक्ति मेहनत करने से भागता है और भविष्य में सफलता पाने के लिए कोशिश भी नहीं करता। खाना खाने के बाद जगह को साफ करना और अपने बर्तन वहां से हटाना शनि और चंद्र दोष को दूर करता है।

चेहरा और हाथ गंदे रखना :

पूरा दिन बाहर बिताने के बाद जब आप वापस घर पहुंचते हैं तो सबसे पहले अपने हाथ-पैर और चेहरा साफ करना चाहिए। यह सिर्फ साफ-सफाई के लिए नहीं होता बल्कि इससे आपके आसपास की नकारात्मक ऊर्जा भी खत्म हो जाती है…

पूजाघर की सफाई :

घर की वो जगह जहां भगवान स्थापित हों या फिर जहां भी आप पूजा करते हों उसे हर दिन साफ करना बहुत जरूरी है। ये वो स्थान होता है जहां से सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह होता है। भगवान की मूर्ति को गंदी जगह पर रखने से जन्मकुंडली में ग्रहों पर प्रभाव पड़ता है जिसकी वजह से आर्थिक, शैक्षणिक और पारिवारिक जीवन पर बुरा असर पड़ता है।

रात में देरी से सोना :

प्राचीन भारतीय सभ्यता में कहा जाता था कि रात को जब चंद्रमा अपनी पूरी चमक पर हो तब नींद लेनी चाहिए। चंद्रमा की रोशनी हमारे शरीर और मस्तिष्क को शांति प्रदान करती है। इस दौरान सोने से जिंदगी की कई परेशानियों का हल मिलता है लेकिन अगर इस दौरान कोई जागता रहता है. अगर कोई रात को सोता नहीं है तो उसको रोग घेर लेते हैं और जिंदगी में अशांति फैल जाती है। देर रात जागने से स्वास्थ्य संबंधी बड़ी परेशानियां भी सामने आती हैं।

बिस्तर गंदा रखना :

ऐसे लोगों को हमेशा उनकी प्रतिभा से कम ही मिलता है। ऐसे लोगों के जीने का तरीका बहुत खराब होता है और इन्हें वो चीज कभी नहीं मिलती जिसे पाने की ये इच्छा रखते हैं।

संध्या के समय तथा ब्रह्म मुहूर्त में संबंध बनाना :

हम यहां आपकी जानकारी के लिए यह भी बताते चलें की किसी भी व्यक्ति के जीवन में बहुत से ऐसे काम होते है जो करना अनिवार्य होते है लेकिन उसके लिए एक उचित समय होता है, अगर आप कभी भी ब्रह्म मुहूर्त और संध्या के समय संबंध बनाते है तो ऐसा करने से घर के कुल देवी देवता नाराज होते हैं। अगर आप संध्या के समय और ब्रह्म मुहूर्त प्रातकाल 2:00 से 4:00 में सं-बं-ध बनाते हैं तो इससे आपके जीवन में धन से जुड़ी हुई समस्याएं उत्पन्न होती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button