राशिफल

राशिफल 6 जुलाई 2021 : आज इन जातकों को आ सकती है किसी बनते हुए काम में रूकावट, बन सकते है किसी विवाद का हिस्सा, लेकिन इन पर खुश रहेंगे बजरंग बलि हनुमान

Rashifal 6 July 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 July 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

किसी चीज में किया गया निवेश फायदेमंद साबित होगा। अपने साथी के साथ कोई भी वादा करते समय सतर्क रहें। कार्य की सफलता के लिए प्रयत्नशील रहेंगे। दिनभर मानसिक स्थिति में उतार-चढ़ाव नजर आएगा। अपनी हिम्मत बिल्कुल भी ना खोने दें। आज आप किसी समान को कहीं रखकर भूल सकते हैं। शारीरिक कमजोरी और थकान महसूस हो सकती है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अपने कार्यक्षेत्र में आज आपको एक नई शुरुआत का संकेत भी मिल सकता है। बेवजह की बातों में अपना समय बिल्कुल नहीं बर्बाद न करें। आज नए व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो आगे चलकर महत्वपूर्ण साबित होगी। कुछ समय से किसी कार्य के लिए चल रही मेहनत रंग लाएगी। अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा दोबारा हासिल होने से मन प्रफुल्लित रहेगा।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

जितनी भी कठिन परिस्थिति आपके ऊपर बन रही है, जिस संकट से सामना हो रहा है, उसे दूर करने के लिए आपको खुद के ऊपर विश्वास बढ़ाना होगा। समाज में लोगों से मिलना जुलना बढ़ाएंगे। आज किसी बात के होने से मन में प्रसन्‍नता बनी रहेगी। दोस्‍तों के आने से आपकी खुशी और बढ़ जाएगी। अगर आप किसी को प्रपोज करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चों की अधिकता रहेगी। परंतु सदस्यों को मन मुताबिक शॉपिंग करने से खुशी महसूस होगी। मौसमी बदलाव की वजह से जीवनसाथी के स्वास्थ्य में कुछ नरमी रहेगी, गर्दन का दर्द आपके लिए परेशानी का कारण हो सकता है। आपके मैनेजमेंट कौशल की प्रशंसा हो सकती है। यह दिन लव लाइफ के लिए बेहद खास रहेगा।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Leo Astrologyजल्दी सफलता पाने के लिए किसी नकारात्मक गतिविधि का सहारा ना लें। बेहतर समय का इंतजार करना ज्यादा उचित है। दूसरों के सुझावों को गंभीरता से लें और उन पर विचार करके अपने अनुभवों में लेकर आए। किसी व्यक्ति द्वारा आप में और पार्टनर में फूट डालने की कोशिश की जा सकती है। आज आपको चोट लगने की आशंका है।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आप जिस कैरियर के बारे में सोच रहे हैं, उसके बारे में अपने दोस्तों की सलाह लेने में जरा भी ना हिचकिचाएं। आज किसी अत्यंत मीठी चीज का सेवन न करें पेट सम्बंधित समस्या हो सकती है, सेहत का ख्याल रखें। रुपये-पैसों के मामले में आज का दिन अच्‍छा है। विवाहोत्सुकों को योग्य जीवनसाथी मिल सकता है। जॉब के लिए किसी से बात करनी है तो आज कर लीजिए।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

परिस्थितियां आपके पक्ष में हैं। हमेशा आप जिस कार्य के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे थे, वह काम आज बड़ी आसानी से और मनोनुकूल तरीके से हल हो जाएगा। मित्रों तथा रिश्तेदारों के साथ भी वार्तालाप में बेहतरीन समय व्यतीत होगा। किसी अन्य व्यक्ति से मदद लेने की अपेक्षा अपनी बनाई नीतियों पर ही ध्यान दें। इस समय खानपान के प्रति ज्यादा सजग रहने की जरूरत है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आपका मन पूरे दिन बेहद खुश रहेगा। आपको ऐसी जगहों से महत्वपूर्ण बुलावा आएगा, जहाँ से आपने इसकी कभी सोचा भी न हो। किसी मांगलिक कार्य संबंधी योजना भी बन सकती है। विवाहित जीवन में भी मधुरता बनी रहेगी। मौसम के बदलाव की वजह से स्वास्थ्य में बदलाव संभव है। पॉल्यूशन और गर्मी से अपना बचाव रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आज मित्रों के साथ ज्यादा संपर्क में ना ही रहें तो अच्छा है। किसी का गलत नजरिया आपके लिए नुकसानदायक रहेगा। काफी समय से अटके काम पूरे होंगे। जीवनसाथी से किसी विषय पर बहस हो सकती है। हड्डी संबंधी समस्या रह सकती है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। कीमती वस्तुएं संभालकर रखें। भाइयों के साथ कोई मनमुटाव होने जैसी स्थिति बन रही है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

दोपहर से कार्यों में बाधाएं आ सकती हैं, संभलकर रहें। आज अधिक जरूरी न हो तो घर से बाहर न जाएँ। अनावश्यक खर्च से बचें। किसी की मीठी मीठी बातों में आने से बचें। सरकारी सेवा में कार्यरत व्यक्तियों को आज कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन बेहतर रहेगा। किसी कानूनी विवाद में फंस सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrologyअगर आप इसी तरह मन लगाकर कार्य करते रहे तो, आपको सफलता निश्चित तौर पर मिलेगी। छात्रों को किसी प्रतियोगी परीक्षा के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी। गाय को रोटी खिलाएं, आपके सभी दुःख दूर होंगे। आज आप बढ़िया खाने का लुफ्त उठायेंगे। यात्रा पर जाने के योग बन रहे हैं। आपकी किसी पुराने दोस्त से मुलाकात होने की संभावना बन रही है।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कुछ मामलों में लोगों की मदद नहीं मिल पाएगी‌। कानूनी मामलों में सतर्क रहें। हर परिस्थिति में आप सामंजस्य बनाकर रखेंगे। सेहत को लेकर लापरवाही न करें‌। वाहन और भवन के रखरखाव में भी खर्च बढ़ने की आशंका है दिखाई दे रही हैं। घर में कुछ नवीन वस्तुओं की खरीदारी भी संभव है। कोई उचित निर्णय लेने की वजह से लोग आपकी योग्यता और प्रतिभा की सराहना करेंगे।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 July 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : यह वरदान पाने के लिए द्रोपती ने की थी भगवान शिव की कड़ी तपस्या, तब मिला था ये वरदान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button