राशिफल

राशिफल 6 जुलाई 2020 : आज इन राशियों के लिए बेहद फादेमंद रहेगा सावन का पहला सोमवार, खुलेंगे तरक्की के द्वार

Rashifal 6 July 2020 : जैसा की आप सभी जानते है की राशि हमारे जीवन पर बहुत असर डालती है। राशि के अनुसार हमारे जीवन में अनेक घटनाए घटित होती रहती हैं। आपको बता दे की प्रत्येक मनुष्य की राशि उसके जन्म और ग्रह नक्षत्र के आधार पर आंकी जाती है। आध्यात्मिक लोग जो राशि के जानकार है उनका कहना है की ग्रहों की स्थिति हमारे भविष्य को प्रभावित करती हैं। राशिफल निकालते समय पंचांग की गणना और सटीक खगोलीय विश्लेषण किया जाता है। नक्षत्र अपनी चाल हर समय बदलते हैं, ग्रहों की रोज बदलती चाल के कारण ही हमारा रोज का दिन भी अलग होता है आज के इस राशिफल में आपको दैनिक योजना, नौकरी, व्यापार, स्वास्थ्य शिक्षा, लेन-देन, परिवार और मित्रों के साथ संबंध और वैवाहिक व प्रेम जीवन से जुड़ी हर जानकारी मिलेगी। तो चलिए आज हम आपको विस्तार से जानकारी देते हैं तो पढ़िए Rashifal 6 July 2020

Aaj Ka Rashifal

Astrology

मेष राशि (Aries) च, चू, चे, चो, ला, ली, लू, ले, लो, आ :

विद्यार्थियों को परीक्षा में मन मुताबिक परिणाम मिलने से प्रसन्नता बनी रहेगी। भाई-बहन भी आप से किसी तरह की सहायता की उम्मीद कर सकते हैं। वहीं प्रेमी जातकों के लिए समय, थोड़ा कमजोर रहेगा। सेहत पर ध्यान दें।

वृषभ राशि (Taurus) ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो बो :

आज का दिन कोई नया काम करने के लिए बहुत फलदायी है। जितना संभव हो बाहर के खाने से परहेज करें, साथ ही अपनी खराब खानपान की आदतों में भी सुधार करें। रिश्तेदारों या मित्र के साथ संबंधों में दरार आ सकती हैं।

मिथुन राशि (Gemini) का, की, कू, घ, ङ, छ, के, को, ह :

लोग आपकी योग्यता व प्रतिभा की सराहना करेंगे। पिछले कुछ समय से चल रही स्वास्थ्य संबंधी परेशानी से मुक्ति मिलेगी। घर खरीदना व बेचना चाहते हैं तो उस दृष्टि से समय बहुत अनुकूल नहीं है।

कर्क राशि (Cancer) ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो :

आज आपको अपने जॉब से जुड़ी कोई बहुत अच्छी सूचना मिल सकती है। आज कार्य बहुत अधिक रहेंगे जिसके चलते मानसिक तनाव भी हो सकता है। परिस्थिति आपके अनुसार नहीं होगी परन्तु इतनी बुरी भी नहीं की आपको कोई परेशानी हो।

सिंह राशि (Leo) मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे :

Phalguni Shiv ratri

आपके स्वभाव की वजह से ही कुछ दिक्कतें उत्पन्न हो रही है। कुछ पुरानी बातें आपको परेशान कर सकती हैं। गौशाला में चारा डलवाएं। शिवलिंग पर जल चढाएं मनोकामना पूर्ण होगी। किसी बुजुर्ग की सलाह अवश्य लें।

कन्या राशि (Virgo) ढो, पा, पी, पू, ष, ण, ठ, पे, पो :

आज आपमें ऊर्जा की थोड़ी कमी महसूस हो सकती है। अपनी सेहत के प्रति भी आपको सचेत रहने की आवश्यकता है। मित्रों से थोड़ा बचकर ही रहे, कोई गलत सलाह दे सकता है। साथ ही अपनी वाणी में मधुरता बनाकर रखें।

तुला राशि (Libra) रा, री, रू, रे, रो, ता, ती, तू, ते :

अविवाहितों के लिए आज कोई अच्छा प्रपोजल आ सकता है। आयुर्वेदिक चीजों का सेवन करें और अपना इम्यून सिस्टम भी अच्छा रखें। घर के बड़े बुजुर्ग आपकी बातों से सहमति जताएंगे। आज किसी तीखी चीज का सेवन न करें।

वृश्चिक राशि (Scorpio) तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू :

घरेलू चीजों को खरीदने पर आपके थोड़े अधिक पैसे खर्च हो सकते हैं। किसी के बहकावे में न आएं। अपने क्रोध को भी नियंत्रण में रखें और व्यर्थ की फिजूलखर्ची करने से भी बचें। आपको कमर दर्द हो सकता है, वजनदार चीजें उठाने में सावधानी रखें।

धनु राशि (Sagittarius) ये, यो, भा, भी, भू, धा, फा, ढा, भे :

पारिवारिक जीवन में भाईचारा और संतुलन बैठने के लिए, परिवार के सदस्य के साथ आप बिताना पसंद करेंगे। हो सके तो आज किसी गरीब को अनाज दान करना चाहिए। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। खेल कूद के दौरान सावधानी बरतें।

मकर राशि (Capricorn) भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी :

आपको अपने काम के लिए सराहना मिलेगी। सेहत के लिहाज से दिन आपके लिए अनुकूल रह सकता है। भोलेनाथ की आप पर विशेष कृपा बरसने वाली है। शिवलिंग पर जल में थोड़ा दूध डालकर अर्पित करें। विद्यार्थी वर्ग अपनी पढ़ाई पर पूरा ध्यान लगाकर रखें।

कुंभ राशि (Aquarius) गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, दा :

Aquarius Astrology

रिश्तेदारों की बातों में आकर अपने परिवार में कोई कड़वाहट न आने दें। परिवार सहित कहीं बाहर घूमने का प्रोग्राम बन सकता है। काम को टालने की बजाय उसे समय पर करें। मानसिक थकान रहेगी, नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी ना होने दें।

मीन राशि (Pisces) दी, दू, थ, झ, ञ, दे, दो, चा, ची :

कोई कीमती गहना पहन कर बाहर न जाएं। आज कोई मिष्ठान दान करें ग्रह दशा सुधरेगी। अपनी योजनाओं को किसी के आगे ज्यादा शेयर ना करें। स्वास्थ्य में हल्के-फुल्के उतार-चढ़ाव की स्थिति रहेगी। अनुचित काम से दूर रहें वरना बाद में दुष्परिणाम का सामना करना पड़ सकता है।

उम्मीद है आपको हमारे द्वारा बताया गया Rashifal 6 July 2020 का ये लेख जरूर पसंद आया होगा। कृप्या अपनी कीमती राय हमे कमेंट में बताना ना भूलें। हमारे इस राशिफल को अपने मित्रों के साथ भी शेयर करें।

नोट : हमारे द्वारा बताई गई कुंडली राशि ग्रह नक्षत्र के आधार पर आपके जीवन की घटनाओं से अलग हो सकती है। राशि से सम्बंधित पूरी जानकारी के लिए एक बार किसी पंडित या ज्योतिषी से जरूर मिलें। सटीक भविष्यफल के लिए किसी ज्योतिषी से पूरी कुंडली का अध्ययन करवाना चाहिए।

Click Here To Download Our Official App

यह भी पढ़ें : सावन सोमवार व्रत की पूजा विधि, और पूजा के समय इन बातों का रखें खास ध्यान

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button