राशिफल

राशिफल 18 जनवरी 2021 : भगवान शिव के आशिर्वाद से कैरियर में तेजी से आगे बढ़ेंगे ये जातक, पारिवारिक जीवन में भी होगी खुशियों की बौछार

Rashifal 18 January 2021 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 18 January 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology Sign

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज का दिन मिलाजुला रहेगा। कठिन मेहनत करने के बाद कामकाज में सफलता हासिल होगी। परिवार के किसी व्यक्ति की सेहत में सकारात्मक बदलाव दिखने की वजह से आप पर बना तनाव कम होगा। किसी महिला के साथ या महिला सम्बन्धी विवाद में न उलझें। कोई भी निर्णय सोच-समझकर करें जल्दबाजी न करें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

नए काम की प्लानिंग बन सकती है और महत्वपूर्ण लोगों से बातचीत भी होगी। अपना काम निकलवाने में आप माहिर रहेंगे। आवेश ना कोई काम ना करें नुकसान हो सकता है। कोई निर्णय लेने में दिक्कत आए तो किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लें। गाय को हरा चारा खिलाएं। ठंडे पदार्थों के सेवन से परहेज करें।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

समय उत्तम है, अपने कार्यों तथा मेहनत का पूरा-पूरा फल मिलेगा। आज अचानक कोई खुशखबरी मिलने से आपकी सेहत और आपका मन खुश रहेगा। आपको बातचीत के लहजे में सावधानी बरतने की जरूरत है। कागजी कामकाज के मामलों में सावधानी रखें। सेहत पर ध्यान दें।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज कई प्रकार की गतिविधियां में व्यस्तता रहेगी। साथ ही सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा। आप किसी विशेष प्रयोजन को हासिल करने में समर्थ रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर बनेगी। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आज आपको अचानक से अनदेखा मुनाफा मिल सकता है। यात्रा करते समय महत्वपूर्ण दस्तावेज और पैसों को संभालकर रखने की आवश्यकता होगी। आप अपने पुराने कर्ज की भरपाई कर सकते हैं। दांपत्य जीवन अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों में मधुरता बढ़ेगी। किसी और का गुस्सा किसी और पर निकालने से बचें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

Lord Shiv

आज घरेलू वाहन को लेकर किसी प्रकार की समस्या उत्पन्न हो सकती हैं। फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। क्योंकि इस समय अकस्मात ही कुछ खर्चे सामने आएंगे। धार्मिक कार्यों से जुड़ने का मौका मिलेगा। घर में मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है। आपकी योजनाएं पूर्ण होंगी। स्वास्थ्य सामान्य रहेगा।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

आज कुछ घरेलू काम अटक सकते हैं। समय की कीमत को अवश्य पहचानें और उचित समय पर काम करने की कौशिश करें। प्रेम जीवन के लिए आज का दिन सबसे बेहतरीन रहेगा। निवेश करने का आज का दिन अच्छा रहेगा। बड़े भाइयों के सहयोग से आपका कोई बड़ा काम पूरा हो सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

अभी जो कुछ है उसमें संतुष्ट रहे, ज्यादा के चक्कर में नुक्सान उठाना पड सकता है। आप अपने मनपसंद व्यंजन का आनंद लेंगे। छोटे व्यापारियों को अधिक लाभ मिल सकता है। सामाजिक दायरा बढ़ेगा। पैसों से संबंधित तकलीफें कम होंगी। आप अपनी सकारात्मक सोच रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

आपके स्वभाव की वजह से घर में किसी को मानसिक दुःख हो सकता है। कोई मनचाही मुराद पूरी होने के आसार बन रहे हैं। सेहत पर ध्यान बनाए रखें। पुरानी गलतियों में सुधार कर सकते हैं। लाभ की स्थिति बनी हुई है। जोखिम व जमानत के कार्य टालें। दूसरों के झगड़ों में न पड़ें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

रुके हुए काम पूरे हो सकते हैं। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खान पान का विशेष ध्यान रखें। प्रेम जीवन को लेकर दिन अच्छा रहेगा। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्य में कोई बड़ी डील संभव है। विद्यार्थियों को शिक्षा संबंधी कोई दुविधा दूर होने से राहत महसूस होगी।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेने से पहले उसके बारे में सोच-विचार अवश्य करें। ध्यान रहें आज कोई भी नई चीज लेना आपके लिए हितकारी नहीं होगा। आय में वृद्धि के योग बन रहे हैं। नौकरी के दौरान सयम बना कर रखे। कुछ समय स्वयं के लिए भी निकालें और मनोरंजन आदि में व्यतीत करें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

इस राशि के लोगों को कोई ऐसा ऑफर मिल सकता है, जिसका इन्हें काफी समय से इंतजार था। स्थायी संपत्ति में वृद्धि के योग हैं। आपका गुस्सा आपके संबंधों में तकरार उत्पन्न कर सकता है। शाम के समय आप बाहर खाने-पीने की योजना बना सकते हैं। घर के बड़े बुजुर्गों की किसी बात की भी अवहेलना ना करें।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 18 January 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : आपके शरीर के हर तिल का होता है अपना एक महत्व, जानिए इनका वैज्ञानिक मतलब

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button