राशिफल

राशिफल 20 दिसंबर 2021 : आज इन जातकों को करियर में आगे बढ़ने के मिलेंगे कई मौके, भगवान शिव की रहेगी कृपा दृष्टि, लेकिन ये रहे जरा संभलकर

Rashifal 20 December 2021 : हर व्यक्ति का अपना एक अलग तरह का स्वभाव होता हैं। जन्म की तिथि और ग्रह नक्षत्र के आधार पर हर किसी की अपनी अलग राशि होती है। ज्योतिष विद्या में राशि को बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान दिया जाता है। ज्योतिष आचार्य हर किसी का भाग्य उसकी राशि और ग्रह के अनुसार बताते है। राशिफल द्वारा भविष्य जीवन में होने वाली घटनाओ का अनुमान हम पहले से ही लगा सकते हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 20 December 2021

Aaj Ka Rashifal

Astrology 2

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

आज आपका मूड काफी बेहतर रहेगा, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति सावधान रहने की आवश्यकता है। निकट के परिजनों का व्यवहार सुखदायी रह सकता है। जीवनसाथी से चल रहे मतभेद दूर हो सकते हैं। परिवार के लोगों के साथ चर्चा करके ही किसी निर्णय पर काम शुरू करें। उम्र में कोई व्यक्ति चाहे बड़ा हो या छोटा हो उनकी राय आपके लिए महत्वपूर्ण होने वाली है। आंखों से संबंधित इंफेक्शन हो सकता है।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो ब बो :

अचानक ही किसी ऐसे व्यक्ति के साथ संपर्क बनेंगे जो कि आपके लिए लाभदायक साबित होंगे। कोई धार्मिक यात्रा भी संभव है। आज आप थकावट महसूस करेंगे और छोटी-छोटी बातों पर नाराज भी हो सकते हैं। ऑफिस में किसी परेशानी वाले काम से आज आपको बचकर रहना चाहिए। वाहन सावधानीपूर्वक चलाएं। गिरने या चोट लगने जैसी स्थिति बन रही है।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

आज नए प्रेम संबंधों के चक्कर में पुराने संबंधों को नजरअंदाज न करें। आपके दिमाग में लगातार प्लानिंग चलती रहेगी। कार्यक्षेत्र में अभी जैसा चल रहा है उसमें किसी भी प्रकार का बदलाव ना करें। पति-पत्नी के संबंध सौहार्दपूर्ण रहेंगे तथा परिवार में भी खुशी भरा सुखद माहौल रहेगा। स्वास्थ्य ठीक रहेगा लेकिन अपने आहार और दिनचर्या पर ध्यान दें। आर्थिक मामलों में जोखिम उठाना इस समय उचित नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

क्रोध पर नियंत्रण रखें, सुनी-सुनाई बात पर विश्वास न करें। परिवार में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है। हाथ में लिए हुए कार्य समय पर पूरा न होने पर हताशा अनुभव कर सकते हैं। मित्रों के साथ मिलना-जुलना रहेगा। घरेलू सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। ऑफिस में साथ वाले लोगों की मदद मिल सकती है। धैर्यशीलता में कमी आ सकती है। अगर आप अविवाहित हैं तो आपके लिए विवाह का कोई प्रस्ताव आ सकता है।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

आर्थिक तौर पर आपको सिर्फ एक ही स्रोत से लाभ मिलेगा। आज के दिन आप कोई संपत्ति खरीद सकते हैं या कहीं पूंजी निवेश भी कर सकते हैं। निवेश के मामले में आज बेहद सावधानी बरतने की जरूरत रहेगी। इंजीनियरों के लिए अच्छा अवसर आ सकता है। तनाव को हावी न होने दें। आज आप नया व्हीकल या मोबाइल खरीदने का मन बना सकते हैं।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

virgo Astrology

इस राशि के लोगों को ऐसी जानकारी सब के सामने जाहिर नहीं करनी चाहिए, जो गोपनीय हो। इसके इलावा आज संतान और पढ़ाई को लेकर चिंता हो सकती है। इसके साथ ही घर में अतिथियों के आने से शुभ समाचार की प्राप्ति होगी। आपका प्रिय आज आपको बड़ी खूबसूरती से कुछ खास करके चौंका सकता है। किसी भी बात पर तत्काल प्रतिक्रिया न दें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

रिलेशनशिप से संबंधित किसी भी प्रकार की बात को नजरअंदाज ना करें। सेहत में भी कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए। अगर कोर्ट कचहरी का कोई मामला चल रहा है तो फैसला आपके पक्ष में आ सकता है। अपने सबसे अच्छे दोस्त की मदद लें। युवा वर्ग करियर को लेकर जल्दबाजी में कोई निर्णय न लें, देखा देखी लिया गया फैसला नुकसान पहुंचा सकता है।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

आज आप अपने परिजन अथवा दोस्तों के साथ किसी खुशी का उत्सव मनाएंगे या फिर कहीं बाहर घूमने जाएंगे। आज के दिन आप सबके ध्यान का केंद्र होंगे और सफलता आपकी पहुंच में होगी। अपने ईगो व गुस्से पर नियंत्रण रखना अति आवश्यक है। \आज धन संबंधित मुश्किलों से राहत मिलेगी। अपनी जान पहचान का दायरा और अधिक विस्तृत करें। साझेदारी के काम में झटका लग सकता है।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

मानसिक परेशानियां आपको घेरने की कोशिश कर सकती हैं। जीवनसाथी का घर व परिवार के प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। आकस्मिक धन खर्च आ सकता है। किसी को पैसा उधार देने से बचें। स्वास्थ्‍य के प्रति सचेत रहें, कहीं बाहर खाना न खाएं। किसी खास पारिवारिक आयोजन में व्यस्त होना पड़ सकता है। पुराना सम्बन्ध फिर सम्पर्क में आ सकता है। उत्साह की अधिकता रह सकती है।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

किसी बहुत पुराने मित्र के मिलने से मन में प्रसन्नता रहेगी और कुछ यादगार बातें ताजा होंगी। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। थोड़ा बहुत मौसमी बीमारी का असर हो सकता है। जीवनसाथी के साथ घूमना सुकून देगा और खुशमिजाज बनाए रखेगा। आज किसी अपने द्वारा किसी बात को लेकर बोले गए झूठ से खुद को आहत महसूस कर सकते हैं।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। बिना सोचे-समझे निर्णय न लें वरना आपको नुकसान उठाना पड़ सकता है। इमानदारी से काम करते रहे सफलता निश्चित है। मौसमी बीमारियां परेशान कर सकती हैं। खान पान का विशेष ध्यान रखें। नौकरी के क्षेत्र में बड़े अधिकारियों से मिलने में फायदा होगा। लवमेट या लाइफ पार्टनर से रिश्तों में मजबूती आयेगी।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

Pisces Astrology

आपका मन चंचल रहेगा कुछ नकारात्मकता वाले विचार भी बार-बार मन में आएंगे लेकिन आपको वाणी में मधुरता बनाकर रखनी चाहिए। हर काम में जीवनसाथी से भी मदद आपको मिलती रहेगी। पुरानी उधार वापिस आ सकती है। वर्तमान माहौल से अपना बचाव अवश्य रखें। रुई कारोबारियों को सम्भल कर रहना होगा बाजार की उठापटक झटका दे सकती है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 20 December 2021 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

यह भी पढ़ें : धन की कमी को दूर करने के लिए अपने शरीर के इस अंग पर बांधे काला धागा

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button